भारतीय सैनिकों के एक कदम से थरथराया चीन, घबराकर गलवान घाटी से उल्टे पैर भागा ड्रेगन

China shuddered by one step of Indian soldiers, panicked dragons ran backwards from Galvan Valley
भारतीय सैनिकों के एक कदम से थरथराया चीन, घबराकर गलवान घाटी से उल्टे पैर भागा ड्रेगन
ड्रेगन को मिला जैसे को तैसा जवाब भारतीय सैनिकों के एक कदम से थरथराया चीन, घबराकर गलवान घाटी से उल्टे पैर भागा ड्रेगन
हाईलाइट
  • घुसपैठ को बख्शने के मूड में नहीं भारत

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली।  भारतीय सेना ने  चीन के दुष्प्रचार का करारा जवाब दिया है। भारतीय सेना ने यह कदम चीन के द्वारा जारी किए गए वीडियो के विरोध में उठाया है।  एक भी इंच जमीन ना देने वाले चीन  सैनिको के एक वीडियो के बाद अब भारतीय सैनिकों की भी झंडे वाली इमेज सामने आई है।  पहाड़ों पर बर्फ के बीच भारत के शूरवीरों ने दिया चीन को जवाब।

आपको बता दें खुराफाती चीन ने नए साल के मौके पर गलवान घाटी में लहराया, जिसका वीडियो कुछ सोशल साइट पर पब्लिश किया जा रहा था। अब भारतीय सैनिकों ने भारतीय तिरंगा लहराया है।  एएनआई न्यूज एजेंसी ने सैन्य अधिकारियों के हवाले से दो तस्वीरें साझा की हैं।  इन तस्वीरों में  भारतीय जवान तिरंगे के साथ  हैं।  कुछ जवान हथियारों के साथ हैं। एक तिरंगा भारतीय चौकी पर लहरा रहा है और दूसरा तिरंगा जवानों को हाथों में है। 

चीन के वीडियो में भारत की तरफ से कहा गया कि जिस इलाके में चीन का झंडा फहराया गया वह उसी का क्षेत्र है, जो विवादित नहीं है।
इससे पहले भी चीन की  कुछ करतूत और सामने आई, जिनमें चीन ने अपने नक्शे  में नए सीमा कानून को लागू करने से पहले अरूणाचल प्रदेश के 15 स्थानों के नाम बदलने की कोशिश की है।  इस पर भारत की तरफ से कहा गया कि झूठ और नाम बदलने से सत्य और तथ्य नहीं बदल जाते।

आपको बता दें नए साल के पहले दिन चीन के सैनिक गलवान घाटी में राष्ट्रगान के साथ चीनी ध्वज फहरा रहे थे, जिसका उन्होंने वीडियो भी जारी किया था।  इसके जवाब में  भारतीय सेना ने भी उसी की भाषा में जवाब दिया है। भारतीय सेना के जवानों ने पूरे जोश के साथ भारतीय तिरंगा को लहराता हुए इमेज जारी की हैं। तस्वीरों में सशस्त्र जवानों के हाव भाव से साफ लग रहा है कि वे किसी भी तरह की घुसपैठ को बख्शने के मूड में नहीं है। इन तस्वीरों में कुल 30 जवान हैं जो कि हथियार के साथ खड़े हैं।

 


 

 

 

 

Created On :   4 Jan 2022 12:00 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story