राहुल गांधी बोले- देश के संविधान पर हमला है नागरिकता संशोधन बिल

Citizenship amendment bill is an attack on the constitution of the india - Rahul Gandhi
राहुल गांधी बोले- देश के संविधान पर हमला है नागरिकता संशोधन बिल
राहुल गांधी बोले- देश के संविधान पर हमला है नागरिकता संशोधन बिल

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। नागरिकता संशोधन बिल लोकसभा में पास हो चुका है। अब राज्यसभा में पेश किया जाएगा। असम की सड़कों से लेकर दिल्ली में संसद तक बिल का विरोध किया जा रहा है। विपक्षी दलों ने बिल को असंवैधानिक बताया है। इस बिल को संविधान पर हमला बताते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया है। 

 

 

राहुल गांधी ने कहा, नागरिकता संशोधन विधेयक संविधान पर हमला है। जो कोई भी इसका समर्थन करता है वो हमारे देश की बुनियाद पर हमला और इसे नष्ट करने का प्रयास कर रहा है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी सीएबी पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि पार्टी संविधान को नष्ट करने के व्यवस्थित एजेंडे के खिलाफ लड़ेगी।

प्रियंका ने ट्वीट कर कहा, बीती रात लोकसभा में नागरिकता संशोधन विधेयक पारित होने के साथ भारत कट्टरता एवं संकुचित विचारों वाले अलगाव से भारत के वादे की पुष्टि हुई। हमारे पूर्वजों ने हमारी स्वतंत्रता के लिए अपने प्राण दिये। उस स्वतत्रंता में समता का अधिकार और धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार निहित है। 

 


उन्होंने कहा, हमारा संविधान, हमारी नागरिकता, एक मजबूत एवं एकजुट भारत के हमारे सपने से हम सभी से जुड़े हुए हैं। कांग्रेस महासचिव ने कहा, हम सरकार के उस एजेंडे के खिलाफ लड़ेंगे जो हमारे संविधान को व्यवस्थित ढंग से खत्म कर रहा है तथा उस बुनियाद को खोखला कर रहा है जिस पर हमारे देश की नींव पड़ी।

 

Created On :   10 Dec 2019 8:34 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story