जम्मू-कश्मीर: कुपवाड़ा में पाक सेना ने सीमापार से की फायरिंग, एक स्थानीय नागरिक की मौत, एक घायल

जम्मू-कश्मीर: कुपवाड़ा में पाक सेना ने सीमापार से की फायरिंग, एक स्थानीय नागरिक की मौत, एक घायल
हाईलाइट
  • उरी
  • तंगधार
  • केरन और गुरेज सेक्टरों में बढ़ी गोलीबारी की घटनाएं
  • सीजफायर के उल्लंघन की घटना में आम नागरिक की मौत

डिजिटल डेस्क, श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान ने एक बार फिर सीजफायर का उल्लंघन किया है। इसमें एक स्थानीय नागरिक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया। भारतीय सेना के अधिकारी ने बताया कि सोमवार को कुपवाड़ा जिले के तंगधार क्षेत्र में सीमा रेखा के पास पाकिस्तानी सेना की तरफ से भारी मोर्टार शेलिंग और छोटे हथियारों से फायरिंग की गई। इससे मोहम्मद सलीम नाम के स्थानीय नागरिक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। अधिकारियों ने बताया कि भारतीय सेना ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए गोलीबारी की है। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

 
बता दें कि रविवार को बांदीपोरा जिले के गुरेज सेक्टर में पाकिस्तान सेना ने संघर्ष विराम उल्लंघन करते हुए फायरिंग की थी। इसमें भारतीय सेना का एक जवान घायल हो गया था। 

उरी, तंगधार, केरन और गुरेज सेक्टरों में बढ़ी गोलीबारी की घटनाएं 
अधिकारियों के मुताबिक, उत्तरी कश्मीर के तीन जिलों में हा​ल ही के दिनों में सीमा पार से गोलीबारी की घटनाएं बढ़ गई हैं। उत्तरी कश्मीर के उरी, तंगधार, केरन और गुरेज सेक्टरों में भारत और पाक सेनाओं द्वारा लगातार गोलीबारी की जा रही है। वहीं रक्षा मंत्रालय ने हाल ही में संसद में बताया था कि 2019 में अगस्त से अक्टूबर तक एलओसी पर 950 बार सीजफायर के उल्लंघन की घटनाएं हुई हैं। 

Created On :   3 Feb 2020 5:40 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story