Election: AAP प्रमुख बोले- दिल्ली के बेटे को रोकने के लिए BJP नेता दिल्ली आ रहे हैं

Election: AAP प्रमुख बोले- दिल्ली के बेटे को रोकने के लिए BJP नेता दिल्ली आ रहे हैं
Election: AAP प्रमुख बोले- दिल्ली के बेटे को रोकने के लिए BJP नेता दिल्ली आ रहे हैं
Election: AAP प्रमुख बोले- दिल्ली के बेटे को रोकने के लिए BJP नेता दिल्ली आ रहे हैं
हाईलाइट
  • 8 फरवरी को होंगे दिल्ली विधानसभा चुनाव
  • चुनाव के लिए CM केजरीवाल का रोड शो

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। 8 फरवरी को होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 के लिए हर राजनीतिक पार्टी का प्रचार जारी है। इसी बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को गोकलपुर विधानसभा क्षेत्रों में रोड शो किया। उन्होंने एक बार फिर भाजपा को निशाने में लेते हुए कहा कि "भाजपा के 200 सांसदों दिल्ली के 2 करोड़ लोगों का अपमान करने आ रहे हैं।" उन्होंने आगे कहा कि "भाजपा सांसदों के साथ 70 केंद्रीय मंत्री और 11 मुख्यमंत्री, दिल्ली के बेटे को रोकने आ रहे हैं।"

ये भी पढ़ें : Delhi Election: CM केजरीवाल बोले- गंदी राजनीति करने वाली BJP खोले शाहीन बाग का रास्ता

तीसरी बार भी जीतेंगे नई दिल्ली !
2013 और 2015 की तरह, इस बार भी सीएम अरविंद केजरीवाल, नई दिल्ली विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। इससे पहले वह दोनों बार इस निर्वाचन क्षेत्र में जीत दर्ज कर चुके हैं। साल 2013 के चुनाव में उन्होंने दिल्ली से तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकी कांग्रेस नेता शीला दीक्षित को 25,864 मतों से हराया था। वहीं साल 2015 के चुनाव में उन्होंने भाजपा की नूपुर शर्मा को 31,583 मतों से शिखस्त दी थी। इन आंकड़ों के मुताबिक माना जा रहा है कि सीएम केजरीवाल एक बार फिर नई दिल्ली से चुनाव जीत सकते हैं। नई दिल्ली सीट से भाजपा ने सुनील यादव और कांग्रेस ने रोमेश सभरवाल को अपना उम्मीदवार घोषित किया है।

ये भी पढ़ें : चुनाव: CM केजरीवाल बोले- राजनीति से दूर रहे दिल्ली का विकास, 1 फरवरी को ही पेश हो बजट

8 फरवरी को होंगे चुनाव
दिल्ली विधानसभा की सभी 70 सीटों पर 8 फरवरी को मतदान होना है, जिसके नतीजे 11 फरवरी को घोषित कर दिए जाएंगे। वर्तमान विधानसभा का कार्यकाल 22 फरवरी को समाप्त हो जाएगा। 2015 में हुए विधानसभा चुनाव में अरविंद केजरीवाल ने लोकप्रियता पर सवार होकर आम आदमी पार्टी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी और विरोधियों का सूपड़ा साफ कर दिया था। आम आदमी पार्टी ने इस चुनाव में 70 में से 67 सीटें प्राप्त की थी, जबकि भाजपा सिर्फ 3 सीटें जीतने में कामयाब हो सकी थी।

ये भी पढ़ें : Delhi Election 2020: अरविंद केजरीवाल ने भरा नामंकन, 7 घंटे तक करना पड़ा इंतजार

Created On :   28 Jan 2020 7:27 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story