गुजरात में बीजेपी के लिए मुश्किलें खड़ी करेंगे यशवंत सिन्हा

Congress-backed NGO invite Yashwant Sinha to Gujrat
गुजरात में बीजेपी के लिए मुश्किलें खड़ी करेंगे यशवंत सिन्हा
गुजरात में बीजेपी के लिए मुश्किलें खड़ी करेंगे यशवंत सिन्हा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। वरिष्ठ बीजेपी नेता और पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा तीन दिनों के लिए गुजरात दौरे पर जाएंगे। खबर है कि कांग्रेस उनको गुजरात लाने की तैयारी कर रही है। कांग्रेस समर्थित NGO लोकशाही बचाओ अभियान ने उनको गुजरात आने का बुलावा भेजा है। गुजरात विधानसभा चुनावों से पहले उनके इस दौरे से बीजेपी के लिए मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं। गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से केन्द्र की मोदी सरकार यशवंति सिन्हा के निशाने पर रही है। वे लगातार सरकार की खामियों को सार्वजनिक मंच पर उठाते रहे हैं।


यशवंत सिन्हा 14 नवंबर को अहमदाबाद पहुंचेंगे। इस दौरे में वे राजकोट, अहमदाबाद और सूरत के व्यापारियों के साथ चर्चा करेंगे। सिन्हा 14 नवंबर को अहमदाबाद के ठाकोर भाई देसाई हॉल,15 नवंबर को राजकोट के अरविंद मनियार हॉल और 16 नवंबर को सूरत में GST और नोटबंदी जैसे मुद्दों पर अपने विचार रखेंगे। बता दें कि NGO लोकशाही बचाओ अभियान एक कांग्रेस समर्थित NGO है। इस एनजीओ के साथ कई कांग्रेसी नेता जुड़े हैं। हालांकि कांग्रेस नेता यशवंत सिन्हा के गुजरात दौरे को अपने बैनर तले बताने से साफ इनकार कर रहे हैं।

 

गौरतलब है यशवंत सिन्हा ने नरेंद्र मोदी सरकारी की आर्थिक नीतियों की पहले भी आलोचना कर चुके हैं। देश की अर्थव्यवस्था की मौजूदा स्थिति को लेकर उन्होंने अरुण जेटली पर भी कईं बार निशाना साधा है। उनके बयानों के बाद वित्त मंत्री अरुण जेटली ने तंज कसा था कि यशवंत सिन्हा 80 साल की उम्र में नौकरी खोज रहे हैं। सिन्हा ने भी अरुण जेटली के इस बयान पर पलटवार करते हुए कहा था कि अगर वो नौकरी खोज रहे होते तो जेटली वहां नहीं होते जहां वो आज हैं। मोदी सरकार की आर्थिक नीतियों को लेकर बीजेपी के ही पूर्व केन्द्रीय मंत्री अरूण शौरी भी बड़े बयान दे चुके हैं। वे नोटबंदी को एक मनी लॉन्ड्रिग स्कीम करार दे चुके हैं।

Created On :   2 Nov 2017 2:31 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story