आइडियाज फॉर इंडिया सम्मेलन में कांग्रेस नेता राहुल गांधी बीजेपी पर हुए हमलावर, कहा लोकतांत्रिक संस्थाओं को किया जा रहा है कमजोर

Congress leader Rahul Gandhi attacked BJP at Ideas for India conference, said democratic institutions are being weakened
आइडियाज फॉर इंडिया सम्मेलन में कांग्रेस नेता राहुल गांधी बीजेपी पर हुए हमलावर, कहा लोकतांत्रिक संस्थाओं को किया जा रहा है कमजोर
नई दिल्ली आइडियाज फॉर इंडिया सम्मेलन में कांग्रेस नेता राहुल गांधी बीजेपी पर हुए हमलावर, कहा लोकतांत्रिक संस्थाओं को किया जा रहा है कमजोर
हाईलाइट
  • बीजेपी सरकार में बेरोजगारी बढ़ी
  • लोगों की आवाज को दबाया जा रहा है

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लंदन की कैम्ब्रिज विश्वलिद्यालय पहुंचे कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आइडियाज फॉर इंडिया सम्मेलन में भारतीय जनता पार्टी और आरएसएस पर जमकर निशाना साधा। कांग्रेस नेता गांधी ने कहा एक तरफ कांग्रेस पहले जैसा भारत बनाना चाहती है, जबकि दूसरी तरऱ गलत विचार धार पर चल रही बीजेपी संघ के एजेंडे पर चलकर लोगों की आवाज दबाना चाहती है, लोकतंत्र संस्थाओं को कमजोर किया जा रहा है। आइडियाज फॉर सम्मेलन में  गांधी के साथ  सीताराम येचुरी, सलमान खुर्शीद, तेजस्वी यादव, महुआ मोइत्रा और मनोज झा भी पहुंचे।

उन्होंने ये भी कहा कि बीजेपी भारत को एक भूगोल की तरह देखती है। लेकिन कांग्रेस के भारत लोग और उनकी भावना से बनता है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी 20 मई को लंदन में एक कार्यक्रम में पूछे गए सवाल पर कि बीजेपी चुनाव क्यों जीत रही है और कांग्रेस क्यों नहीं? इस पर कई सवाल किए गए जिनकी जवाब गाँधी ने दिया।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने  लंदन में कहा कि भारत अच्छी स्थिति में नहीं है। BJP ने पूरे देश में मिट्टी का तेल फैला दिया है। आपको एक चिंगारी चाहिए और हम बड़ी मुसीबत में पड़ जाएंगे। मुझे लगता है कि यह विपक्ष, कांग्रेस की भी जिम्मेदारी है जो लोग, समुदायों, राज्यों और धर्मों को एक साथ लाती है


बीजेपी पर हमलावर होते ही गाँधी ने कहा देश में युवाओं के लिए बीजेपी सरकार में बेरोजगारी बढ़ी है। ध्रुवीकरण के कारण सत्ता में टिकी हुई है। वह अलग अलग संप्रदाय के लोगों में धर्म और आस्था के नाम पर विद्रोह की भावना पैदा कर रही है। उन्होंने यहां तक कह दिया कि भारत में इस समय अच्छे हालात नहीं है।  बीजेपी  धर्म के नाम पर चारों ओर केरोसिन छिड़क रहा है, बस इसमें चिंगारी लगाने की जरूरत है। 

राहुल गांधी लोकतंत्र पर पूछे गए एक सवाल के जवाब में कहा कि यह लोकतांत्रिक संस्थाओं पर बीजेपी सरकार का कब्जा हो गया है। हर संस्था पर हमला किया जा रहा है। उन्होंने कहा हम लोगों की आवाज सुनते है, लोगों को सुनने के लिए कांग्रेस है। जबकि वो लोगों की आवाज दबा रही है। कांग्रेस समेच विपक्ष भी लड़ाई लड रहा है। हमें और अधिक आक्रामक रूप से उन 60-70% लोगों के पास जाने की जरूरत है, जो भाजपा को वोट नहीं देते हैं और हमें इसे एक साथ करने की जरूरत है:

हालांकि राहुल गांधी ने सच्चाई को स्वीकर करते हुए ये भी कहा कि भारत में हमारी पार्टी कमजोर स्थिति में चल रही है। कांग्रेस अंदरूनी कलह, बगावत, दल बदल और चुनावों में हार का मुंह देख  रही है। लेकिन हम फिर से स्थापित होने के लिए संघर्ष कर रहे है। पूरा विपक्ष  विरोधी विचारधारा के लोगों से लड़ाई लड़ रहे है।  

Created On :   21 May 2022 5:49 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story