AIIMS में लालू से मिले राहुल, लालू बोले - दबाव में रांची वापस भेज रहा एम्स प्रबंधन

AIIMS में लालू से मिले राहुल, लालू बोले - दबाव में रांची वापस भेज रहा एम्स प्रबंधन

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली । कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली के एम्स में भर्ती चारा घोटाले के दोषी आरजेडी चीफ और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव से मुलाकात की। बताया जा रहा है कि मुलाकात के दौरान राहुल ने लालू प्रसाद यादव से उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली, इस दौरान दोनों के बीच कुछ देर तक बातचीत भी हुई। 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और लालू प्रसाद यादव की इस मुलाकात को काफी अहम माना जा रहा है। दोपहर 3 बजे लालू को एम्स से डिस्चार्ज कर दिया गया। उन्हें अब रांची ले जाया जाएगा।

 

 

 

 

 

 

 

रांची वापस भेजे जा रहे हैं लालू

 

लालू यादव को वापस रांची भेजा जा रहा है, जिसके बाद उन्होंने एम्स प्रबंधन से गुहार लगाई है कि उन्हें बेहतर इलाज के लिए दिल्ली में ही रहने दिया जाए। उन्होंने एम्स पर राजनीतिक दबाव में रांची भेजे जाने का फैसला लेने का भी आरोप लगाया।

 

 

 

करीब एक महीने से दिल्ली एम्स में भर्ती हैं लालू 

 

चारा घोटाले में दोषी पाए जाने के बाद सजायाफ्ता लालू प्रसाद यादव की तबीयत रांची की बिरसा मुंडा जेल में खराब हो गई थी जिसके बाद उन्हें रांची के ही रिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रिम्स अस्पताल में कुछ दिनों के इलाज के बाद लालू की तबीयत में सुधार न होने पर उन्हें दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां करीब एक महीने से लालू का इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि अब लालू की तबीयत में सुधार हो रहा है। 

 

 

केन्द्रीय राज्यमंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने भी की थी मुलाकात 

 

राहुल गांधी से पहले केंद्रीय मानव संसाधन राज्य मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने भी एम्स में लालू प्रसाद यादव से मुलाकात की थई और उनका हाल जाना था। लालू से मुलाकात के बाद मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी थी। 

 

 


 

बेटे तेजस्वी ने भी की थी मुलाकात 

 

कुछ दिन लालू यादव के छोटे बेटे तेजस्वी प्रसाद यादव भी पिता से मुलाकात करने के लिए पहुंचे थे। मुलाकात के बाद तेजस्वी ने ट्वीट किया था जिसमें उनने लिखा था कि दिल्ली एम्स में कुछ वक्त के लिए अपने पिता से मिला। उनकी हालत में कुछ ज्यादा सुधार नहीं हुआ है। उम्र के इस पड़ाव पर उन्हें निरंतर देखभाल की आवश्यकता है। इसके बाद तेजस्वी ने एक और ट्वीट किया था जिसमें उन्होंने लिखा था कि यह हमारे और बिहार के लोगों के लिए राहत की बात है कि लालू प्रसाद यादव जी एक अच्छे अस्पताल में भर्ती हैं। हम प्रार्थना करते हैं कि वह जल्द ही स्वस्थ होकर अपनी पुरानी स्थिति में लौट आएं।

Created On :   30 April 2018 7:15 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story