कांग्रेस का आरोप- मंदी की मार से भटकाने के लिए हुई चिदंबरम की गिरफ्तारी

कांग्रेस का आरोप- मंदी की मार से भटकाने के लिए हुई चिदंबरम की गिरफ्तारी
हाईलाइट
  • कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व वित्त मंत्री चिदंबरम गिरफ्तार
  • कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने गिरफ्तारी पर उठाए सवाल
  • चिदंबरम की गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नाराजगी

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। पूर्व वित्त मंत्री पी.चिदंबरम की गिरफ्तारी को लेकर आज (गुरुवार) कांग्रेस के दिल्ली स्थित मुख्यालय में प्रेस कांफ्रेंस की गई। इस दौरान कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने केन्द्र की मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला है। सुरजेवाला ने आरोप लगाया कि पी. चिदंबरम के खिलाफ एक भी सबूत नहीं हैं, फिर भी सरकार ने कानून का गलत इस्तेमाल करके उन्हें सलाखों के पीछे डाला है। 

सुरजेवाला ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में देश ने लोकतंत्र का गला घुटते हुए देखा है। जिस तरह से पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम के खिलाफ कार्रवाई की गई है, उससे साफ जाहिर होता है कि मोदी सरकार उनके खिलाफ राजनीतिक द्वेष से काम कर रही है। सुरजेवाला ने कहा कि कानून की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। एक तरफ देश की अर्थव्यवस्था गर्त में जा रही है, यही कारण है कि मोदी सरकार लोगों को ध्यान भटकाने के लिए इस तरह का एक्शन ले रहे है। सुरजेवाला ने कहा कि मोदी सरकार ने सिर्फ पी. चिदंबरम बल्कि उनके बेटे कार्ति के खिलाफ भी एक्शन ले रही है। उन्हें सिर्फ एक ही अप्रूवर के बयान पर गिरफ्तार कर लिया गया, वो भी उसके बयान पर जिनपर अपनी ही बेटी की हत्या का आरोप है। 

कांग्रेस के दिग्गज नेता और भारत सरकार में पूर्व वित्त मंत्री रहे पी.चिदंबरम को सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया है। चिदंबरम की गिरफ्तारी को लेकर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं में खासी नाराजगी देखने को मिल रही है। कल (बुधवार) रात भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चिदंबरम के घर के बाद इस गिरफ्तारी का जमकर विरोध किया और मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की थी। हंगामा बढ़ता देख दिल्ली पुलिसकर्मियों ने कार्यकर्ताओं को वहां से खदेड़ा था। 

Created On :   22 Aug 2019 4:32 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story