Corona Bulletin: देश में अब तक 1.48 लोगों को लगी वैक्सीन, बीते 24 घंटे में देश के 19 राज्यों में एक भी मौत नहीं

Corona Bulletin: देश में अब तक 1.48 लोगों को लगी वैक्सीन, बीते 24 घंटे में देश के 19 राज्यों में एक भी मौत नहीं
Corona Bulletin: देश में अब तक 1.48 लोगों को लगी वैक्सीन, बीते 24 घंटे में देश के 19 राज्यों में एक भी मौत नहीं

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस महामारी से जंग जारी है। एक मार्च से वैक्सीनेशन का दूसरा चरण शुरू हो चुका है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना बुलेटिन के दौरान बताया कि मंगलवार दोपहर एक बजे तक 1.48 करोड़ से ज्यादा लोगों को कोरोना का टीका लगाया जा चुका है। 

स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव, राजेश भूषण ने बताया कि गत 24 घंटे में 19 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में संक्रमण के कारण किसी की मौत नहीं हुई है। इनमें पश्चिम बंगाल, गुजरात, राजस्थान, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, झारखंड, उत्तराखंड, बिहार, लक्षद्वीप, लद्दाख, सिक्किम, त्रिपुरा, मणिपुर, मिजोरम, मेघालय, नागालैंड, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव तथा अरुणाचल प्रदेश शामिल हैं।

भारत में वर्तमान में 1.68 लाख लोग कोरोना पॉजिटिव
भूषण ने बताया कि देश में पॉजिटिविटी रेट 5.11 फीसदी है, जबकि मृत्यु दर 1.41% है। वहीं केरल और महाराष्ट्र मे सबसे अधिक 75% सक्रिय मामले हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में कोरोना संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 1.68 लाख है और 84.16% इलाजरत मरीज 5 राज्यों से हैं, जबकि 6 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों की साप्ताहिक संक्रमण दर 2% के राष्ट्रीय औसत से अधिक है।

इन राज्यों में संक्रमण दर राष्ट्रीय औसत से अधिक
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने  बताया कि कुल इलाजरत मरीजों में से 67.84 फीसदी महाराष्ट्र और केरल से है। मंत्रालय ने बताया कि महाराष्ट्र, केरल, गोवा, चंडीगढ़, पंजाब और गुजरात में साप्ताहिक संक्रमण दर दो फीसदी की राष्ट्रीय औसत से अधिक है। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 10.02 फीसदी संक्रमण दर है।

खबर में खास 

  • देश में अब तक 1.48 करोड़ से अधिक कोरोना की खुराक लोगों को दी गई। 
  • इनमें 67,04,613 स्वास्थ्यकर्मियों को पहली खुराक दी गई। 
  • 25,97,799 स्वास्थ्यकर्मियों को दूसरी खुराक दी गई। 
  • 53,44,453 फ्रंट लाइन वर्कर्स को टीके की पहली खुराक दी गई। 
  • गंभीर बीमारी से पीड़ित 45 साल से अधिक उम्र के 24,279 लोगों को टीके की पहली खुराक दी गई। 
  • 60 वर्ष से अधिक आयु के 1,82,992 लोगों को टीके की पहली खुराक लगाई गई।
  • बीते 24 घंटे में इलाजरत मरीजों की संख्या 12,286 बढ़ी।
  • इसके बाद भारत में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 1,68,358 हुई। यह कुल मामलों का 1.51 फीसदी है। 
  • 80.33 फीसदी नए मामले पांच राज्यों से।
  • देश में बीते 24 घंटे में 12,464 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हुए 
  • इसके बाद संक्रमण मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 1,07,98,921 पहुंची।
  •  भारत में संक्रमण से मुक्त होने की दर 97.07% है जो दुनिया में सबसे ज्यादा है। 
  • पिछले 24 घंटे में संक्रमण से उबरने वाले 86.55% मरीज छह राज्यों से हैं।
  • देश में पिछले 24 घंटे में 91 मरीजों की मौत हुई। 
  • इनमें से 85.71 फीसदी मृत्यु छह राज्यों में हुई है।
  • महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 30 संक्रमितों ने दम तोड़ा। 
  • इसके बाद पंजाब में 18 और केरल में 13 संक्रमितों की मौत हुई।

Created On :   2 March 2021 12:57 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story