- Dainik Bhaskar Hindi
- National
- Corona havoc not stopped in Maharashtra number reached 2916
दैनिक भास्कर हिंदी: महाराष्ट्र में नहीं थम रहा कोरोना का कहर, 2916 तक पहुंची संख्या

हाईलाइट
- 9 मरीजों की मौत, मृतकों की संख्या 187 तक पहुंची
- अकेले मुंबई में 1896 मरीज कोरोना संक्रमित
डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। राज्य में बुधवार को कोरोना के 232 नए मरीज मिले।इससे कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 2916 हो गई है। जबकि 9 और कोरोना मरीज की मौत हो गई है। महाराष्ट्र में कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या बढ़ कर 187 तक पहुंच गई है। मृतकों में मुंबई के 2 और पुणे के 6वअकोला मनपा का एक मरीज शामिल है। इस बीच बुधवार को 36 कोरोना मरीज स्वस्थ्य होकर घर पहुंचे। अब तक 295 कोरोना मरीजों का अस्पताल से छुट्टी दी गई है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने यह जानकारी दी।
जिला-महानगरपालिका संक्रमित रोगी मृत्यु
1 -मुंबईमहानगरपालिका - 1896 - 114
2 - ठाणे -12 - 0
3 - ठाणेमनपा - 97 - 3
4 - नवीमुंबईमनपा- 68- 3
5 - कल्याण डोंबिवलीमनपा - 50 - 2
6 - उल्हासनगरमनपा - 1 - 0
7 -भिवंडीनिजामपूरमनपा - 1 - 0
8 -मीराभाईंदरमनपा - 51 - 2
9 -पालघर - 5 - 1
10 - वसईविरारमनपा -32 - 3
11 - रायगड - 5 - 0
12 - पनवेलमनपा - 10 - 1
13 - नाशिक - 2- 0
14 - नाशिकमनपा - 2 - 0
15 - मालेगावमनपा - 48- 2
16 -- अहमदनगर- 10 - 1
17 - अहमदनगरमनपा - 17 - 0
18 - धुलेिया 2 - 1
19 - जलगाव - 1 -0
20 - जलगावमनपा - 1- 1
21 - पुणे - 10- 0
22 - पुणेमनपा - 362 - 40
23 - पिंपरीचिंचवडमनपा- 35 - 1
24 -सोलापुरमनपा - 2 - 1
25 - सातारा - 6 - 2
26 - कोल्हापुर - 1 - 0
27 - कोल्हापुर मनपा - 5- 0
28 - सांगली - 26 - 0
29 - सिंधुदुर्ग - 1 - 0
30 - रत्नागिरी - 6 - 1
31 - औरंगाबादमनपा - 23- 2
32 - जालना - 1- 0
33 - हिंगोली- 1 - 0
34 - लातूरमनपा - 8 - 0
35 - उस्मानाबाद - 4 - 0
36 - बीड- 1 - 0
37 - अकोलामनपा - 13- 1
38 - अमरावतीमनपा- 6 - 1
39 - यवतमाल- 5 - 0
40 - बुलढाणा - 21 - 1
41 - वाशिम - 1 - 0
42 -नागपुर - 5 - 0
43 -नागपुर मनपा - 50 - 1
44 - गोंदिया 1 0
अंतरराज्यीय 11 2
कुल 2916 187
गणतंत्र दिवस : स्कोप ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन में मनाया गया गणतंत्र दिवस समारोह
डिजिटल डेस्क, भोपाल। स्कोप ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में 74वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. डी.एस. राघव निदेशक, स्कोप ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन उपस्थित थे। गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में डॉ. सत्येंद्र खरे, सेक्ट कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल एजुकेशन के प्रिंसिपल, डॉ. नीलम सिंह, सेक्ट कॉलेज ऑफ बीएड की प्रिंसिपल और डॉ. प्रकृति चतुर्वेदी, स्कोप पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल की प्रिंसिपल विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुएl कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. डी.एस.राघव ने झन्डा फंहराया गया तथा विद्यालय के छात्र छात्राओं ने अनुशासन एवं कौशल का परिचय देते हुए आकर्षक परेड की प्रस्तुति दीl विद्यालय के बच्चों द्वारा शारीरिक व्यायाम के महत्व को प्रकट करते हुए मनमोहक पीटी प्रस्तुत की गई l
स्कोप इंजीनियरिंग कॉलेज, बी.एड कॉलेज, स्कोप प्रोफेशनल कॉलेज तथा स्कोप स्कूल के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय एकता अखंडता एवं देश प्रेम से ओतप्रोत प्रस्तुतियां दीl कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण उरी हमले पर आधारित नृत्य नाटिका तथा रानी लक्ष्मीबाई के स्वतंत्रता संग्राम में योगदान को चित्रित करता हुआ नृत्य गीत था। मुख्य अतिथि डॉ डीएस राघव ने अपने संबोधन में कहा कि हम अपने कर्तव्यों का निर्वाहन ईमानदारी एवं पूर्ण निष्ठा के साथ करते हैं तो यही आज के समय में हमारी सच्ची देश सेवा है। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्राचार्या डॉ. प्रकृति चतुर्वेदी ने सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कार्यक्रम की आयोजन समिति के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हम अपने उद्देश्य के प्रति ईमानदार रहेंगे और उसके प्रति पूर्ण कर्तव्यनिष्ठा से कार्य करेंगेl
खबरें और भी हैं...
दैनिक भास्कर हिंदी: उद्धव बोले- लॉकडाउन का मतलब लॉकअप नहीं, मजदूर चिंता न करें, महाराष्ट्र में ही रहें
दैनिक भास्कर हिंदी: महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2684 तक पहुंची
दैनिक भास्कर हिंदी: महाराष्ट्र के 10 जिलों में शुरु हो सकते हैं उद्योग -जानिए कौन-कौन से हैं वह जिले
दैनिक भास्कर हिंदी: महाराष्ट्र में फंसे 70 विदेशी पर्यटक, मदद कर रहा पर्यटन विभाग
दैनिक भास्कर हिंदी: महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2334 तक पहुंची