- Dainik Bhaskar Hindi
- National
- Corona virus Live Update News in India
दैनिक भास्कर हिंदी: देश में बेलगाम कोरोना: एक ही दिन में स्पेन और ब्रिटेन को पीछे छोड़ दुनिया में चौथे नंबर पर पहुंचा भारत

हाईलाइट
- 25 से 30 अगस्त के बीच भारत दुनिया में दूसरा सबसे ज्यादा संक्रमित देश बन जाएगा
- ब्राजील का डबलिंग रेट भारत से भी ज्यादा, यहां 16 दिन में संक्रमितों की संख्या डबल हो रही
- अमेरिका सबसे ज्यादा 2.26 करोड़ लोगों के टेस्ट हुए, भारत में 52 लाख लोगों की जांच हुई
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत में कोरोना अब बेलगाम हो गया है, यहां लोग तेजी से कोरोना वायरस से संक्रमित हो रहे हैं। भारत में गुरुवार शाम तक कोरोना संक्रमण के 9,846 नए केस सामने आए और 214 संक्रमित लोगों ने जान गवां दी। इससे यहां कुल मामलों की गणना बढ़कर 2,98,283 हो गई। इसके साथ ही कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या के मामले में भारत ने गुरुवार को स्पेन और ब्रिटेन को पीछे छोड़ दिया और अब वह दुनिया में चौथा सबसे ज्यादा संक्रमित देश बन गया है। भारत से आगे अब केवल अमेरिका, ब्राजील और रूस हैं।
ताजा आंकड़ों के मुताबिक 20,82,599 संक्रमित मामलों के साथ अमेरिका पहले स्थान पर है। दूसरे पर ब्राजील (787,489) और तीसरे स्थान पर रूस (5,02,436) है। वहीं स्पेन में अब तक कुल 2,89,360 जबकि यूके में कुल 2,91,409 कोरोना केस सामने आ चुके हैं।
आबादी के लिहाज से तुलना ठीक नहीं
हालांकि, एक बात ध्यान में रखने योग्य है कि भारत की दुनिया के अन्य देशों से इस प्रकार की तुलना तार्किक नहीं है क्योंकि भारत की आबादी के लिहाज से ज्यादातर देश बहुत छोटे हैं। मसलन, भारत गुरुवार को जिस स्पेन और यूके से आगे निकला, उसकी आबादी क्रमशः 4.70 करोड़ और 6.80 करोड़ के करीब है। उससे ऊपर रूस की आबादी लगभग 14.60 करोड़ है। वहीं, लिस्ट में दूसरे नंबर पर मौजूद ब्राजील की आबादी 21.25 करोड़ है जबकि टॉपर अमेरिका की आबादी 33 करोड़ से थोड़ा ज्यादा है। वहीं, भारत की आबादी करीब 138 करोड़ है। यानी, भारत से ऊपर के तीनों देशों को मिला दें कुल आबादी करीब-करीब 59 करोड़ होती है। इसमें स्पेन की करीब 5 करोड़ और यूके की करीब 7 करोड़ आबादी मिला दें तो भी महज 81 करोड़ होती है जो भारत के मुकाबले करीब 57 करोड़ कम है।
4.30% की ग्रोथ रेट से संक्रमित बढ़ रहे देश में
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित 6 देशों में भारत का ग्रोथ रेट सबसे अधिक है। यहां हर दिन संक्रमित मरीजों की संख्या 4.30% की दर से बढ़ रही है। ब्राजील दूसरे नंबर पर है, जहां 4.26% की ग्रोथ रेट है। इसके बाद रूस का 1.70%, अमेरिका का 1.00% और ब्रिटेन का ग्रोथ रेट 0.34% है। सबसे कम ग्रोथ रेट स्पेन का है। यहां संक्रमितों की संख्या 0.10% की दर से बढ़ रही है।
ज्यादा रिकवरी रेट और कम मृत्यु दर, दोनों में भारत अव्वल
इतना ही नहीं, भारत कोविड-19 मरीजों के रिकवरी रेट और इनकी मृत्यु दर के मामले में भी दुनिया के किसी भी देश के मुकाबले सबसे अच्छी स्थिति में है। भारत में कोविड-19 मरीजों की रिकवरी रेट बढ़ते-बढ़ते 49.21% पर पहुंच गया है जबकि यहां मत्यु दर 1% से भी नीचे है।
टेस्टिंग के मामले में अमेरिका सबसे आगे
इंडियन मेडिकल काउंसिल फॉर रिसर्च (आईसीएमआर) के मुताबिक, भारत में अब तक देश में 52,32,245 टेस्ट हो चुके हैं। इनमें 5.9% लोग संक्रमित मिले हैं। टेस्टिंग के मामले में अमेरिका हमसे चार गुना आगे है। अमेरिका में अब तक 2 करोड़ 26 लाख 90 हजार 765 लोगों की जांच हो चुकी है। इनमें 9.23% लोग संक्रमित मिले हैं। ब्राजील में सबसे खराब स्थिति है। यहां अभी तक 12 लाख 64 हजार 780 लोगों की जांच हुई है। इनमें 74.22% यानी 7 लाख 80 हजार 765 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
दुनियाभर में अब तक कितने मरीज, कितनी मौतें
www.worldometers.info/coronavirus के अनुसार दुनियाभर में अब तक 75,47,672 कोरोना केस सामने आ चुके हैं। वहीं, कोविड-19 महामारी ने अब तक 4,21,700 लोगों को मौत की नींद सुला दी है। 33,01,267 कोविड-19 मरीज इलाजरत हैं, इनमें से 53,882 लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है, जबकि 38,24,705 मरीज इलाज के बाद ठीक हो चुके हैं।
क्लोजिंग बेल: बढ़त के साथ बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 180 अंक उछला, निफ्टी में भी तेजी
डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के पहले दिन (16 मई 2022, सोमवार) बढ़त के साथ बंद हुआ। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों हरे निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 180.22 अंक यानी कि 0.34% ऊपर 52,973.84 के स्तर पर बंद हुआ।
वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 60.10 अंक या 0.38% ऊपर 15,842.30 के स्तर पर बंद हुआ। हालांकि कल एलआईसी के सूचीबद्ध होने के पूर्व निफ्टी आज 16000 के स्तर को पुनः प्राप्त करने में असफल रहा। बैंक निफ्टी 1.44% की बढ़त के साथ 33597.60 के स्तर पर बंद हुआ।
क्षेत्र विशेष में निफ्टी पीएसयू बैंक, निफ्टी रियलिटी एवं ऑटो में तेजी में 2-3 % का योगदान दिया। निफ्टी आईटी तथा एफएमसीजी में क्रमशः 0.75 % एवं 0.35 % की हानि रही। निफ्टी के शेयरों में आयशर मोटर,अपोलो हॉस्पिटल तथा यूपीएल में सर्वाधिक लाभ रहा।अल्ट्राटेक सीमेंट, श्री सीमेंट, एशियन पेंट में प्रमुख गिरावट देखी गयी।
तकनीकी रूप से, साप्ताहिक चार्ट पर बियरिश कैंडल बनाने के बाद यह आज निफ्टी ने दैनिक चार्ट पर डोजी कैंडलस्टिक बनाया है जो ट्रेडर के मन में बाजार के रुख को ले कर असमंजस को दर्शाता है। साथ ही निफ्टी फॉलिंग ट्रेंडलाइन पर रेसिस्टेन्स का सामना कर रहा है तथा इन स्तरों पर लाभ ले लेने की प्रवृति दर्शा रहा है।
फिबोनाकी रेट्रेंचमेंट का सपोर्ट 15650 पर है।यह ट्रेडर के लिए लघु अवधि में खरीदी का अवसर बन सकता है यदि 15650 का स्तर नही टूटता है। आवरली चार्ट पर मिडिल बोलिंगर बैंड पर सपोर्ट है, इसके कारण एक तेजी की चाल बन सकती है। स्टॉक विशेष एक्शन आने वाले दिनों में मार्केट में अधिक प्रभावी रहेगा। डेरीवेटिव में कॉल पर सर्वाधिक ओपन इंटरेस्ट 16000 पर तथा उसके बाद 16200 पर है।
पुट में सबसे अधिक ओपन इंटरेस्ट 15500 निफ्टी पर है।
इंडिया विक्स 24.53 पर 4.43% की बढ़त के साथ बंद हुआ जो साप्ताहिक एक्सपायरी तक तीव्र उतार चढ़ाव का संकेत देता है।बैंक निफ्टी का सपोर्ट 32600 तथा रेसिस्टेन्स 34500 है।
बता दें कि, सुबह बाजार बढ़त के साथ खुला था। इस दौरान सेंसेक्स 78.13 अंक तेजी के साथ 52,872 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 14 अंक की बढ़त के साथ 15,796 के स्तर पर खुला था।
सुमीत बगड़िया
एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर
चॉइस ब्रोकिंग (Choice Broking)
Source: Choice India
खबरें और भी हैं...
दैनिक भास्कर हिंदी: कोरोना मरीजों के शवों से भर गया दिल्ली का पंजाबी बाग श्मशान घाट, वीडियो वायरल
दैनिक भास्कर हिंदी: बिहार में कोरोना के 250 नए मरीज, 5,948 लोग संक्रमित, अब तक 34 मौतें
दैनिक भास्कर हिंदी: कोरोना मरीज का टॉयलेट में शव मिला, जलगांव अस्पताल डीन निलंबित
दैनिक भास्कर हिंदी: औरंगाबाद में 145 कोरोना पॉजिटिव, अकोला में 30- एक की मौत
दैनिक भास्कर हिंदी: महाराष्ट्र में जल्द ही होगी 100 कोरोना जांच प्रयोगशालाः उद्धव