Bihar Politics: 'सरकार को देंगे मुंह तोड़ जवाब', वोटर अधिकार यात्रा का पांचवा दिन आज, तेजस्वी यादव ने साधा सरकार पर निशाना

- बिहार में गरमाई सियासत
- वोटर अधिकार यात्रा का 5वां दिन आज
- तेजस्वी का सरकार पर कड़ा प्रहार
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बिहार में इसी साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सभी दल अपनी रणनीतियों पर काम करने में जुटे हैं। इस बीच विपक्षी गठबंधन INDIA भी लोगों को वोट देने के लिए जागरूक करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा। गुरुवार को (21 अगस्त) वोटर अधिकार यात्रा का पांचवा दिन है। इस पर बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने आज मीडिया से बात करते हुए कहा कि हम सरकार को मुंह तोड़ जवाब देंगे। आरजेडी नेता ने बताया कि उन्हें लोगों का पूरा समर्धन मिल रहा है।
'सरकार को देंगे मुंह तोड़ जवाब'
RJD नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार की जनता जागरूक जनता है और वो अपने अधिकार को जानते हैं। जिस प्रकार से वोटर बचाओ अधिकार यात्रा चल रही है, लोगों का पूरा समर्थन और आशीर्वाद मिल रहा है। यह ऐतिहासिक यात्रा हो रही है। आने वाले दिनों में बिहार की जनता मौजूदा सरकार को मुंहतोड़ जवाब देगी।
1 सितंबर तक जारी रहेगी यात्रा
आपको बता दें कि, बिहार में 17 अगस्त से महागठबंधन की ओर से 'वोटर अधिकार यात्रा' की शुरुआत हो चुकी है। इस यात्रा में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने भी हिस्सा लिया है। इस मार्च का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के खिलाफ आवाज उठाना और वोटर्स को जागरूक करना है। यात्रा 1 सितंबर तक जारी रहेगी जो सासाराम से शुरू होगी और बिहार की राजधानी पटना तक जाएगी।
Created On :   21 Aug 2025 11:36 AM IST