Monsoon Session: गिरफ्तारी के बाद पीएम, सीएम और मंत्रियों को पद से हटाने वाले विधेयक को लेकर कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- 'कांग्रेस की राजनीति ट्यूशन और ट्वीट पर चलती है'

- लोकसभा में गृह मंत्री ने 130वें विधेयक में संशोधन बिल किया पेश
- बिल को भेजा गया जेपीसी में
- निशिकांत दुबे ने बिल को लेकर दी प्रतिक्रिया
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने गंभीर आपराधिक मामलों में फंसे पीएम, सीएम और मंत्रियों को हटाने वाले विधेयक पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने बिल का समर्थन किया है और विपक्ष पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि, राहुल गांधी, कांग्रेस और पूरे विपक्ष की राजनीति ट्यूशन और ट्वीट पर चलती है।
क्या कहा निशिकांत दुबे ने?
निशिकांत दुबे ने कहा है कि, 'अगर कोई प्रधानमंत्री, सांसद या मंत्री जेल में बंद हो जाए, तो क्या उन्हें इस्तीफा नहीं देना चाहिए? अमित शाह गुजरात के गृह मंत्री थे। क्या वह जेल नहीं गए? क्या उन्होंने जेल जाने से पहले इस्तीफा नहीं दिया? उन्होंने अदालत से बरी होने तक कोई संवैधानिक पद नहीं संभाला। कर्नाटक में उमा भारती के खिलाफ मामला दर्ज हुआ था। उन्होंने मुख्यमंत्री की कुर्सी से इस्तीफा दिया और फिर कर्नाटक कोर्ट गईं। वह जेल नहीं गई लेकिन क्योंकि उन्हें समन भेजा गया इसलिए बीजेपी ने उनसे इस्तीफा लिया। लालकृष्ण आडवाणी पर हवाला का मामला दर्ज था। उन्होंने सांसद पद से इस्तीफा दे दिया और बरी होने तक कोई चुनाव नहीं लड़ा। लेकिन आज अरविंद केजरीवाल जैसे लोग जेल से ही मुख्यमंत्री बने हुए हैं।'
यह भी पढ़े -अदाणी स्पोर्ट्सलाइन की हर्षा देशपांडे का कमाल, टेनिस सिंगल्स अंडर-14 का जीता खिताब
विधेयक को लेकर क्या कहा?
निशिकांत दुबे ने विधेयक को लेकर कहा है कि, 'अगर ऐसा विधेयक लाया जा रहा है तो इसमें क्या गलत है? इसमें प्रधानमंत्री भी शामिल होंगे। आपातकाल लागू होने के बाद, एक संशोधन लाया गया था कि किसी भी तरह के अपराध के लिए प्रधानमंत्री के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा सकती। यदि प्रधानमंत्री समानता के अधिकार के तहत अपराध करते हैं तो उन्हें दंडित किया जाना चाहिए।'
विपक्ष पर जमकर साधा निशाना
निशिकांत दुबे ने बिल के पेश होते वक्त विपक्ष के हंगामे और उनके विरोध पर भी प्रतिक्रिया दी है। साथ ही विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा है कि, 'राहुल गांधी, कांग्रेस और पूरे विपक्ष की राजनीति ट्यूशन और ट्वीट पर चलती है।'
Created On :   21 Aug 2025 2:40 PM IST