Coronavirus in India: 24 घंटे में 5611 नए मामले, 140 की मौत, अब तक 1 लाख 6 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित

Coronavirus in India: 24 घंटे में 5611 नए मामले, 140 की मौत, अब तक 1 लाख 6 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत में नोवल कोरोना वायरस अब और तेजी से फैल रहा है। देश में संक्रमितों का आंकड़ा 1 लाख 6 हजार से ज्यादा पहुंच गया है। बुधवार सुबह स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 24 घंटों में कोरोना के 5611 नए मरीज पाए गए हैं और 140 की जान गई है। इसी के साथ देश में कोविड-19 संक्रमण के कुल मामले 1 लाख 6 हजार 750 हो गए हैं। इनमें से 3303 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 61 हजार 149 मरीजों का इलाज जारी है।   

UP: संभल में सपा नेता और बेटे की गोली मारकर हत्या, घटना कैमरे में कैद

राजस्थान में कोरोना के 61 नए केस सामने आए, इसी के साथ राज्य में कुल मामले 5906 हो गए हैं। इनमें से 2409 एक्टिव केस है। अब तक 143 की मौत हुई है।

बिहार में कोरोना के 54 नए मामले सामने आए। इसके बाद राज्य में कुल मामलों की संख्या 1,573 हो गई है। यहां अब तक 9 लोगों की मौत हुई है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को बताया, अंडमान निकोबार, अरुणाचल प्रदेश, लद्दाख और मिजोरम पूरी तरह कोरोना से मुक्त राज्य बन गए हैं।

- आंध्र प्रदेश में कोरोना पीड़ितों की संख्या 2,532 हो गयी है। इसमें से 1,621 को अस्पताल से छुट्टी दी गयी है, जबकि यहां 52 लोगों की मौत हुई है।

- असम में कोरोना पीड़ितों का आंकड़ा 142 पहुंच गया है। यहां 41 लोग कोरोना से मुक्त हो गये हैं, जबकि 4 लोगों की मौत हुई है।

- चंडीगढ़ में कोरोना मरीजों की संख्या 200 पहुंच गयी है, यहां 57 लोग स्वस्थ हो चुके हैं और 3 की मौत हो चुकी है।

- छत्तीसगढ़ में कोरोना मरीजों की संख्या 101 है और 59 स्वस्थ हो चुके हैं।

- दादर नगर हवेली में अब तक सिर्फ 1 मामला सामने आया है।

- दिल्ली में कोरोना मरीजों की संख्या 10,554 हो गई है, जबकि 4,750 लोगों को अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा चुका है। यहां अब तक 168 लोगों की मौत हो चुकी है।

- गोवा में 46 लोग बुधवार सुबह तक कोरोना वायरस से संक्रमित बताये गये हैं। इनमें से 7 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है।

- गुजरात में यह आंकड़ा 12,140 हो गया है, जबकि यहां 5,043 लोग स्वस्थ भी हो चुके हैं। जबकि यहां 719 लोगों की यहां मौत हो गयी है।

- हरियाणा में कोरोना संक्रमितों की संख्या 964 पहुंच चुकी है। इनमें से 627 को इलाज के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। यहां 14 लोगों की मौत हुई है।

- हिमाचल में यह संख्या 92 है, 27 को अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया और तीन की मौत हुई है।

- जम्मू-कश्मीर में पीड़ितों की संख्या 1,317 हो गई है, जिनमें से 653 को अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया है। यहां अब तक 19 लोगों की मौत हुई है।

- झारखंड में कोरोना पीड़ित लोगों की संख्या 231 पहुंच चुकी है, इनमें से 127 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। यहां तीन की मौत हुई है।

- कर्नाटक में 1,397 मामले सामने आए हैं। 544 को डिस्चार्ज किया गया है और 40 की मौत हुई है।

- केरल में 642 मामले सामने आए आए हैं, जिनमें से 497 को डिस्चार्ज किया गया। जबकि चार की मौत हुई है।

- मध्यप्रदेश में आंकड़ा 5,465 पर पहुंच चुका है, इनमें से 2,630 को डिस्चार्ज किया गया। जबकि 258 की मौत हो चुकी है।

- महाराष्ट्र में यह आंकड़ा 37,136 पहुंच चुका है, इनमें से 9,639 लोगों को अब तक अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा चुका है और देश में अब तक सबसे ज्यादा 1,325 लोगों की मौतें इसी राज्य में हुई हैं।

- मणिपुर में सिर्फ 9 मामले सामने आए हैं, जिनमें से दो को डिस्चार्ज कर दिया गया है।

- मेघालय में 13 मामले सामने आये, इनमें से 12 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। यहां एक की मौत हुई है।

- ओडिशा में आंकड़ा 978 पहुंच गया है, 277 को डिस्चार्ज किया गया है। यहां पांच लोगों की मौत हुई है।

- पुडुचेरी में यह संख्या 18 है, इनमें से 9 को डिस्चार्ज किया गया। जबकि एक की मौत हुई है।

- पंजाब में संक्रमित लोगों की संख्या 2,002 पहुंच गयी है, जिनमें से 1,642 लोगों को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। यहां 38 लोगों की मौत हुई है।

- तमिलनाडु में यह आंकड़ा 12,448 पहुंच चुका है, अब तक 4,895 को अस्पताल से छुट्टी दी गई है। यहां 84 लोगों की मौत हो चुकी है।

- तेलंगाना में अब तक 1,634 मामले दर्ज किए गए हैं। जिनमें से 1,010 को अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा चुका है। यहां 38 लोगों की मौत हुई है।

- त्रिपुरा में 173 मामले सामने आये हैं, इनमें से 116 को डिस्चार्ज किया जा चुका है।

- उत्तराखंड में अब तक 111 मामले दर्ज किए गए हैं। इनमें से 52 डिस्चार्ज हो चुके हैं और एक की मौत हुई है।

- उत्तर प्रदेश में कोरोना पीड़ितों का आंकड़ा 4,926 हो गया है जबकि 2,918 को अस्पताल से इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है। यहां 123 लोगों की मौत हुई है।

- पश्चिम बंगाल में यह आंकड़ा 2,961 हो गया है, जबकि केवल 74 लोग को अस्पताल से छुट्टी मिली है। 250 लोगों की अब तक मौत हो गयी है।

Created On :   20 May 2020 3:44 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story