24 घंटे में 43 हजार नए मरीज मिले, 40 हजार रिकवर हुए, 339 लोगों की मौतें

भारत में कोरोना 24 घंटे में 43 हजार नए मरीज मिले, 40 हजार रिकवर हुए, 339 लोगों की मौतें
हाईलाइट
  • 24 घंटे में मिले 43 हजार नए मरीज
  • 24 घंटे में रिकवर हुए 40 हजार मरीज

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत में कोरोनावायरस महामारी की दूसरी लहर का असर कम नहीं हुआ है। देश में बीते 24 घंटे में 43 हजार 401 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं, 40 हजार 611 मरीज रिकवर हुए है। इस दौरान 339 लोगों की मौत भी हुई है। फिलहाल देश की अलग-अलग अस्पतालों में 3 लाख 87 हजार 45 मरीजों का इलाज किया जा रहा है। 

देश में अब तक 3 करोड़ 31 लाख 38 हजार 856 लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। 3 करोड़ 22 लाख 97 हजार 174 लोगों को रिकवर किया जा चुका है। वहीं, 4 लाख 41 हजार 782 लोगों की जान चली गई है। देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस वैक्सीन की 86 लाख 51 हजार 701 डोज़ लगाई गई जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 71 करोड़ 65 लाख 97 हजार 428 हो गया है।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के मुताबिक भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 18 लाख 17 हजार 639 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 53 करोड़ 68 लाख 17 हजार 243 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

 

Created On :   9 Sep 2021 2:26 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story