Coronavirus: विश्व का दूसरा सबसे प्रभावित देश बना भारत, 24 घंटे में 90 हजार से ज्यादा नए केस, कुल मामले 42 लाख के पार

Coronavirus in India Live Update Total COVID19 Cases single day spike total deaths positive cases
Coronavirus: विश्व का दूसरा सबसे प्रभावित देश बना भारत, 24 घंटे में 90 हजार से ज्यादा नए केस, कुल मामले 42 लाख के पार
Coronavirus: विश्व का दूसरा सबसे प्रभावित देश बना भारत, 24 घंटे में 90 हजार से ज्यादा नए केस, कुल मामले 42 लाख के पार
हाईलाइट
  • देश में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 42 लाख के पार पहुंची
  • बीते 24 घंटे में 90
  • 802 नए केस
  • एक हजार से ज्यादा की मौत

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस का कहर अब और तेजी से बढ़ रहा है। देश में महामारी की चपेट में आए लोगों की संख्या 42 लाख के पार पहुंच गई है। सोमवार को स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों के दौरान सर्वाधिक 90 हजार 802 नए मामले सामने आए हैं और 1016 लोगों की मौत हुई है। बता दें कि, देश में पहली बार एक दिन में कोरोना के इतने मरीज मिले हैं।

इसी के साथ देश में कोरोना के मामलों की कुल संख्या 42 लाख 4 हजार 614 हो गई है। इनमें से 71 हजार 642 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 32 लाख 50 हजार 429 मरीज ठीक हुए हैं। कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत अब दुनिया का दूसरा सबसे प्रभावित देश बन गया है। 

वहीं ICMR के मुताबिक, देश में 6 सितंबर तक चार करोड़ 95 लाख 51 हजार 507 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। रविवार को एक दिन में 7 लाख 20 हजार 362 सैंपल टेस्ट किए गए हैं। 

पिछले 24 घंटों में, 69,564 मरीज ठीक हुए हैं। रिकवरी दर 77.32 फीसदी के उच्च स्तर पर है। मृत्यु दर घटकर 1.72 फीसदी पर आ गई है। भारत में दो दिनों में लगभग दो लाख मामले आए हैं। ब्राजील को पीछे छोड़ते हुए भारत, अमेरिका के बाद कोरोना से दूसरा सबसे प्रभावित देश बना है।

महाराष्ट्र 8,83,862 मामलों और 26,276 लोगों की मौत के साथ कोरोना से सबसे प्रभावित राज्यों में शीर्ष पर है। इसके बाद आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पश्चिम बंगाल और बिहार हैं।

राज्यों में कोरोना के मामले और मौतों का आंकड़ा-

. No. Name of State / UT Active Cases* Cured/Discharged/Migrated* Deaths**
Total Change since yesterday Cumulative Change since yesterday Cumulative Change since yesterday
1 Andaman and Nicobar Islands 338 2904 41  50
2 Andhra Pradesh 100880 1187  382104 11941  4347 71 
3 Arunachal Pradesh 1525 37  3381 101  8
4 Assam 28507 348  95063 2343  352
5 Bihar 16594 438  128503 2132  735 34 
6 Chandigarh 2143 48  3290 185  69
7 Chhattisgarh 22320 1648  20487 862  356 19 
8 Dadra and Nagar Haveli and Daman and Diu 301 16  2234 54  2  
9 Delhi 19870 1028  163785 1920  4538 25 
10 Goa 4945 49  15281 534  229
11 Gujarat 16334 150  83419 1146  3091 15 
12 Haryana 14911 858  58580 1409  781 22 
13 Himachal Pradesh 1978 163  4986 21  54
14 Jammu and Kashmir 9547 747  31924 489  770 15 
15 Jharkhand 15005 544  34330 2287  462 15 
16 Karnataka 99636 516  283298 9102  6298 128 
17 Kerala 21867 533  62555 2111  337 11 
18 Ladakh 834 19  2127 42  35  
19 Madhya Pradesh 15688 214  54649 1392  1543 30 
20 Maharashtra 221012 9687  636574 10801  26276 312 
21 Manipur 1872 107  4975 76  36
22 Meghalaya 1374 122  1527 59  15
23 Mizoram 344 19  718 35  0  
24 Nagaland 726 10  3392 31  10  
25 Odisha 25909 93  93774 3443  538
26 Puducherry 5161 49  11107 433  298 18 
27 Punjab 15870 139  43849 1306  1808 69 
28 Rajasthan 14996 206  73245 1346  1122 14 
29 Sikkim 549 40  1347 18  5  
30 Tamil Nadu 51583 50  398366 5859  7748 61 
31 Telengana 32553 362  107530 2927  886
32 Tripura 6220 332  8745 262  144
33 Uttarakhand 7575 387  16056 545  330 18 
34 Uttar Pradesh 59963 1368  195959 5141  3843 81 
35 West Bengal 23390 264  150801 3248  3510 58 
Total# 862320 15925  3180865 73642  70626 1065 
*(Including foreign Nationals)
**( more than 70% cases due to comorbidities )
#States wise distribution is subject to further verification and reconciliation
#Our figures are being reconciled with ICMR

 

Created On :   7 Sep 2020 3:25 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story