Corona in India: कोरोना मरीजों की संख्या 37 लाख 69 हजार के पार, कुल 66,333 लोगों की मौत

Corona in India: कोरोना मरीजों की संख्या 37 लाख 69 हजार के पार, कुल 66,333 लोगों की मौत
हाईलाइट
  • देश में कुल मामले 37 लाख 69 हजार के पार पहुंचे
  • बीते 24 घंटे में 78
  • 357 नए केस
  • 1045 की मौत

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस का कहर तेजी से बढ़ता ही जा रहा है। यहां महामारी की चपेट में आए लोगों की संख्या 37 लाख के पार पहुंच गई है। बुधवार को स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों के दौरान 78 हजार 357 नए मामले सामने आए हैं और 1045 लोगों की मौत हुई है। 

इसी के साथ देश में कोरोना के मामलों की कुल संख्या 37 लाख 69 हजार 524 हो गई है। इनमें से 66 हजार 333 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 29 लाख 1 हजार 909 मरीज ठीक हुए हैं। कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत अभी भी दुनिया का तीसरा सबसे प्रभावित देश बना हुआ है।

वहीं  ICMR के मुताबिक, देश में 1 सितंबर तक चार करोड़ 43 लाख 37 हजार 201 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। मंगलवार को एक दिन में 10 लाख 12 हजार 367 सैंपल टेस्ट किए गए हैं। 

- महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश--इन पांच राज्यों में पिछले 24 घंटों में सबसे अधिक मामले सामने आए। महाराष्ट्र में मंगलवार को कोरोना के 15,765 नए मामले सामने आए, जिससे राज्य में कुल मामले बढ़कर 8,08,306 हो गए।

- केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना संक्रमण के फैलाव के आधार पर राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को तीन श्रेणियों में विभाजित किया है। 11 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश पहली श्रेणी में आते हैं, जहां कुल कोरोना मामले 10,000 तक हैं। पहाड़ी राज्य और केंद्र शासित प्रदेश इस श्रेणी में आते हैं। जैसे- चंडीगढ़, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश।

- दूसरी श्रेणी में वे राज्य और केंद्र शासित प्रदेश शामिल हैं, जहां कोविड-19 की संख्या 10,000 और 90,000 के बीच है। गोवा, जम्मू-कश्मीर, राजस्थान और केरल सहित 12 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश इस श्रेणी में आते हैं।

- तीसरी श्रेणी उन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की है, जहां मामले 90,000 से अधिक हैं। 12 बड़े राज्य और केंद्र शासित प्रदेश इस श्रेणी में शामिल हैं, जिनमें दिल्ली, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश और बिहार शामिल हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह भी कहा कि भारत में कोरोनावायरस के कुल मामलों में 54 प्रतिशत संक्रमित 18 से 44 वर्ष के बीच के हैं, जबकि 60 वर्ष और इससे अधिक उम्र के 51 प्रतिशत मरीजों की मौत हुई है।

राज्यों में कोरोना के मामले और मौतों का आंकड़ा-

No. Name of State / UT Active Cases* Cured/Discharged/Migrated* Deaths**
Total Change since yesterday Cumulative Change since yesterday Cumulative Change since yesterday
1 Andaman and Nicobar Islands 400 39  2714 67  46  
2 Andhra Pradesh 101210 934  339876 9350  4053 84 
3 Arunachal Pradesh 1226 2979 94  7  
4 Assam 24514 1241  86895 1434  315
5 Bihar 16168 167  121560 2020  621 39 
6 Chandigarh 1942 83  2551 120  57
7 Chhattisgarh 15533 1296  17567 578  287 10 
8 Dadra and Nagar Haveli and Daman and Diu 262 22  2122 41  2  
9 Delhi 15870 1244  156728 1050  4462 18 
10 Goa 3962 313  13850 273  194
11 Gujarat 15708 184  78887 1131  3034 14 
12 Haryana 11885 514  53835 1163  706 17 
13 Himachal Pradesh 1527 36  4688 173  40
14 Jammu and Kashmir 8022 42  29484 469  717 14 
15 Jharkhand 15256 1160  28149 1006  428 11 
16 Karnataka 91018 3764  254626 5159  5837 135 
17 Kerala 22578 975  53649 2111  298
18 Ladakh 720 53  1978 104  35
19 Madhya Pradesh 14072 158  49992 1335  1426 32 
20 Maharashtra 198866 4467  584537 10978  24903 320 
21 Manipur 1903 4450 120  29
22 Meghalaya 1193 1235 73  12
23 Mizoram 408 12  612 21  0  
24 Nagaland 793 81  3201 134  9  
25 Odisha 25288 470  80770 3484  503 11 
26 Puducherry 4851 9675 341  240 12 
27 Punjab 15849 337  38147 1120  1512 59 
28 Rajasthan 13970 145  68124 1312  1069 13 
29 Sikkim 429 1237 12  4
30 Tamil Nadu 52379 199  374172 6031  7418 96 
31 Telengana 32341 642  97402 2240  846 10 
32 Tripura 4737 371  7847 173  118
33 Uttarakhand 6042 134  14076 426  280 11 
34 Uttar Pradesh 55538 750  176677 4537  3542 56 
35 West Bengal 24822 458  137616 3346  3283 55 
Total# 801282 15286  2901908 62026  66333 1045 
*(Including foreign Nationals)
**( more than 70% cases due to comorbidities )
#States wise distribution is subject to further verification and reconciliation
#Our figures are being reconciled with ICMR

 

Created On :   2 Sep 2020 3:59 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story