Corona in India: देश में कोरोना ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, 24 घंटे में 20,903 नए केस, कुल मामले 6.25 लाख के पार

Corona in India: देश में कोरोना ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, 24 घंटे में 20,903 नए केस, कुल मामले 6.25 लाख के पार
हाईलाइट
  • देश में कोरोना के कुल मामले 6.25 लाख से ज्यादा
  • पहली बार 24 घंटे में 21 हजार के करीब नए केस

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस का कहर अब और भी तेजी से बढ़ रहा है। देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 6.25 लाख के पार पहुंच गई है। शुक्रवार को कोरोना के मामलों ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटों के दौरान सर्वाधिक 20,903 नए केस सामने आए हैं और 379 लोगों की मौत हुई है। बता दें कि, पहली बार देश में एक दिन में संक्रमण के इतने मरीज मिले हैं। 

इसी के साथ देश में कोरोना संक्रमण के कुल मामले 6 लाख 25 हजार 544 हो गए हैं। इसमें से 18,213 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3 लाख 79 हजार 892 मरीज ठीक भी हुए हैं। ऐक्टिव केस की संख्या 2 लाख 27 हजार 439 है।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के मुताबिक, 2 जुलाई तक कुल 29 लाख 97 हजार 749 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। गुरुवार को एक ही दिन में 2,41,576 सैंपल टेस्ट किए गए हैं।

किस राज्य में कोरोना वायरस के कितने केस:  

S. No. Name of State / UT Active Cases* Cured/Discharged/Migrated* Deaths** Total Confirmed cases*
1 Andaman and Nicobar Islands 58 51 0 109
2 Andhra Pradesh 8586 7313 198 16097
3 Arunachal Pradesh 128 66 1 195
4 Assam 2895 6106 12 9013
5 Bihar 2374 8020 77 10471
6 Chandigarh 55 389 6 450
7 Chhattisgarh 614 2385 14 3013
8 Dadra and Nagar Haveli and Daman and Diu 141 89 0 230
9 Delhi 26304 63007 2864 92175
10 Goa 744 734 4 1482
11 Gujarat 7434 24593 1886 33913
12 Haryana 4239 11019 251 15509
13 Himachal Pradesh 376 628 10 1014
14 Jammu and Kashmir 2760 4974 115 7849
15 Jharkhand 586 1983 15 2584
16 Karnataka 9410 8334 272 18016
17 Kerala 2088 2640 25 4753
18 Ladakh 259 730 1 990
19 Madhya Pradesh 2702 10815 589 14106
20 Maharashtra 77276 101172 8178 186626
21 Manipur 662 617 0 1279
22 Meghalaya 13 42 1 56
23 Mizoram 36 126 0 162
24 Nagaland 319 182 0 501
25 Odisha 2016 5502 27 7545
26 Puducherry 459 331 12 802
27 Punjab 1488 4144 152 5784
28 Rajasthan 3284 14948 430 18662
29 Sikkim 49 53 0 102
30 Tamil Nadu 41050 56021 1321 98392
31 Telangana 9226 9069 275 18570
32 Tripura 288 1146 1 1435
33 Uttarakhand 537 2405 42 2984
34 Uttar Pradesh 6869 17221 735 24825
35 West Bengal 6083 13037 699 19819
  Cases being reassigned to states 6031     6031
  Total# 227439 379892 18213 625544
*(Including foreign Nationals)
**( more than 70% cases due to comorbidities )
#States wise distribution is subject to further verification and reconciliation
#Our figures are being reconciled with ICMR

Created On :   3 July 2020 3:51 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story