Corona in India: देश में मरीजों की संख्या 63 लाख के पार, अब तक 98 हजार से अधिक लोगों की मौत

Coronavirus in India Total COVID19 Cases Crossed 63 lakh mark single day spike total deaths positive cases
Corona in India: देश में मरीजों की संख्या 63 लाख के पार, अब तक 98 हजार से अधिक लोगों की मौत
Corona in India: देश में मरीजों की संख्या 63 लाख के पार, अब तक 98 हजार से अधिक लोगों की मौत
हाईलाइट
  • 24 घंटे में 86
  • 821 नए मामले सामने आए
  • 1181 की मौत
  • कोरोना के 52 लाख 73 हजार से अधिक मरीज हुए स्वस्थ

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus) का कहर बढ़ता ही जा रहा है। देश में कोविड महामारी की चपेट में आए लोगों की संख्या 63 लाख के पार पहुंच गई है। गुरुवार को स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों के दौरान 86 हजार 821 नए मामले सामने आए हैं और 1181 लोगों की मौत हुई है।

इसी के साथ देश में कोरोना के मामलों की कुल संख्या 63 लाख 12 हजार 585 हो गई है। इनमें से 98 हजार 678 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 52 लाख 73 हजार 202 मरीज ठीक हुए हैं। सक्रिय मामलों का आंकड़ा 9 लाख 40 हजार 705 है। बता दें कि, दुनिया में कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों में भारत दूसरे नंबर पर है। पहले स्थान पर अमेरिका है।

सबसे अधिक प्रभावित राज्य महाराष्ट्र
देश में रिकवरी की दर 83.53 फीसदी है, जबकि मृत्यु दर घटकर 1.56 फीसदी हो गई है। महाराष्ट्र कुल 13,84,446 मामलों के साथ सबसे अधिक खराब स्थिति वाला राज्य है, इसमें 36,662 मौतें भी शामिल हैं। इसके बाद आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश और दिल्ली का स्थान है।

वहीं भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के आंकड़ों के अनुसार, देश में 30 सितंबर तक कुल 7 करोड़ 56 लाख 19 हजार 781 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, इनमें से 14 लाख 23 हजार 52 सैंपल कल बुधवार को टेस्ट किए गए।

राज्यों में कोरोना के मामले और मौतों का आंकड़ा:-

S. No. Name of State / UT Active Cases* Cured/Discharged/Migrated* Deaths**
Total Change since yesterday Cumulative Change since yesterday Cumulative Change since yesterday
1 Andaman and Nicobar Islands 174 3608 21  53  
2 Andhra Pradesh 58445 990  629211 7075  5828 48 
3 Arunachal Pradesh 2890 96  6890 147  16  
4 Assam 34496 1957  145618 1616  697 17 
5 Bihar 12092 274  169732 1707  904 10 
6 Chandigarh 1963 97  9813 215  162
7 Chhattisgarh 30927 298  81718 3204  957 41 
8 Dadra and Nagar Haveli and Daman and Diu 109 11  2929 19  2  
9 Delhi 26908 616  247446 3965  5361 41 
10 Goa 4865 288  28125 344  428
11 Gujarat 16683 117099 1372  3450 11 
12 Haryana 14340 464  112877 2063  1382 26 
13 Himachal Pradesh 3400 173  11390 399  186
14 Jammu and Kashmir 17017 397  56872 1355  1181 17 
15 Jharkhand 11596 346  71342 1444  713 13 
16 Karnataka 107635 121  485268 8890  8864 87 
17 Kerala 67140 5271  128224 3536  742 23 
18 Ladakh 1064 34  3147 40  58  
19 Madhya Pradesh 20997 320  104734 2289  2316 35 
20 Maharashtra 259462 1327  1088322 19163  36662 481 
21 Manipur 2456 186  8460 421  67
22 Meghalaya 1615 139  3975 35  49
23 Mizoram 420 10  1597 21  0  
24 Nagaland 1080 43  5066 80  17  
25 Odisha 32577 790  185700 4219  842 14 
26 Puducherry 4949 16  22074 458  521
27 Punjab 16814 10  93666 1389  3406 47 
28 Rajasthan 20581 205  113225 1953  1486 15 
29 Sikkim 672 2303 68  37
30 Tamil Nadu 46263 18  541819 5610  9520 67 
31 Telengana 29058 268  163407 2474  1135
32 Tripura 5691 74  20092 400  283
33 Uttarakhand 9111 11  39278 996  611 20 
34 Uttar Pradesh 50883 1277  342415 5434  5784 69 
35 West Bengal 26332 268  225759 2954  4958 59 
Total# 940705 264  5273201 85376  98678 1181 
*(Including foreign Nationals)
**( more than 70% cases due to comorbidities )
#States wise distribution is subject to further verification and reconciliation
#Our figures are being reconciled with ICMR

 

Created On :   1 Oct 2020 3:50 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story