Coronavirus India: बीते 24 घंटे में 41 हजार नए संक्रमित दर्ज किए, कुल मामले 93.51 लाख से अधिक

Coronavirus India: बीते 24 घंटे में 41 हजार नए संक्रमित दर्ज किए, कुल मामले 93.51 लाख से अधिक
हाईलाइट
  • कुल संख्या 93 लाख के पार पहुंची
  • नए 41 हजार नए संक्रमित दर्ज किए
  • बीते 24 घंटों में 485 लोगों की मौत

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत में कोरोनावायरस का प्रभाव एक बार फिर से बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। हालात यह कि 21वें दिन कोरोना के 50 हजार से कम नए मामले दर्ज किए गए हैं। कोरोना मामले बढ़ने की ये संख्या दुनिया में अमेरिका के बाद सबसे ज्यादा है। लगातार बढ़ते मरीजों के चलते देश में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 93 लाख के पार पहुंच गई है। आकंड़ों पर गौर करें तो दुनियाभर में इास महामारी से प्रभावित देशों में भारत दूसरे स्थान पर है। 

देश में पिछले 24 घंटे में 41,322 नए संक्रमित मरीज आए है। वहीं 485 लोगों की मौत इस महामारी से हुई है। हालांकि अच्छी बात ये है कि बीते दिन 41,452 मरीज कोरोना से ठीक भी हुए हैं।

दुनियाभर में 6.26 करोड़ लोग हुए कोरोना से संक्रमित, मौतों की संख्या 14 लाख से अधिक पहुंची

कुल मामलों में वृद्धि
स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, भारत में कोरोना के कुल मामले बढ़कर 93 लाख 51 हजार हो गए हैं। इनमें से अब तक एक लाख 36 हजार लोगों की सांसें कोरोना ने छीन ली है। यहां कुल एक्टिव केस बढ़कर चार लाख 54 हजार हो गए हैं। 

बात करें पिछले 24 घंटे में एक्टिव केस की संख्या की तो यह 615 बढ़ गई है। जबकि अब तक कुल 87 लाख 60 हजार लोगों ने कोरोना को मात देकर जिंदगी की जंग जीती है। बीते 24 घंटों में 41,452  मरीज कोरोना से ठीक हुए हैं। 

अब तक कुल इतने टेस्ट
26 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में एक्टिव केस 20,000 से कम हैं और 9 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में एक्टिव केस 20,000 से ज्यादा हैं। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार, देश में 27 नवंबर तक कोरोना वायरस के लिए कुल 13 करोड़ 80 लाख सैंपल टेस्ट किए गए, जिनमें से 10 लाख सैंपल कल टेस्ट किए गए. पॉजिटिविटी रेट सात फीसदी है।

बात करें मृत्यु दर और रिकवरी रेट की तो महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में कोरोना वायरस के एक्टिव केस, मृत्यु दर और रिकवरी रेट का प्रतिशत सबसे ज्यादा है। राहत की बात है कि मृत्यु दर और एक्टिव केस रेट में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। इसके साथ ही भारत में रिकवरी रेट भी लगातार बढ़ रहा है। फिलहाल देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.46 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट 93.65 फीसदी है। यहां एक्टिव केस 5 फीसदी से भी कम है। 

क्रम संख्या राज्य एक्टिव केस डिस्चार्ज मौत
1. अंडमान 119 4518 61
2. आंध्र प्रदेश 11571 848511 6981
3. अरुणाचल प्रदेश 888 15323 51
4. असम 3313 208190 980
5. बिहार 5380 226939 1253
6. चंडीगढ़ 1115 15857 274
7. छत्तीसगढ़ 20978 210917 2830
8. दादर एवं नागर हवेली 23 3305 02
9. दिल्ली 36578 516166 8998
10. गोवा 1348 45655 686
11. गुजरात 14792 187969 3953
12. हरियाणा 19916 208422 2375
13. हिमाचल प्रदेश 8574 29780 623
14. जम्मू कश्मीर 5112 102591 1680
15. झारखंड 2154 105669 963
16. कर्नाटक 24776 846082 11750
17. केरल 64964 526797 2196
18. लद्दाख 885 7327 116
19. मध्यप्रदेश 14981 185013 3237
20. महाराष्ट्र 90965 1676564 46986
21. मणिपुर 3283 21203 263
22. मेघालय 858 10735 111
23 मिजोरम 392 3425 5
24 नागालैंड 1221 9830 64
25 ओडिशा 5510 310549 1730
26 पुडुचेरी 519 35774 609
27 पंजाब 7834 138206 4765
28 राजस्थान 28751 231780 2274
29 सिक्किम 288 4572 107
30 तमिलनाडु 11073 756279 11694
31 तेलंगाना 10490 257278 1455
32 त्रिपुरा 649 31655 370
33 उत्तराखंड 4876 67861 1214
34 उत्तर प्रदेश 25243 506938 7718
35 पश्चिम बंगाल 24537 444587 8322
कुल   4,46,952 88,47,600 1,37,139

 

Created On :   30 Nov 2020 9:43 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story