24 घंटे में मिले 37 हजार मरीज, 34 हजार रिकवर हुए, 650 लोगों की मौत

coronavirus india latest updates
24 घंटे में मिले 37 हजार मरीज, 34 हजार रिकवर हुए, 650 लोगों की मौत
Coronavirus India 24 घंटे में मिले 37 हजार मरीज, 34 हजार रिकवर हुए, 650 लोगों की मौत
हाईलाइट
  • भारत में 24 घंटे में 34 हजार रिकवर हुए
  • भारत में 24 घंटे में मिले 37 हजार मरीज

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत में कोरोनावायरस संक्रमण को असर कम नहीं हुआ है। हर दिन 30 से 40 हजार लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आ रही है। देश में बीते 24 घंटे में 37 हजार 739 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं, 34 हजार 148 लोग रिकवर हुए हैं। इस दौरान 650 लोगों की मौत हुई। फिलहाल देश की अलग-अलग अस्पतालों में 3 लाख 16 हजार 162 मरीजों का इलाज किया जा रहा है। 

देश में अब तक 3 करोड़ 25 लाख 11 हजार 502 मरीज कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं। वहीं, 3 करोड़ 17 लाख 46 हजार 804 मरीज रिकवर हुए हैं। 4 लाख 35 हजार 791 लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में कोरोना वायरस के सक्रिय मामले कुल मामलों के 0.99% हैं।दैनिक पॉजिटिविटी रेट 2.10% है, दैनिक पॉजिटिविटी रेट पिछले 30 दिनों से 3% से कम है। देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 37,593 नए मामले सामने आए हैं और 34,169 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं। रिकवरी रेट अब बढ़कर 97.67% हो गया है।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि कोरोना संक्रमण की स्थिति में सुधार को देखते हुए सभी दुकानें, प्रतिष्ठान, शॉपिंग मॉल, पार्क, उद्यान व धार्मिक स्थल सामान्य रूप से खुल सकेंगे।  सभी विश्वविद्यालय, कॉलेज, तकनीकी शिक्षण संस्थान व विद्यालय(पहली से बारहवीं कक्षा तक), कोचिंग संस्थान भी सामान्य रूप से खुलेंगे। 

भारत तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के मुताबिक 8 व्यक्ति (जो कल रात अफ़ग़ानिस्तान से आए थे) उनमें से कोई भी COVID19 पॉजिटिव नहीं पाया गया। इन्हें दिल्ली में ITBP के छावला कैंप में इंस्टीट्यूशनल क्वारंटाइन में रखा गया है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के मुताबिक इस महीने हर राज्य को वैक्सीन उपलब्ध करवाने की योजना के अतिरिक्त 2 करोड़ से ज़्यादा वैक्सीन उपलब्ध कराई जा रही है। हमने सभी राज्यों से अनुरोध किया है कि 5 सितंबर को शिक्षक दिवस से पहले सभी स्कूली शिक्षकों को प्राथमिकता देकर वैक्सीन लगाने का प्रयास करें। 

देश में कोरोना की स्थिति 

  • बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 37,739
  • बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 34,148
  • बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 650
  • अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 3.25 करोड़
  • अब तक ठीक हुए: 3.17 करोड़
  • अब तक कुल मौतें: 4.35 लाख
  • अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 3.16 लाख

 

किन राज्यों में लगा है प्रतिबंध

  • पश्चिम बंगाल
  • हिमाचल प्रदेश
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • तमिलनाडु
  • मिजोरम
  • गोवा
  • पुडुचेरी

किन राज्यों में दी गई है राहत

  • छत्तीसगढ़
  • कर्नाटक
  • केरल
  • बिहार
  • दिल्ली
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  •  उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • जम्मू-कश्मीर
  • लद्दाख
  • उत्तराखंड
  • अरुणाचल प्रदेश
  • सिक्किम
  • मेघालय
  • नागालैंड
  • असम
  • मणिपुर
  • त्रिपुरा
  • आंध्र प्रदेश
  • गुजरात 

Created On :   25 Aug 2021 9:48 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story