24 घंटे में मिले 16 हजार नए केस, 17 हजार रिकवर हुए, 163 लोगों की मौत

भारत में कोरोना 24 घंटे में मिले 16 हजार नए केस, 17 हजार रिकवर हुए, 163 लोगों की मौत

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत में कोरोनावायरस संक्रमण की दूसरी लहर का असर धीरे-धीरे कम होने लगा है। एक्टिव केस कम हुए हैं। रिकवरी रेट बढ़ रहा है। देश में बीते 24 घंटे में 16 हजार 3 लोगों की कोरोनावायरस रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं, 17 हजार 868 लोग ठीक हुए हैं। इस दौरान 163 लोगों की मौत हुई है। कोरोना के आंकड़े संकेत कर रहे हैं कि देश में तीसरी लहर आने का खतरा कम नजर आ रहा है।

बता दें कि देश में अब तक 3 करोड़ 40 लाख 52 हजार 687 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। 3 करोड़ 33 लाख 92 हजार 353 लोग इस महामारी से ठीक हो चुके हैं। वहीं, 4 लाख 52 हजार 10 लोगों की मौत हुई है। देश में एक्टिव केस 2 लाख से नीचे पहुंचे गए हैं। फिलहाल देश की अलग-अलग अस्पतालों में 1 लाख 95 हजार 206 मरीजों का इलाज किया जा रहा है। 

देश में कोरोनावायरस की स्थिति 

  • देश में 24 घंटे में मिले संक्रमित - 16,003
  • देश में 24 घंटे में रिकवर मरीज - 17,868
  • देश में 24 घंटे में कोरोना से मौत - 163
  • देश में अब तक कोरोना संक्रमित - 3,40,52,687
  • देश में अब तक कोरोना से रिकवरी - 3,33,92,353
  • देश में अब तक कोरोना से मौत - 4,52,010

Created On :   16 Oct 2021 4:12 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story