Coronavirus in India: 24 घंटे में मिले 42 हजार नए केस, 36 हजार रिकवर हुए, पुरानी मौतें जोड़ने से मौतों का आंकड़ा 3998 पर पहुंचा

coronavirus India live updates
Coronavirus in India: 24 घंटे में मिले 42 हजार नए केस, 36 हजार रिकवर हुए, पुरानी मौतें जोड़ने से मौतों का आंकड़ा 3998 पर पहुंचा
Coronavirus in India: 24 घंटे में मिले 42 हजार नए केस, 36 हजार रिकवर हुए, पुरानी मौतें जोड़ने से मौतों का आंकड़ा 3998 पर पहुंचा
हाईलाइट
  • बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 36
  • 857
  • बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 42
  • 114
  • बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 3
  • 998

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश में कोरोनावायरस संक्रमण के मामलों में फिर से बढ़ोतरी देखने को मिली। बीते 24 घंटे में 42 हजार 114 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जबकि 36 हजार 857 लोगों की रिकवरी हुई है। इस दौरान 3 हजार 998 लोगों की संक्रमण की वजह से मौत भी हुई। देश में बीते दिन हुई मौतें पिछले 39 दिनों में सबसे ज्यादा हैं। इससे पहले 11 जून को 3 हजार 996 लोगों की मौत हुई थी।

हालांकि, मौत का आंकड़े में इतनी बड़ी बढ़ोतरी महाराष्ट्र में पुरानी मौतों को पोर्टल पर अपडेट करने की वजह हुई। यहां बीते दिन कोरोना के 147 मरीजों की ही मौत हुई। जबकि, 3 हजार 509 पुरानी मौतों को अपडेट किया गया। इससे पहले 9 जून को बिहार में भी पुरानी मौतों को अपडेट किया गया था। उस दिन देश में हुई मौतों का आंकड़ा 6 हजार 139 तक पहुंच गया था।

देश में अब तक 3 करोड़ 12 लाख 15 हजार 142 लोग इस महामारी से संक्रमित हो चुके हैं। जिनमें से 3 करोड़ 3 लाख 83 हजार 1 मरीजों को रिकवर किया जा चुका है। 4 लाख 1 हजार 236 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। फिलहाल देश की अलग-अलग अस्पतालों में 3 लाख 99 हजार 998 मरीजों का इलाज किया जा रहा है।  

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक कोरोना वायरस का दैनिक पॉजिटिविटी रेट 2.27% है और रिकवरी रेट बढ़कर 97.36% हो गया है। वहीं, देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 34 लाख 25 हजार 446 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 41 करोड़ 54 लाख 72 हजार 455 हुआ।  भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के मुताबिक भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 18 लाख 52 हजार 140 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 44 करोड़ 91 लाख 93 हजार 273 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

देश में कोरोनावायरस की स्थिति

  • बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 42,114
  • बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 36,857
  • बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 3,998
  • अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 3.12 करोड़
  • अब तक ठीक हुए: 3.03 करोड़
  • अब तक कुल मौतें: 4.18 लाख
  • अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 4.01 लाख

कहीं लॉकडाउन, कहीं छूट
पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा और पुडुचेरी भारत के ऐसे राज्य हैं जहां पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां हैं। वहीं, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, केरल, बिहार, दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर,लद्दाख, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नगालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश और गुजरात जैसे राज्यों में आंशिक लॉकडाउन लागू किया गया है।

Created On :   21 July 2021 3:53 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story