Coronavirus in India: भारत में कम होने लगा कोरोना का असर, 24 घंटे में मिले 19,556 नए केस

Coronavirus in India: भारत में कम होने लगा कोरोना का असर, 24 घंटे में मिले 19,556 नए केस
हाईलाइट
  • भारत में कम हो रहा है कोरोना का प्रभाव
  • 24 घंटे में मिले 19
  • 556 नए कोरोना केस
  • मरने वालों की संख्या में भी दर्ज की गई कमी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस संक्रमण का प्रभाव कम होता नजर आ रहा है। एक्टिव केस घट रहे हैं। वहीं, नए केस में भी कमी दर्ज की जा रही है। आज (मंगलवार) लगातार 9वें दिन 30 हजार से कम कोरोना के मामले सामने आए हैं। कोरोना से होने वाली मौतों की संख्या में भी पिछले 5 सप्ताह से कमी देखी गई है। 

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 19 हजार 556 नए संक्रमित मरीज आए हैं। वहीं, 301 मरीजों की मौत हो गई है। अच्छी बात ये है कि बीते दिन 30 हजार 376 मरीज कोरोना से ठीक भी हुए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, भारत में कोरोना के कुल मामले बढ़कर 1 करोड़ 75 हजार 116 हो गए हैं। 1 लाख 46 हजार 111 मरीजों की इस संक्रमण से जान चली गई है। एक्टिव केस की संख्या घटकर 2 लाख 92 हजार 518 हो गई है। अब तक कुल 96 लाख 36 हजार 487 लोग कोरोना को मात देकर ठीक हो चुके हैं।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़े 
 

No. Name of State / UT Active Cases* Cured/Discharged/Migrated* Deaths**
Total Change since yesterday Cumulative Change since yesterday Cumulative Change since yesterday
1 Andaman and Nicobar Islands 86 4740 62
2 Andhra Pradesh 3992 210  867867 422  7078
3 Arunachal Pradesh 227 16369 19  56
4 Assam 3525 210965 93  1020
5 Bihar 4991 149  240219 526  1358
6 Chandigarh 389 48  18429 101  310
7 Chhattisgarh 16060 498  249218 1738  3199 18 
8 Dadra and Nagar Haveli and Daman and Diu 7 3354 2  
9 Delhi 9255 893  598249 1669  10304 27 
10 Goa 941 31  48479 108  723
11 Gujarat 11625 315  220393 1268  4241
12 Haryana 5525 363  249840 905  2832 11 
13 Himachal Pradesh 4886 310  46852 595  885
14 Jammu and Kashmir 3625 229  113026 458  1844
15 Jharkhand 1675 33  110512 205  1011
16 Karnataka 14020 496  884205 1261  12016
17 Kerala 60670 1098  645779 4494  2843 27 
18 Ladakh 309 45  8852 51  125
19 Madhya Pradesh 11054 264  217775 1290  3490
20 Maharashtra 60593 3274  1789958 6053  48801 55 
21 Manipur 1568 95  25779 133  337  
22 Meghalaya 432 67  12692 72  134  
23 Mizoram 153 3973 10  7  
24 Nagaland 462 34  11323 50  73  
25 Odisha 2801 51  321956 309  1839
26 Puducherry 332 13  36803 26  627
27 Punjab 5408 210  152758 535  5212 11 
28 Rajasthan 11961 461  285322 1365  2626
29 Sikkim 360 14  5092 17  124  
30 Tamil Nadu 9495 98  786472 1157  11995 12 
31 Telengana 6569 21  274260 635  1518
32 Tripura 213 21  32595 34  380  
33 Uttarakhand 5584 593  79755 1028  1426 13 
34 Uttar Pradesh 16822 423  550587 1397  8212 16 
35 West Bengal 16903 868  512039 2342  9401 41 
Total# 292518 11121  9636487 30376  146111 301 
*(Including foreign Nationals)
**( more than 70% cases due to comorbidities )
#States wise distribution is subject to further verification and reconciliation
#Our figures are being reconciled with ICMR

कर्नाटक में कोरोना के 772 नए मामले
कर्नाटक में सोमवार को कोरोना के 772 नए मामले दर्ज किए गए। राज्यभर में एक दिन में 1,261 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया।सोमवार को राज्य के स्वास्थ्य बुलेटिन में कहा गया कि संक्रमण से फिर सात लोगों की मौत हो गई, जिनमें से पांच बेंगलुरु के थे। राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या अब 12,016 हो गई है। बेंगलुरु शहर में अब तक 4,273 लोग कोरोना के कारण चल बसे।

आंध्र में कोरोना के अब तक 8.78 लाख मामले, सक्रिय मामलों में गिरावट
आंध्र प्रदेश में कोरोनावायरस से संक्रमण के सक्रिय मामले सोमवार को 4 हजार से नीचे यानी 3,992 तक आ गए। 214 नए मामले आए और 422 मरीज डिस्चार्ज किए गए। 214 नए मामलों के साथ राज्य में संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 8.78 लाख हो गई है। पूर्वी गोदावरी जिले में सबसे ज्यादा 1.23 लाख मामले देखने को मिले हैं। आंध्र प्रदेश में संक्रमण दर घटकर 7.78 प्रतिशत रह गई, जो अभी भी राष्ट्रीय औसत 6.20 प्रतिशत से अधिक है। इस बीच, पिछले 24 घंटों में दो और मरीज वायरस का शिकार हो गए, जिससे राज्य में कोविड से मरने वालों की कुल संख्या 7,878 हो गई। 40,295 और परीक्षणों के साथ, आंध्र प्रदेश में कोविड परीक्षणों की कुल संख्या 1.13 करोड़ को पार कर गई।

गुजरात में कोरोना के 960 नए मामले, फिर 7 मौतें
गुजरात में सोमवार को कोरोना संक्रमण के 960 नए मामले आए। इसके साथ संक्रमितों की कुल संख्या 2,36,259 तक जा पहुंची। फिर 7 मरीजों की मौत हो जाने पर कोरोना से मरने वालों की संख्या कुल संख्या 4,241 हो गई।इस महीने राज्य में रोजाना औसतन 1,260 मामले के हिसाब से 26,470 मामले आ चुके हैं। फिर 1,268 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया, जिससे ठीक होने वालों की कुल संख्या 2,20,393 हो गई। राज्य में कोरोना के 11,625 सक्रिय मामले हैं।

 

Created On :   22 Dec 2020 4:03 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story