Coronavirus: देश में 3 करोड़ के पार पहुंचा संक्रमितों का आंकड़ा, बीते 24 घंटे में मिले 50 हजार नए केस

coronavirus latest update in india New cases of coronavirus have been registered in India in the last 24 hours
Coronavirus: देश में 3 करोड़ के पार पहुंचा संक्रमितों का आंकड़ा, बीते 24 घंटे में मिले 50 हजार नए केस
Coronavirus: देश में 3 करोड़ के पार पहुंचा संक्रमितों का आंकड़ा, बीते 24 घंटे में मिले 50 हजार नए केस
हाईलाइट
  • 24 घंटे में मिले 50 हजार नए कोरोना केस
  • देश में तीन करोड़ के पार कोरोना केस

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश में कोरोनावायरस महामारी की दूसरी लहर का असर कम होने लगा है। रिकवरी रेट बढ़ रहा है। एक्टिव केस कम होने लगे हैं। नए केस में भी कमी दर्ज की जा रही है। पिछले 24 घंटे में देश में 50 हजार 784 नए कोरोना केस दर्ज किए गए हैं। वहीं, 68 हजार 529 मरीज ठीक हुए हैं। इस दौरान 1 हजार 359 मरीजों की मौत हुई है। 

देश में अब तक 3 करोड़ 27 हजार 850 मरीज संक्रमित हो चुके हैं। 2 करोड़ 89 लाख 87 हजार 311 मरीज रिकवर हुए हैं। वहीं, 3 लाख 90 हजार 691 लोगों की मौत हुई है। फिलहाल 6 लाख 38 हजार 38 मरीजों को इलाज देश की अलग-अलग अस्पतालों में किया जा रहा है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक भारत में कोरोना वायरस के सक्रिय मामले 82 दिनों में सबसे कम हैं। रिकवरी रेट बढ़कर 96.56% हो गया है और दैनिक पॉजिटिविटी रेट 2.67% है।

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 54 लाख 24 हजार 374 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 29 करोड़ 46 लाख 39 हजार 511 हुआ। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के मुताबिक भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 19,01,056 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 39,59,73,198 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

कोरोनावायरस की कंट्रोल होती स्थिति को देखते हुए 9 राज्यों में अब भी रोजाना एक हजार से ज्यादा केस आ रहे हैं। इनमें महाराष्ट्र, केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, तेलंगाना और असम शामिल हैं। केरल में तो यह आंकड़ा 12 हजार से भी ज्यादा है।

देश में कोरोनावायरस की स्थिति

  • बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 50,784
  • बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 68,529
  • बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 1359
  • अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 3 करोड़
  • अब तक ठीक हुए: 2.89 करोड़
  • अब तक कुल मौतें: 3.90 लाख
  • अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 6.38 लाख

10 राज्यों में लॉकडाउन जैसी पाबंदियां
देश के 10 राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां हैं। इनमें पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, कर्नाटक, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा और पुडुचेरी शामिल हैं। यहां पिछले लॉकडाउन जैसे ही कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं।

21 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन
देश के 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन है। यहां पाबंदियां के साथ छूट भी है। इनमें केरल, बिहार, दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नगालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश और गुजरात शामिल हैं।

Created On :   23 Jun 2021 4:10 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story