भारत में कोरोना: पिछले 24 घंटे में 58 हजार नए संक्रमित, 87 हजार मरीज ठीक हुए, 1,573 लोगों की मौत

coronavirus latest updates in India New cases of coronavirus reported in India in last 24 hours
भारत में कोरोना: पिछले 24 घंटे में 58 हजार नए संक्रमित, 87 हजार मरीज ठीक हुए, 1,573 लोगों की मौत
भारत में कोरोना: पिछले 24 घंटे में 58 हजार नए संक्रमित, 87 हजार मरीज ठीक हुए, 1,573 लोगों की मौत
हाईलाइट
  • 24 घंटे में मिले 58 हजार 562 नए संक्रमित
  • देश में कम हुआ कोरोनावायरस का असर
  • बीते 24 घंटे में 1 हजार 573 मरीजों की मौत

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कोरोनावायरस संक्रमण की दूसरी लहर का असर कम होने लगा है। देश में एक्टिव केस कम होने लगे हैं। नए मरीजों की संख्या में कमी दर्ज की जा रही है। रिकवरी रेट बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटे में 58 हजार 562 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इससे पहले 30 मार्च को 53,237 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। 87 हजार 493 मरीज ठीक हुए हैं। 1 हजार 573 मरीजों की मौत हुई है। 

देश में अब तक 2 करोड़ 98 लाख 81 हजार 352 लोग इस महामारी से संक्रमित हो चुके हैं। जिनमें से 2 करोड़ 87 लाख 58 हजार 447 मरीज ठीक हुए हैं। जबकि 3 लाख 86 हजार 740 लोगों की मौत हो चुकी है। फिलहाल देश के अलग-अलग अस्पतालों में 7 लाख 24 हजार 352 मरीजों का इलाज किया जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक भारत में 88 दिनों बाद कोरोना के नए मामले कम रिपोर्ट हुईं।रिकवरी रेट बढ़कर 96.36% हो गया है और दैनिक पॉजिटिविटी रेट 3.83% है। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 30,39,996 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 28,00,36,898 हुआ।

कोरोनावायरस की स्थिति

  • बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 58,562
  • बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 87,493
  • बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 1,573
  • अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 2.98 करोड़
  • अब तक ठीक हुए: 2.87 करोड़
  • अब तक कुल मौतें: 3.86 लाख
  • अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 7.24 लाख

देश में दस्तक देगी कोरोना की तीसरी लहर- एम्स डायरेक्टर गुलेरिया
भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) के डायरेक्टर डॉ. रणदीप गुलेरिया ने चेतावनी जारी की है। उन्होंने कहा है कि कोरोना की तीसरी लहर अगले 7 से 8 हफ्तों के बीच देश में दस्तक देगी। इस बार बच्चों पर इसका बड़ा असर देखने को मिलेगा। डॉ गलेरिया ने कहा कि अगर लोगों ने कोरोना गाइड लाइन का ठीक से पालन नहीं किया और बाजारों या टूरिस्ट स्पॉट पर लगने वाली भीड़ को नहीं रोका गया तो परिणाम बुरे होंगे। डॉ. गुलेरिया ने कहा कि अभी तक की रिसर्च में ऐसे कोई सबूत नहीं मिले हैं कि कोरोना की तीसरी लहर बड़ों से ज्यादा बच्चों को प्रभावित करेगी। इससे पहले भारत के महामारी विशेषज्ञों ने पहले सितंबर-अक्टूबर तक कोरोना की तीसरी लहर आने की आशंका जताई थी। 

10 राज्यों में लॉकडाउन जैसी पाबंदियां
देश के 10 राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां हैं। इनमें पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, कर्नाटक, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा और पुडुचेरी शामिल हैं। यहां पिछले लॉकडाउन जैसे ही कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं।

21 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन
देश के 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन है। यानी यहां पाबंदियां तो हैं, लेकिन छूट भी है। इनमें केरल, बिहार, दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नगालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश और गुजरात शामिल हैं।

Created On :   20 Jun 2021 4:52 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story