Coronavirus in India: देश में कोरोना के 46 हजार 365 केस और 1,152 लोगों की मौत, जानें किस राज्य में कितने मरीज

Coronavirus in India: देश में कोरोना के 46 हजार 365 केस और 1,152 लोगों की मौत, जानें किस राज्य में कितने मरीज

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश में कोरोना महावायरस का संकट गहराता जा रहा है। इस वायरस की चपेट में आने से अब तक 1500 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है और 46 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। केंद्र और राज्य सरकार के तमाम प्रयासों के बावजूद कोरोना वायरस अब तक देश के 26 राज्यों में पैर पसार चुका है। स्वास्थ्य मंत्रालय में संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि पिछले 24 घंटे में 3900 केस रिपोर्ट हुए हैं जबकि 195 मौतें हुई हैं। यह अब तक एक दिन में हुई मौतों और केस के आंकड़ों में सबसे ज्यादा हैं। इसके साथ ही भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार भारत में मंगलवार शाम 5 बजे तक संक्रमित लोगों की संख्या 46,711 हो गई है, जबकि मरने वालों की संख्या 1,583 पहुंच गई है। इसके अलावा 13,161 लोग स्वस्थ हुए हैं और 31,967 लोग कोरोना के कारण अस्पतालों में भर्ती हैं। 

भारत में संक्रमण के सबसे अधिक मामले महाराष्ट्र में हैं। यहां संक्रमण के 14,541 मामले हैं, जबकि राज्य में 583 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में दूसरे स्थान पर गुजरात है। यहां संक्रमण के मामले 5,804 हैं, साथ ही 319 लोगों की मौत हुई है। तीसरे स्थान पर राजधानी दिल्ली है। यहां संक्रमण के मामले 5,104 हैं और मरने वालों की संख्या 64 है। मरने वालों की संख्या मध्यप्रदेश में तुलनात्मक रूप से अधिक है। यहां मरने वालों की संख्या 176 है और 3,049 लोग संक्रमित हो चुके हैं।

डबलिंग रेट 12 दिन हुआ, 27.4% रिकवरी रेट हुआ
मंगलवार को हेल्थ बुलेटिन में स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल बताया कि देश में पिछले 24 घंटे में हम देखें तो 1020 लोग ठीक हुए हैं, जिससे ठीक होने वालों की संख्या 12726 हो गई है। इसके साथ ही 6 दिनों में रिकवरी रेट भी बढ़कर 27.4% हो गया है। 29 अप्रैल को यह 24.9% था। उन्होंने बताया कि संक्रमण का डबलिंग रेट भी 11 से बढ़कर अब 12 दिन हो गया है, यानी अब हर 12 दिन में संक्रमितों की संख्या दोगुनी हो रही है। 

आज मंत्री समूह की बैठक हुई जिसमें ऑक्सीजन, मास्क, पीपीई किट की उपलब्धता पर चर्चा हुई। इसमें आरोग्य सेतु एप को बढ़ावा देने पर भी बात हुई।  कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई बहुत जिम्मेदारी से लड़नी होगी। हम सबको अपने तौर-तरीकों में बदलाव करना होगा।  कुछ राज्यों द्वारा मामलों की पुष्टि में देरी हुई इसीलिए आज मौत के आंकड़े ज्यादा दिखाई दिए। हम सभी राज्यों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। 

गृह मंत्रालय के निर्देश

  • विदेश से भारतीयों को लाने की प्रक्रिया 7 मई से शुरू होगी। 
  • वापस लाए गए भारतीयों को 14 दिन क्वारंटीन में पेमेंट बेस पर रखा जाएगा।
  • कमर्शियल विमानों का इस्तेमाल किया जाएगा।
  • गंतव्य स्थान पहुंचने पर सभी को आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करना होगा। 
  • सभी को हेल्थ प्रोटोकॉल का पालन करना होगा।
  • विदेश व नागरिक उड्डयन मंत्रालय जल्द इस बारे में वेबसाइट पर विस्तृत जानकारी दी जाएगी। 
  • भारतीय रेलवे ने प्रवासी श्रमिकों के लिए अभी तक 65 ट्रेन चलाई हैं। 
  • लगभग 70 हजार यात्रियों ने इस सुविधा का उपयोग किया है। 
  • सार्वजनिक रूप से थूकना गैरकानूनी।
  • दुकानों पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना अनिवार्य। 
  • दुकानों के बाहर पांच से अधिक लोगों को इकट्ठा होने की अनुमति नहीं है। 
  • जो कार्यालय खुले हैं वहां लंच ब्रेक का अलग-अलग समय होगा। 
  • विवाह समारोह में 50 से अधिक लोगों के शामिल होने पर रोक है, इन्हें सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा। 
  • जो भी दफ्तर खुले हैं वहां कर्मचारियों का तापमान जांचने के लिए थर्मल स्कैनर, मास्क, सैनिटाइजर होना चाहिए।  

देश में राज्यों की स्थिति

S. No. राज्य पॉजिटिव केस (111 विदेशी) डिस्चार्ज मौत
1 अंडमान निकोबार 33 32 0
2 आंध्रप्रदेश 1717 589 36
3 अरुणाचल प्रदेश 1 1 0
4 असम 43 32 1
5 बिहार 529 130 4
6 चंडीगढ़ 102 21 1
7 छत्तीसगढ़ 58 36 0
8 दिल्ली 5104 1431 64
9 गोआ 7 7 0
10 गुजरात 5804 1195 319
11 हरियाणा 517 254 6
12 हिमाचल प्रदेश 41 38 1
13 जम्मू-कश्मीर 726 303 8
14 झारखंड 115 27 3
15 कर्नाटक 659 324 28
16 केरल 500 462 4
17 लद्दाख 41 17 0
18 मध्यप्रदेश 3049 1000 176
19 महाराष्ट्र 14541 2465 583
20 मणिपुर 2 2 0
21 मेघालय 12 10 1
22 मिजोरम 1 0 0
23 ओडिशा 170 60 1
24 पुडुचेरी 9 6 0
25 पंजाब 1233 128 23
26 राजस्थान 3061 1394 77
27 तमिलनाडू 3550 1409 31
28 तेलंगाना 1085 585 29
29 त्रिपुरा 29 2 0
30 उत्तराखंड 60 39 1
31 उत्तरप्रदेश 2859 944 53
32 पश्चिम बंगाल 1259 218 133
देश में कुल संक्रमित 46711* 13161 1583

 

Created On :   5 May 2020 4:10 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story