Coronavirus in india: देश में बीते 24 घंटों में 3,390 नए कोरोना पॉजिटिव मिले, जानें किस राज्य में कितने मरीज

Coronavirus live News Update  in India
Coronavirus in india: देश में बीते 24 घंटों में 3,390 नए कोरोना पॉजिटिव मिले, जानें किस राज्य में कितने मरीज
Coronavirus in india: देश में बीते 24 घंटों में 3,390 नए कोरोना पॉजिटिव मिले, जानें किस राज्य में कितने मरीज

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस का संकट गहराता जा रहा है। लॉकडाउन 3 हर दिन तीन हजार से ज्यादा नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिल रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने शुक्रवार को प्रेस ब्रीफिंग में बताया कि देश में पिछले 24 घंटे में 3,390 मामले सामने आए हैं, साथ ही 1,273 मामले ठीक भी हुए हैं। इसके साथ ही देश में कोरोना पीड़ितों की संख्या 56,342 पहुंच गई है। इनमें से 1,886 लोगों की मौत हो चुकी है, ज​बकि 16,540 लोग स्वस्थ हुए हैं। अग्रवाल ने बताया कि रिकवरी रेट बढ़कर 29.36 प्रतिशत हो चुकी है। वहीं 37,916 लोग अस्पतालों में कोरोना से जंग लड़ रहे हैं।

अग्रवाल ने बताया कि देश में 216 जिले ऐसे हैं, जिनमें कोई मामला सामने नहीं आया है। वहीं 42 जिले ऐसे हैं, जहां पिछले 28 दिन से कोई मामला सामने नहीं आया है। इसके अलावा 29 जिले ऐसे हैं, जिनमें पिछले 21 दिन से कोई मामला नहीं मिला है। वहीं 36 जिले ऐसे हैं, जहां पिछले 14 दिन से कोई मामला नहीं मिला है और 46 जिलों में पिछले 7 दिन से कोई मामला नहीं मिला है।

गृह मंत्रालय ने कहा- रेलवे ने 222 विशेष ट्रेन चलाईं, ढाई लाख लोगों को मिला फायदा
गृह मंत्रालय की संयुक्त सचिव पुण्य सलीला श्रीवास्तव ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि दूसरों राज्यों में फंसे लोगों के लिए बसें, ट्रेन चलाई गई हैं। रेलवे ने 222 विशेष ट्रेन चलाई हैं। अब तक करीब ढाई लाख लोगों ने यात्रा की है। अब विदेशों में फंसे नागरिकों को वापस लाने का लक्ष्य है। विमानों और जहाजों द्वारा इन्हें वापस लाने की प्रक्रिया 7 मई से शुरू हो गई है। विदेशों में फंसे लोग दूतावास में अपना पंजीकरण कराएंगे। बोर्डिंग से पहले यात्रियों की स्क्रीनिंग होगी, सिर्फ बिना लक्षण वाले ही लोगों को यात्रा की अनुमति होगी। इन्हें शपथपत्र देना होगा कि भारत पहुंचकर अपने खर्च पर क्वारंटीन में रहेंगे। 14 दिन के क्वारंटीन के बाद दोबारा कोविड 19 टेस्ट होगा। हर किसी को अपने फोन पर आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करना होगा। विदेश मंत्रालय आने वाले यात्रियों की सूची राज्य सरकारों से साझा करेगी। जो लोग विदेश जाना चाहते हैं उनके लिए भी सुविधा शुरू की गई है। 
नौसेना का जहाज जलाश्व मालद्वीव पहुंच गया है, 700 लोगों को लेकर आ रहा है।

देश में राज्यों की स्थिति

क्र. राज्य पॉजिटिव केस (111 विदेशी) डिस्चार्ज मौत
1 अंडमान निकोबार 33 33 0
2 आंध्रप्रदेश 1847 780 38
3 अरुणाचल प्रदेश 1 1 0
4 असम 54 34 1
5 बिहार 550 246 5
6 चंडीगढ़ 135 21 1
7 छत्तीसगढ़ 59 38 0
8 दादर-नागर हवेली 1 0 0
9 दिल्ली 5980 1931 66
10 गोआ 7 7 0
11 गुजरात 7012 1709 425
12 हरियाणा 625 260 7
13 हिमाचल प्रदेश 46 38 2
14 जम्मू-कश्मीर 793 335 9
15 झारखंड 132 41 3
16 कर्नाटक 705 366 30
17 केरल 503 474 4
18 लद्दाख 42 17 0
19 मध्यप्रदेश 3252 1231 193
20 महाराष्ट्र 17974 3301 694
21 मणिपुर 2 2 0
22 मेघालय 12 10 1
23 मिजोरम 1 0 0
24 ओडिशा 219 62 2
25 पुडुचेरी 9 6 0
26 पंजाब 1644 149 28
27 राजस्थान 3427 1596 97
28 तमिलनाडू 5409 1547 37
29 तेलंगाना 1123 650 29
30 त्रिपुरा 65 2 0
31 उत्तराखंड 61 39 1
32 उत्तरप्रदेश 3071 1250 62
33 पश्चिम बंगाल 1548 364 151
देश में कुल संक्रमित 56342* 16540 1886

Created On :   8 May 2020 11:45 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story