Coronavirus in India: देश में अब तक 6 लाख के कोरोना संक्रमि​त, सिर्फ 5 दिन में बढ़े एक लाख मरीज

Coronavirus in India: देश में अब तक 6 लाख के कोरोना संक्रमि​त, सिर्फ 5 दिन में बढ़े एक लाख मरीज
हाईलाइट
  • अब तक 17 हजार 834 लोगों की मौत
  • कुल मरीजों का आंकड़ा 6 लाख के पार

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस संक्रमण की रफ्तार हर दिन बढ़ती ही जा रही है। देश में बीते सिर्फ 5 दिन में संक्रमण के 1 लाख से ज्यादा मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही देश में अब तक 6 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। इससे पहले 26 जून को संक्रमितों की संख्या 5 लाख के पार हुई थी। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से गुरुवार को जारी अपडेट के मुताबिक, देश में कुल मरीजों की संख्या 6 लाख 4 हजार 641 है, जिसमें 17 हजार 834 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना से अब तक करीब 3 लाख 60 हजार मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि एक्टिव केस की संख्या करीब 2 लाख 27 हजार है।

वहीं बीते 24 घंटों की बात करें तो देश में कोरोना के 19 हजार 148 नए मामले सामने आए हैं और 434 लोगों की मौत हो गई है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के मुताबिक, 1 जुलाई तक कुल 90 लाख 56 हजार 173 सैंपल टेस्ट किए गए, जिसमें से 2 लाख 29 हजार 588 सैंपल कल टेस्ट किए गए हैं।

Coronavirus in Maharashtra: Over 4841 Cases, 192 Deaths in 24 ...

देश में कोरोना का पहला मामला 30 जनवरी को केरल में सामने आया था। इसके 110 दिन बाद यानी 10 मई को कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 1 लाख के पार पहुंची थी। इसके बाद 15 दिन में संक्रमित मरीजों की संख्या 2 लाख के पार चली गई थी। इसके बाद संक्रमितों की संख्या 2 से बढ़कर 3 लाख होने में महज 10 लगे। 3 से 4 लाख मामले होने में 8 दिन और 4 से 5 लाख मामले होने में 6 दिन लगे और अब 5 से 6 लाख मामले होने में केवल 5 दिन लगे। अगर भारत में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ने की यही रफ्तार रहती है तो अगले 3 से 4 दिनों में ही हम रूस को पीछे छोड़ते हुए दुनिया का तीसरा सबसे ज्यादा संक्रमित देश हो जाएंगे।

Coronavirus India cases: 1409 cases reported in last 24 hrs; no ...

154 दिनों में 6 लाख केस सामने आए
अन्य देशों के मुकाबले में भारत में कोरोना की रफ्तार अभी भी धीमी है। अमेरिका में सबसे तेज 86 दिनों में 6 लाख से ज्यादा लोग कोरोना पॉजिटिव हो गए थे। भारत में इतने मामले होने में 154 दिन लगे। यह तब है जब भारत दुनिया का दूसरा सबसे ज्यादा आबादी वाला देश है। हालांकि, अब यह रफ्तार अन्य देशों के मुकाबले काफी तेज हो गई है। दुनिया में भारत इकलौता देश रह गया है, जहां संक्रमण के मामले सबसे तेजी से बढ़ रहे हैं।

  • महाराष्ट्र- प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या 1 लाख 80 हजार 298 है, जिसमें 8 हजार 53 लोगों की मौत हो चुकी है। अब तक 93 हजार से अधिक लोग ठीक हो चुके हैं, एक्टिव केस की संख्या 79 हजार से अधिक है।
  • तमिलनाडु- कोरोना केस के मामले में महाराष्ट्र के बाद तमिलनाडु का नंबर आता है। यहां कुल मरीजों का आंकड़ा 94 हजार को पार कर गया है, जिसमें 1264 लोगों की मौत हो चुकी है। अब तक 52 हजार से अधिक लोग ठीक हो चुके हैं। एक्टिव केस की संख्या करीब 40 हजार है।
  • दिल्ली- देश की राजधानी दिल्ली में कुल मरीजों का आंकड़ा करीब 90 हजार है, जिसमें 2803 लोगों की मौत हो चुकी है। अब तक करीब 60 हजार लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि एक्टिव केस की संख्या 27 हजार से अधिक है।
  • गुजरात- प्रदेश में कुल मरीजों की संख्या 33 हजार 232 है, जिसमें 1867 लोगों की मौत हो चुकी है। गुजरात में अब तक 24 हजार से अधिक मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि एक्टिव केस की संख्या 7335 है।
  • उत्तर प्रदेश- प्रदेश में कुल मरीजों की संख्या 24 हजार से अधिक है, जिसमें 718 लोगों की मौत हो चुकी है। अब तक 16 हजार से अधिक मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि एक्टिव केस की संख्या 6709 है। 

Flowers Showered On Corona Positive - Corona negative ...

देश में 59% मरीज ठीक हुए, रिकवरी रेट लगातार बढ़ रहा
दूसरे देशों के मुकाबले भारत का रिकवरी रेट काफी बेहतर है। यहां अब तक 6 लाख मरीजों में से 3.57 लाख ठीक भी हो चुके हैं। रिकवरी रेट 59.40% है। मतलब हर 100 में से 59 मरीज ठीक हो रहे हैं। 6 लाख से ज्यादा संक्रमितों वाले देश में सबसे बेहतर रिकवरी रेट रूस का है। यहां 64.62% मरीज ठीक हो चुके हैं। सबसे कम रिकवरी रेट अमेरिका का है। यहां अभी तक 41.66% मरीज ही ठीक हुए हैं।

 

 

 

Created On :   2 July 2020 4:39 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story