Coronavirus in India: भारत में जुलाई की शुरुआत तक 6 से 21 लाख पहुंच सकती है संक्रमितों की संख्या

Coronavirus live news update news in India
Coronavirus in India: भारत में जुलाई की शुरुआत तक 6 से 21 लाख पहुंच सकती है संक्रमितों की संख्या
Coronavirus in India: भारत में जुलाई की शुरुआत तक 6 से 21 लाख पहुंच सकती है संक्रमितों की संख्या

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या के मामले में भारत 10वें स्थान पर पहुंच गया है। बीते पांच दिन से देश में छह हजार से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। यदि कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार इसी रफ्तार से बढ़ती रही तो देश में जुलाई के पहले सप्ताह तक यह आंकड़ा 6 से 21 लाख तक पहुंच सकता है। भारत में कोविड 19 पर काम करने वाले शोधर्काताओं का भी कहना है कि जुलाई तक भारत में कुछ लाख मामले बढ़ सकते हैं।

https://www.covid19india.org के अनुसार देश में बीते 24 घंटों के दौरान 6,405 नए मामले सामने आए हैं और 148 लोगों की जान गई है। वहीं 3,012 लोग स्वस्थ हुए हैं। इसके साथ ही देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 1,44,941 हो गई है। इनमें से अब तक 60,706 लोग स्वस्थ हुए हैं और 4,172 लोगों ने अपनी जान गवाई है। वहीं 80,052 लोग अब भी अस्पतालों में कोरोना संक्रमण से जूझ रहे हैं। सरकारी आंकड़े बताते हैं कि दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी आबादी वाले देश में कोरोना वायरस से संक्रमण के मामले हर 13 दिन में दोगुने हो रहे हैं। अब सरकार ने भी लॉकडाउन से जुड़ी पाबंदियों में ढील देनी शुरू कर दी है। ऐसे में संक्रमण के फैलने की आंशका और भी बढ़ गई है।

देश में बीते 10 दिन में सामने आए कोरोना के मामले

तारीख

केस
25 मई 6405
24 मई 7113
23 मई 6665
22 मई 6570 
21 मई 6025
20 मई 5720
19 मई 6154
18 मई 4628
17 मई 5049
16 मई 4794

कोरोना संक्रमण से अमेरिका सबसे ज्यादा प्रभावित
संक्रमण के मामलों की संख्या के लिहाज से इस लिस्ट में सबसे ऊपर अमरीका है, फिर ब्राजील, रूस, ब्रिटेन, स्पेन, इटली, फ्रांस, जर्मनी और तुर्की के नाम हैं। इसके बाद भारत 10वें नंबर पर है।

कोरोनावायरस : 10 सबसे ज्यादा प्रभावित देश

देश

संक्रमित मौतें स्वस्थ हुए
अमेरिका 16,95,820 99,561 4,56,595
ब्राजील 3,67,906 22,965 1,49,911
रूस 3,53,427 3,633 1,13,299
स्पेन 2,82,852 28,752 1,96,958
ब्रिटेन 2,61,184 36,914 उपलब्ध नहीं
इटली 2,30,158 32,877 1,41,981
फ्रांस 1,82,584 28,367 64,617
जर्मनी 1,80,328 8,371 1,60,300
तुर्की 1,56,827 4,340 1,18,694
भारत 1,38,536 4,024 57,692

देशभर में 21 लाख लोग संक्रमित हो सकते हैं
समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार यूनिवर्सिटी ऑफ मिशिगन में बॉयोस्टैटिस्टिक्स और महामारी रोग विशेषज्ञ प्रोफेसर भ्रमर मुखर्जी ने बताया कि भारत में संक्रमण के मामलों का बढ़ना अभी कम नहीं हुआ है। मुखर्जी की टीम का अनुमान है कि भारत में जुलाई की शुरुआत तक 630,000 से 21 लाख लोग इस वायरस से संक्रमित हो सकते हैं। देशभर में संक्रमण के कुल मामलों का पांचवां हिस्सा अकेले मुंबई शहर में है। मुंबई में अब तक कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 31,972 पहुंच गई है। इनमें से 1,026 लोग अपनी जान गवा चुके हैं और 7,083 स्वस्थ हुए हैं।

 

देश के अस्पतालों में बिस्तरों की कमी
ज्यादातर सरकारी अस्पतालों में बिस्तरों की कमी है। संक्रमित लोगों को अस्पताल में भर्ती कराने के लिए उनके परिवार वाले कई जगहों पर भटक रहे हैं। समाचार एजेंसी रॉयटर्स का कहना है कि भारत के स्वास्थ्य मंत्रालय ने संक्रमण में वृद्धि से जुड़े इन अनुमानों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी कि वे बढ़ते मरीजों की देखभाल कैसे करेंगे। प्रेस ब्रीफिंग में सरकार ने कहा है कि सभी मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराए जाने की जरूरत नहीं है और वो अस्पतालों में बिस्तरों की संख्या बढ़ाने के लिए तेजी से कदम उठा रही है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक भारत में इस समय तकरीबन 714,000 हॉस्पिटल बेड्स हैं, जबकि साल 2009 में ये संख्या लगभग 540,000 थी।


    

Created On :   25 May 2020 6:24 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story