Coronavirus in India: कोरोना ने बढ़ाई टेंशन, 24 घंटे में मिले 35 हजार केस, अब पहले ज्यादा होगी सख्ती

Coronavirus live updates in India Coronavirus latest news New cases of corona in Maharashtra Gujarat Madhya Pradesh Kerala
Coronavirus in India: कोरोना ने बढ़ाई टेंशन, 24 घंटे में मिले 35 हजार केस, अब पहले ज्यादा होगी सख्ती
Coronavirus in India: कोरोना ने बढ़ाई टेंशन, 24 घंटे में मिले 35 हजार केस, अब पहले ज्यादा होगी सख्ती

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत में कोरोना कोरोना (Coronavirus) संक्रमण ने लोगों के लिए परेशानियां बढ़ा दी है। 101 दिन बाद देश में 35 हजार से ज्यादा नए केस सामने आए हैं। कोरोना के बढ़ते प्रकोप के कारण राज्य सरकारें सख्ती लागू करने जा रही है। महाराष्ट्र में अब सब्जी और राशन की दुकानें बंद करने की नौवत आ गई है। वहीं, मध्य प्रदेश और पंजाब राज्य में नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया है। 

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में देश के भीतर 35,838 लोग पॉजिटिव पाए गए। 17,793 ठीक हुए और 171 की मौत हो गई। इसके साथ ही इलाज करा रहे मरीज, मतलब एक्टिव केस का आंकड़ा 2 लाख 49 हजार 197 हो गया। बीते 24 घंटे में एक्टिव केस में 17,862 की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। नए संक्रमितों का आंकड़ा 5 दिसंबर के बाद, यानी 101 दिन में सबसे ज्यादा है। 5 दिसंबर को 36,010 केस आए थे। इसके बाद इनमें गिरावट आती गई।

देश में अब तक 1 करोड़ 14 लाख 74 हजार 605 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। जिनमें से 1 करोड़ 10 लाख 63 हजार 25 लोग स्वस्थ हो गए हैं। वहीं, कोरोना संक्रमण से बीते 24 घंटे में 17 हजार 741 मरीज ठीक हुए हैं और 1 लाख 59 हजार 216 मरीजों की मौत हो गई है। फिलहाल देश के अलग-अलग अस्पतालों में 2 लाख 52 हजार 364 मरीजों का इलाज किया जा रहा है। करीब 3 करोड़ 71 लाख 43 हजार 255 लोगों को वैक्सीन लगा दी गई है। 

बता दें कि कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ अहम बैठक की। इस दौरान राज्यों में कोरोना की स्थिति और वैक्सीनेशन की प्रोग्रेस रिपोर्ट ली। वहीं, पीएम मोदी ने स्पष्ट किया है कि कोरोना से निपटने के लिए सख्ती से काम करना होगा। अगर कोरोना बेकाबू होता है तो सरकार लॉकडाउन जैसे सख्त कदम उठाने पर मजबूर होना पड़ सकता है। 

गौरलतब है कि महाराष्ट्र राज्य में कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव की वजह उद्वव सरकार ने नागपुर और पुणे शहर में 7 दिन का लॉकडाउन लगाया है। वहीं, राज्य के अन्य शहरों में कई तरह की पबंदियां लगा दी है। मध्य प्रदेश में शिवराज सरकार ने भी सख्ती लागू करते हुए भोपाल-इंदौर शहर में नाइट कर्फ्यू लगा दिया है। वहीं, 8 जिलों में सख्त पबंदियां लगाई हैं। 

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़े 
 

o. Name of State / UT Active Cases* Cured/Discharged/Migrated* Deaths**
Total Change since yesterday Cumulative Change since yesterday Cumulative Change since yesterday
1 Andaman and Nicobar Islands 6 4967   62  
2 Andhra Pradesh 1694 115  883642 137  7186
3 Arunachal Pradesh 2   16783   56  
4 Assam 1627 14  215146 19  1099  
5 Bihar 364 17  261240 40  1554
6 Chandigarh 1330 131  21903 70  359  
7 Chhattisgarh 5299 638  310503 243  3915
8 Dadra and Nagar Haveli and Daman and Diu 26 3417 2  
9 Delhi 2702 214  631375 319  10948
10 Goa 805 13  54556 59  812
11 Gujarat 5310 344  271433 775  4430
12 Haryana 3740 256  269812 295  3083
13 Himachal Pradesh 935 115  58090 52  1011  
14 Jammu and Kashmir 1008 35  124972 90  1977
15 Jharkhand 599 22  119160 60  1094  
16 Karnataka 10239 792  940968 479  12407
17 Kerala 25698 730  1066259 2815  4435 13 
18 Ladakh 44 9691 130  
19 Lakshadweep 179 12  459 1  
20 Madhya Pradesh 5616 330  261531 500  3893
21 Maharashtra 154036 13957  2163391 9138  53080 84 
22 Manipur 28 28922 373  
23 Meghalaya 30 13824 148  
24 Mizoram 17 4417   11
25 Nagaland 7 12127 91  
26 Odisha 630 21  335857 61  1918  
27 Puducherry 214 34  39233 18  673  
28 Punjab 13320 704  183557 1274  6172 35 
29 Rajasthan 2851 190  318132 123  2791  
30 Sikkim 46 6013 135  
31 Tamil Nadu 5811 361  843999 576  12564
32 Telengana 2265 164  298120 111  1662
33 Tripura 12 33041 391  
34 Uttarakhand 672 73  95665 37  1704  
35 Uttar Pradesh 2014 102  595150 157  8751
36 West Bengal 3188 30  565670 272  10298
Total# 252364 17958  11063025 17741  159216 172 
*(Including foreign Nationals)
**( more than 70% cases due to comorbidities )
#States wise distribution is subject to further verification and reconciliation
#Our figures are being reconciled with ICMR

 

कोरोना वैक्सीन के आंकड़े देखने के लिए यहां क्लिक करें- https://www.mohfw.gov.in/pdf/CumulativeCOVIDVaccinationCoverageReport17thMarch2021.pdf

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Created On :   18 March 2021 3:52 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story