COVID-19 in india: देश में बीते 24 घंटों में 1076 नए पॉजिटिव मिले, 32 की मौत, सरकार ने कहा- संक्रमितों में से 80% हो रहे स्वस्थ

COVID-19 in india, Coronavirus news update in india
COVID-19 in india: देश में बीते 24 घंटों में 1076 नए पॉजिटिव मिले, 32 की मौत, सरकार ने कहा- संक्रमितों में से 80% हो रहे स्वस्थ
COVID-19 in india: देश में बीते 24 घंटों में 1076 नए पॉजिटिव मिले, 32 की मौत, सरकार ने कहा- संक्रमितों में से 80% हो रहे स्वस्थ

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पूरी दुनिया इस समय कोरोना वायरस संक्रमण के दौर से गुजर रही है। वहीं देश में कोरोना संक्रमण के कारण अब तक 479 लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार देश में बीते 24 घंटों में 1076 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं और 32 लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही भारत में COVID-19 पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 14,229 हो गई है। इनमें से 11,744 लोग अस्पतालों में अब भी कोरोना से जंग लड़ रहे हैं और 2006 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। हालांकि राहत की खबर है कि 1 अप्रैल से अब तक वायरस के बढ़ने की दर में 40 प्रतिशत की कमी आई है। 80% मामलों में संक्रमित ठीक हो गए, जबकि 20% में मौत हुई है। अब तक देश में 13.6% मरीज यानी 1 हजार 793 को अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है। इनकी संख्या में हर दिन बढ़ोतरी हो रही है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने शुक्रवार को मीडिया ब्रीफिंग में बताया कि पिछले महीने लॉकडाउन लागू होने के बाद से देश में कोविड-19 के मामलों के दोगुना होने की रफ्तार धीमी हुई है। लॉकडाउन से पहले COVID-19 मामलों की डबलिंग रेट में लगभग 3 दिन लग रहे थे, पिछले सात दिनों के आँकड़ों के अनुसार मामलों की डबलिंग रेट अब 6.2 दिनों की है। लव अग्रवाल ने कहा कि कोविड-19 के ठीक होने वाले रोगियों और मारे जाने वाले रोगियों का अनुपात 80:20 है जो कि कई दूसरे देशों से ऊँचा है।

महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा मौतें
स्वास्थ्य मंत्रालय ने अपने रोजाना के अपडेट में कहा कि अब तक कुल 479 लोगों की मौत हो गई है, जिसमें से सबसे ज्यादा 194 मौतें महाराष्ट्र में हुई हैं, जिसके बाद मध्यप्रदेश में 69 लोगों की मौत हुई है। महाराष्ट्र इस महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य है, जहां कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 3202 है। इसके बाद नई दिल्ली में 1707 मामले, तमिलनाडु में 1323 मामले, राजस्थान में 1229 मामले दर्ज किए गए हैं।

19 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में औसत डबलिंग रेट कम
उन्होंने बताया कि 19 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में औसत डबलिंग रेट कम है। इनमें केरल, उत्तराखंड, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़, लद्दाख, पुडुचेरी, दिल्ली, बिहार, ओडिशा, तमिलनाडु, आंध्रप्रदेश, उत्तरप्रदेश, पंजाब, असम और त्रिपुरा शामिल हैं। उन्होंने बताया कि ग्रोथ फैक्टर नए केस के आधार पर कैलकुलेट होते हैं। शुरुआत में 2.4% के हिसाब से कोरोना संक्रमित बढ़ रहे थे, लेकिन 1 अप्रैल के बाद से 1.2% ग्रोथ रेट रह गया। 

81 निजी लैब्स को टेस्ट करने की मंजूरी दी
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद ने बताया कि आज COVID19 के लिए 28,542 सैंपल टेस्ट किए गए। देश में अब तक कुल 3,32,583 सैंपल टेस्ट किए गए हैं। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने देश में कोविड-19 टेस्ट करने वाली प्रयोगशालाओं की नई लिस्ट जारी की है। उसने 81 निजी लैब्स को टेस्ट करने की मंजूरी दी है।

राज्यों में कोरोना वायरस की स्थिति

  • राजस्थान: राज्य में आज 98 लोग COVID19 पॉजिटिव पाए गए। राजस्थान स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि राज्य में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 1229 हो गई है। 
  • दिल्ली: यहां आज कोरोना पॉजिटिव के 67 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही दिल्ली में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या बढ़कर 1707 हो गई है। दिल्ली में के. ब्लॉक जहांगीर पुरी में कई घर और सावित्री नगर, मालवीय नगर में एक घर के आसपास का इलाका दिल्ली में "कंटेंनमेंट जोन" की सूची में शामिल किया गया है। इसके साथ ही "कंटेंनमेंट जोन" की कुल संख्‍या अब 68 हो गई है।
  • गुजरात: राज्य में आज 78 नए COVID-19 पॉजिटिव मामले रिपोर्ट किए गए। इसके साथ ही राज्य में COVID-19 मामलों की कुल संख्या 1099 हो गई है, इनमें 86 डिस्चार्ज/ठीक मामले और 41 मौतें शामिल हैं। गुजरात को आज भारत सरकार की ओर से 24 हजार रैपिड टेस्टिंग किट मिली हैं। ये किट कंटेनमेंट जोन, हाई-रिस्क जोन में गहन परीक्षण के लिए सहायक होंगे, 2-3 दिनों में और रैपिड टेस्टिंग किट मिलेंगी।
  • जम्मू-कश्मीर: राज्य में आज COVID-19 के 14 नए मामले सामने आए हैं। इनमें केंद्र शासित प्रदेश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 281 है। 42 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 5 की बीमारी से मौत हो गई।
  • तेलंगाना: यहां COVID-19 संक्रमण के मामले 562 तक पहुंच गए हैं, इनमें 66 नए मामले आज सामने आए। इस बीमारी से 18 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 186 लोग ठीक हो चुके हैं।
  • झारखंड: रांची में यहां आज COVID-19 के 3 नए मामले सामने आए; 2 आजाद बस्ती से और एक हिंदपीरी से। राज्य में पॉजिटिव मामले अब 32 हो गए हैं। 
  • मध्यप्रदेश: राज्य में COVID-19 मामलों की संख्या बढ़कर 1,310 हो गई, जिसमें 69 मौतें और 68 ठीक हुए मामले शामिल हैं। इंदौर में सबसे अधिक 842 मामले सामने आए हैं, इसके बाद भोपाल में 197 मामले सामने आए हैं। राज्य में 408 कंटेनमेंट जोन चिन्हित किए गए हैं।
  • ओडिशा: राज्य में COVID-19 पॉजिटिव मामलों की संख्या 60 हो गई है, जिसमें 40 सक्रिय मामले शामिल हैं, 19 ठीक/डिस्चार्ज और 1 मौत हुई है।
  • हरियाणा: यहां सक्रिय COVID-19 मामलों की संख्या बढ़कर 135 हो गई है, 86 लोग ठीक भी हो चुके हैं, जबकि 2 लोगों की मौत हुई है।
  • महाराष्ट्र: मुंबई में शुक्रवार को COVID-19 पॉजिटिव के 77 नए मामले सामने आए और 5 लोगों की मौत हुई है। मुंबई में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 2120 हो गई है, जिसमें 121 मौतें शामिल हैं। महाराष्ट्र में कुल 118 नए COVID-19 मामले सामने आए हैं, आज 7 मौतें भी रिपोर्ट की गई। राज्य में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या अब 3320 हो गई है।
  • तमिलनाडु: राज्य में 56 लोगों को आज COVID-19 के लिए पॉजिटिव पाया गया है। राज्य में अब तक कुल 1323 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं।
  • पंजाब: यहां आज 14 लोग में कोरोना पॉजिटिव पाए गए। राज्य में अब तक कुल 211 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 30 ठीक हो चुके हैं।
  • केरल: आज यहां कोरोना वायरस संक्रमण से केवल 1 पॉजिटिव मामले की सूचना मिली है। 10 और लोग आज ठीक हो गए हैं। राज्य में 138 सक्रिय मामले हैं और 255 मामले ठीक हो चुके हैं। 
  • हिमाचल: राज्य में COVID-19 पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 35 हो गई है जिसमें 12 डिस्चार्ज और 1 मौत शामिल हैं।  
  • उत्तराखंड: राज्य में आज तीन नए COVID-19 पॉजिटिव मामले रिपोर्ट किए गए हैं। इसके साथ ही राज्य में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या अब 40 हो गई है। 
  • कर्नाटक: राज्य में कल शाम 5 बजे से आज शाम 5 बजे तक 44 नए COVID-19 मामले दर्ज किए गए। इसके साथ ही यहां पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 359 हो गई है। इनमें 13 मौतें और 88 डिस्चार्ज शामिल हैं। 
  • पश्चिम बंगाल: राज्य में कुल सक्रिय COVID-19 मामले 162 हो गए हैं। मरने वालों की संख्या भी 10 हो गई है।

Created On :   17 April 2020 3:51 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story