Coronavirus in India: 90 दिन बाद देश में मिले 40 हजार से कम नए केस, 76 हजार रिकवर हुए, 1 हजार 103 लोगों की मौत

coronavirus update in India New cases of coronavirus have been registered in India in the last 24 hours
Coronavirus in India: 90 दिन बाद देश में मिले 40 हजार से कम नए केस, 76 हजार रिकवर हुए, 1 हजार 103 लोगों की मौत
Coronavirus in India: 90 दिन बाद देश में मिले 40 हजार से कम नए केस, 76 हजार रिकवर हुए, 1 हजार 103 लोगों की मौत
हाईलाइट
  • 90 दिन बाद देश में मिले 40 हजार से कम नए केस
  • अगस्त-सितंबर में आएगी कोरोना की तीसरी लहर !
  • देश में कम हुआ कोरोना की दूसरी लहर का असर

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत में कोरोनावायरस महामारी की दूसरी लहर का असर कम होने लगा है। देश में करीब 90 दिन बाद 40 हजार से कम कोरोना संक्रमित मिले हैं। एक्टिव केस की संख्या भी घटकर 6 लाख रह गई है। वहीं, रिकवरी रेट बढ़ने के साथ मौतों का आंकड़ा भी कम हुआ है। देश में बीते 24 घंटे में 39 हजार 74 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं, 76 हजार 440 अस्पतालों से डिस्चार्ज हुए हैं। इस दौरान 1 हजार 103 लोगों की मौत हुई है। 

देश में अब तक कोरोनावायरस से 2 करोड़ 99 लाख 73 हजार 457 लोग संक्रमित हो चुके हैं। वहीं, 2 करोड़ 89 लाख 13 हजार 191 मरीज ठीक हुए है। 3 लाख 89 हजार 268 लोगों की मौत हुई है। फिलहाल देश में 6 लाख 59 हजार 208 मरीजों का इलाज अलग-अलग अस्पतालों में किया जा रहा है। वहीं, कोरोना जांच की बात की जाए तो अब तक 39 करोड़ 24  लाख 7 हजार 782 लोग अपनी टेस्ट करवा चुके हैं। ये आंकड़े covid19india.org वेबसाइट पर सुबह 8 बजे अपडेट किए गए हैं। 

देश में कोरोनावायरस की स्थिति

  • बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 39,074
  • बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 76,440
  • बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 1,103
  • अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 2.99 करोड़
  • अब तक ठीक हुए: 2.89 करोड़
  • अब तक कुल मौतें: 3.89 लाख
  • अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 6.59 लाख

कोरोनावायरस अपडेट्स

  • कोविड वैक्सीनेशन की संशोधित गाइडलाइन लागू होने के पहले दिन आज अब तक 80 लाख से ज़्यादा वैक्सीन लगाई जा चुकी हैं।
  • मध्य प्रदेश में कल मेगा इनोक्यूलेशन ड्राइव के दौरान 16,73,858 लोगों को वैक्सीन की डोज़ दी गई।
  • दिल्ली: राजधानी दिल्ली में आज से 50% क्षमता के साथ बार​ और रेस्टोरेंट खुल गए हैं। रेस्टोरेंट सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक खुलेंगे और बार दोपहर 12 बजे से रात 10 बजे तक खुले रहेंगे।
  • मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, देश में आज जितना वैक्सीनेशन हुआ है, उसमें मध्य प्रदेश ने अकेले 20% से ज़्यादा वैक्सीन लगा दी। अगर संपूर्ण वैक्सीनेशन हो गया तो हम कॉलेज, कोचिंग संस्थान खोल सकते हैं। हम 1, 2 और 3 जुलाई फिर एक महाअभियान चलाएंगे।
  • बिहार: पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए वैक्सीन अभियान लॉन्च किया। 
  • उन्होंने कहा, "हमने राज्य में बड़े पैमाने पर वैक्सीन अभियान लॉन्च कर दिया है। 18-44 आयु वर्ग के लगभग 38,10,826 लोगों को पहली डोज़ लगाई गई और 97,549 लोगों को दूसरी डोज़ लगाई गई।"
  • केरल: स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तिरुवनंतपुरम में बुजुर्गों और मरीज़ों का घर-घर जाकर वैक्सीनेशन किया।  

10 राज्यों में लॉकडाउन जैसी पाबंदियां
देश के 10 राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां हैं। इनमें पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, कर्नाटक, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा और पुडुचेरी शामिल हैं। यहां पिछले लॉकडाउन जैसे ही कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं।

21 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन
देश के 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन है। यहां पाबंदियां के साथ छूट भी है। इनमें केरल, बिहार, दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नगालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश और गुजरात शामिल हैं।

 

Created On :   22 Jun 2021 3:05 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story