Nikki's Case: पति विपिन के बाद अब निक्की की सास-ससुर और जेठ भी गिरफ्तार, पिता ने लगाया दहेज में महंगी कार और 36 लाख रुपये मांगने का आरोप

पति विपिन के बाद अब निक्की की सास-ससुर और जेठ भी गिरफ्तार, पिता ने लगाया दहेज में महंगी कार और 36 लाख रुपये मांगने का आरोप
  • निक्की हत्याकांड में सामने आया नया अपडेट
  • पति के बाद सास, ससुर और जेठ अरेस्ट
  • पिता ने पति पर लगाया दहेज के लिए मार-पीट का आरोप

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। निक्की हत्याकांड में नया अपडेटग्रेटर नोएडा सामने आया है। ग्रेटर नोएडा के सिरसा में निक्की नामक युवती की हत्या के आरोप में पति विपिन भाटी को गिरफ्तार किया गया। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज करते हुए मृतक के ससुर तसवीर, सास दयावती और जेठ रोहित को अरेस्ट कर लिया है। निक्की के पिता भिखारी सिंह ने विपिन के परिवार पर दहेज की मांगें पूरी ना होने पर बेटे को जला कर मारने का आरोप लगाया है।

निक्की के पिता का आरोप

निक्की के पिता ने बताया कि उनकी बेटी की हत्या दहेज को लेकर हुई है। बड़ी बहन कंचन ने निक्की का एक वीडियो बनाया जिसमें उसके साथ मार-पीट होते साफ नजर आ रही है। कंचन ने अपनी बहन को बचाने की पूरी कोशिश की पर उसे आग से जला कर मार डाला गया। भिखारी सिंह ने कहा कि कंचन ने पड़ोसियों की मदद ली और निक्की को अस्पताल लेकर गई। लेकिन उसकी जान ना बच सकी।

मालूम हो कि, निक्की और उसकी बहन कंचन की एक ही परिवार में शादी हुई थी। निक्की ने विपिन के साथ फेरे लिए थे और उसकी बहन ने विपिन के भाई से विवाह किया था।

कार और पैसे मांगने का दावा

भिखारी सिंह का दावा है कि निक्की के परिवार वाले उनसे दहेज के तौर पर महंगी कार और 36 लाख रुपये की मांग कर रहे थे। इसी वजह से उसके साथ कई बार बुरा बर्ताव और मार-पीट होती थी।

पति ने की पुलिस गिरफ्त से भागने की कोशिश

इस मामले में पुलिस ने सबसे पहले निक्की के पति विपिन को गिरफ्तार किया था। वहीं, रविवार (24 अगस्त) को विपिन ने पुलिस की गिरफ्त से भागने की कोशिश की लेकिन नाकाम रहा। पत्नी निक्की को जिंदा जलाने के आरोप में दबोचे गए विपन भाटी को मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली गली। विपिन को उस जगह ले जाया गया था जहां से उसने थिनर की वोटल खरीदी थी। इस बीच उसने पुलिस की पिस्टल छीन कर फरार होने की कोशिश की। पर वह इस काम में सफल नहीं हो सका। मुठभेड़ में उसके पैर में गोली लगने से चोट आई और सारे इरादों पर पानी फिर गया। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया।

Created On :   25 Aug 2025 12:07 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story