- Dainik Bhaskar Hindi
- National
- Coronavirus update news in India
दैनिक भास्कर हिंदी: Coronavirus in India: 24 घंटों में 37 की मौत और 1,684 लोग नए पॉजिटिव मिले, केरल में चार महीने के बच्चे की मौत
हाईलाइट
- जहांगीरपुरी में एक गली में 46 पॉजिटिव केस
- महाराष्ट्र में 6 हजार से अधिक मरीज
- दिल्ली में 2300 से अधिक मामले
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत में 24 मार्च से लॉकडाउन लगा हुआ है और सरकार तमाम तरह के प्रयास कर रही है। बावजूद इसके देश में कोरोना वायरस के मरीजों और संक्रमण से मृतकों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह 8 बजे तक भारत में संक्रमण के कुल 23,077 मामले हैं, जबकि मरने वालों की संख्या 718 पहुंच गई है। इसके अलावा 4,749 लोग स्वस्थ हुए हैं और 17,610 लोग कोरोना के कारण अस्पतालों में भर्ती हैं। राजधानी दिल्ली और मुंबई में कोरोना का कहर जारी है। दिल्ली की एक गली में कोरोना के 46 मामले आने से हड़कंप मच गया। वहीं कोरोना मामले में सबसे आगे चल रहे राज्य महाराष्ट्र के मंत्री तक इस वायरस ने पहुंच बना ली। उद्धव के आवास मंत्री जितेंद्र अव्हाड़ संक्रमित निकले।
भारत में संक्रमण के सबसे अधिक मामले महाराष्ट्र में हैं। यहां संक्रमण के 6430 मामले हैं जबकि राज्य में 283 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में दूसरे स्थान पर गुजरात है। यहां संक्रमण के मामले 2624 हैं। साथ ही 112 लोगों की मौत हुई है। तीसरे स्थान पर राजधानी दिल्ली है। जहां संक्रमण के मामले 2376 हैं और मरने वालों की संख्या 50 है। मरने वालों की संख्या मध्य प्रदेश में तुलनात्मक रूप से अधिक है। यहां मरने वालों की संख्या 83 है।
केरल में चार महीने के बच्चे की मौत
केरल में चार महीने के बच्चे की कोरोना के कारण मौत हो गई है। उसका कोझीकोड मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा था। बच्चे में 22 अप्रैल को कोरोना की पुष्टि हुई थी। बच्चे को हार्ट प्रॉब्लम की वजह से हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था, लेकिन बाद में कोरोना संक्रमण की जानकारी मिली। केरल में कोरोना से अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है।
आंध्र प्रदेश में 62 नए मामले, कुल संक्रमित 955
आंध्र प्रदेश में बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस के 62 नए मरीज मिले हैं। अब प्रदेश में कुल मरीजों की संख्या 955 हो गई है। इसमें 29 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 145 लोग ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में 781 लोग अब भी अस्पतालों में कोरोना से जंग लड़ रहे हैं।
दिल्ली एम्स का कर्मचारी भी संक्रमित
दिल्ली के छतरपुर के पास चंदन होला गांव में रहने वाला एम्स कर्मचारी भी संक्रमित हो गया है। जिस बिल्डिंग में कर्मचारी रहता है, उसी इमारत में एम्स में काम करने वाले करीब 100 कर्मचारी भी रहते हैं। इन कर्मचारियों के साथ ही इमारत में रहने वाले सभी लोगों क्वारैंटाइन कर दिया है। दिल्ली के बाबू जगजीवन राम अस्पताल में 7 कोरोना पॉजिटिव के नए मामले सामने आए है, जिसमें डॉक्टर और अस्पताल स्टाफ शामिल है। जानकारी के मुताबिक, इससे पहले भी इसी अस्पताल से 7 कोरोना के मामले सामने आए थे। डॉक्टर और अस्पताल स्टाफ को मिलाकर कुल 14 कोरोना पॉजिटिव के मामले सामने आए हैं।
बिहार में 6 नए मामले
बिहार में कोरोना के 6 नए मामले सामने आए हैं। इसमें तीन पुरुष और तीन महिलाएं हैं। बताया जा रहा है कि यह सभी लोग मुंगेर के जमालपुर के रहने वाले हैं। इनके संपर्क में आए लोगों की तलाश शुरू हो गई है। बिहार में अब कुल मरीजों की संख्या 176 हो गई है।
उत्तर प्रदेश में 17 नए केस
उत्तर प्रदेश में 17 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार कानपुर में 8, आगरा में 7 और लखनऊ में 2 नए केस सामने आए हैं। अब उत्तरप्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या 1527 हो गई है। इसमें तबलीगी जमात से जुड़े मरीजों की संख्या 1090 है।
राजस्थान में अब तक 2000 बीमार
राजस्थान में कुल कोरोना मरीजों का आंकड़ा 2 हजार हो गया है। शुक्रवार को राजस्थान में 36 नए केस मिले हैं और एक शख्स की मौत हुई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, सुबह 9 बजे तक जयपुर में 13, झलवाड़ में 4, भरतपुर में एक और कोटा में 18 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। अब राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या 2 हजार हो गई है, जिसमें 29 लोगों की मौत हो चुकी है।
दिल्ली में जहांगीरपुरी की एक गली में 46 संक्रमित मिले
दिल्ली के जहांगीरपुरी की एच ब्लॉक की एक ही गली में कोरोना के 46 लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। इसकी जानकारी मिलते ही पूरे इलाके को सील कर दिया गया है। एच ब्लॉक की 3 गलियों को 14 अप्रैल को पहले ही सील कर दिया गया था। पॉजिटिव पाए गए 46 लोगों को नरेला के क्वारनटीन सेंटर ले जाया गया है। जहांगीरपुरी से अब तक कुल 89 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं।
दिल्ली में बीते 24 घंटों में 128 नए केस सामने आए
दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए हॉटस्पॉट जोन की संख्या बढ़ाई गई है। इसके साथ ही अब दिल्ली में हॉटस्पॉट की संख्या 92 हो गई है। दिल्ली में संक्रमितों की संख्या 2376 पहुंच गई है और 50 लोगों की मौत हुई है। वहीं कोरोना के 804 मरीज स्वस्थ हुए हैं। पिछले 24 घंटे में राजधानी में कोरोना के 128 नए मामले सामने आए हैं और 2 लोगों की मौत हुई है।
महाराष्ट्र में संक्रमितों की संख्या 6 हजार पार
राज्य में 24 घंटे में कोरोना के 778 नए केस सामने आए हैं और 14 लोगों की मौत हुई है। राज्य में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 6,427 हो गई है, जबकि 283 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं मुंबई में 24 घंटे में 522 केस सामने आए हैं और 6 लोगों की मौत हुई है। मुंबई में कोरोना के 4205 मामले हो गए हैं। यहां पर अब तक 167 लोगों की मौत हो चुकी है।
राज्यों में कोरोना वायरस की स्थिति
- अंडमान निकोबार में 22 लोग अब तक कोरोना संक्रमित हैं, जिनमें से 11 को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है। उधर, आंध्र प्रदेश में कोरोना पीड़ितों की संख्या 895 पहुंच गई है, जिनमें से 141 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। यहां 27 की मौत हो गई है।
- अरुणाचल प्रदेश में सिर्फ एक मामला सामने आया है, जबकि असम में 36 लोग इस बीमारी से पीड़ित बताए गए हैं। इनमें से 19 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। यहां एक की मौत हो गई है।
- बिहार में कोरोना पीड़ित लोगों का आंकड़ा बढ़ा है। बिहार में कोरोना पीड़ित लोगों की संख्या 153 पहुंच गई है। 46 लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुका है । यहां 2 की मौत हो गई है। चंडीगढ़ में 27 मामले सामने आए। इनमें से 14 को डिस्चार्ज किया चुका है। छत्तीसगढ़ में 36 मामले सामने आये हैं, 28 को डिस्चार्ज किया जा चुका है।
- राजधानी दिल्ली में यह आंकड़ा लगातार बढ़ता ही जा रहा है। शुक्रवार सुबह स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक 2376 लोग राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमित हैं, जिनमें से 808 को अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है जबकि 50 लोगों की मौत हो गई है।
- गोवा अभी भी देश का कोरोना फ्री स्टेट बना हुआ है जहां 7 मामले सामने आए थे लेकिन सातों को अस्पताल से इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई।
- गुजरात में भी कोरोना तेजी से बढ़ा है। अब तक 2624 लोग इस बीमारी से पीड़ित बताए गए हैं जिनमें 258 लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। यहां 112 लोगों की मौत हुई है।
- हरियाणा में यह मामला 272 तक पहुंचा है। 156 की छुट्टी हो चुकी है, जबकि तीन की मौत हुई है। हिमाचल में कोरोना वायरस पीड़ित लोगों की संख्या 40 हो गई है। 18 को डिस्चार्ज किया गया। एक की मौत हुई है।
- जम्मू-कश्मीर में आंकड़ा 427 पहुंच चुका है। 92 को डिस्चार्ज किया गया। जबकि 5 की मौत हो गई है। झारखंड में पीड़ित लोगों की संख्या 53 बनी हुई है, जबकि 3 लोगों की मौत हुई है।
- कर्नाटक में 445 लोग इस वायरस से पीड़ित बताए गए हैं, जिनमें से 145 लोगों को अस्पताल से इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है। 17 की मौत हुई है। केरल में 447 मामला सामने आया है। 324 को छुट्टी दे दी गई। यहां तीन की मौत हुई है। लद्दाख में 18 मामले सामने आए, 14 को डिस्चार्ज किया जा चुका है।
- मध्य प्रदेश में स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक कोरोना पीड़ितों का आंकड़ा तेजी से बढ़ा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक जारी रिपोर्ट के हवाले से शुक्रवार सुबह तक यहां पर 1699 लोग इस वायरस से पीड़ित बताए गए हैं, जिनमें से 203 को अस्पताल से छुट्टी दे दी जा चुकी है जबकि 83 लोगों की मौत हुई है।
- महाराष्ट्र पूरे देश में अब भी अव्वल बना हुआ है। यहां अब तक 6430 लोग वायरस से पीड़ित बताये गए हैं। 840 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। अब तक 283 की मौत हुई है।
- उड़ीसा में सिर्फ 90 मामले सामने आए हैं। यहां 33 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। एक की मौत दर्ज की गई है।
- पुडुचेरी में सिर्फ 7 मामले सामने आए हैं जिनमें से तीन को डिस्चार्ज किया जा चुका है। पंजाब में शुक्रवार सुबह तक 277 कोरोना संक्रमित लोग बताए गए हैं उन 65 को डिस्चार्ज किया गया। 16 की मौत हो गई है।
- राजस्थान में यह आंकड़ा अब तक 1964 पहुंच गया है, जिनमें से 230 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। अकेले राजस्थान में 27 की मौत हो गई है।
- तमिलनाडु में 1683 लोग वायरस से पीड़ित है। 752 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। 20 की मौत हो गई है। तेलंगाना में आंकड़ा 960 पहुच गया है। 197 को डिस्चार्ज किया गया। यहां 24की मौत हुई है।
- त्रिपुरा में सिर्फ 2 मामले सामने आए हैं। उत्तराखंड में 47 मामले सामने आए 24 को डिस्चार्ज किया चुका है। उत्तर प्रदेश में अब तक 1510 लोग कोराना वायरस से पीड़ित बताए गए हैं जिनमें से 206 लोगों को अस्पताल से इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है। यहां 24 लोगों की मौत हुई है। पश्चिम बंगाल में शुक्रवार सुबह तक 514 मामले सामने आये हैं। 103 को डिस्चार्ज किया चुका है। अब तक 15 लोगों की मौत हुई है।
- मणिपुर में सिर्फ 2, मेघालय में 12 और मिजोरम में 1 मामले सामने आए हैं।
स्वास्थ्य योजना: आरोग्य संजीवनी पॉलिसी खरीदने के 6 फ़ायदे
डिजिटल डेस्क, भोपाल। आरोग्य संजीवनी नीति का उपयोग निस्संदेह कोई भी व्यक्ति कर सकता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि यह बिल्कुल सस्ती है और फिर भी आवेदकों के लिए कई गुण प्रदान करती है। यह रुपये से लेकर चिकित्सा व्यय को कवर करने में सक्षम है। 5 लाख से 10 लाख। साथ ही, आप लचीले तंत्र के साथ अपनी सुविधा के आधार पर प्रीमियम का भुगतान कर सकते हैं। आप ऑफ़लाइन संस्थानों की यात्रा किए बिना पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन कर सकते हैं। आरोग्य संजीवनी नीति सामान्य के साथ-साथ नए जमाने की उपचार सेवाओं को भी कवर करने के लिए लागू है। इसलिए, यह निस्संदेह आज की सबसे अच्छी स्वास्थ्य योजनाओं में से एक है।
• लचीला
लचीलापन एक बहुत ही बेहतर पहलू है जिसकी किसी भी प्रकार की बाजार संरचना में मांग की जाती है। आरोग्य संजीवनी पॉलिसी ग्राहक को अत्यधिक लचीलापन प्रदान करती है। व्यक्ति अपने लचीलेपन के आधार पर प्रीमियम का भुगतान कर सकता है। इसके अलावा, ग्राहक पॉलिसी के कवरेज को विभिन्न पारिवारिक संबंधों तक बढ़ा सकता है।
• नो-क्लेम बोनस
यदि आप पॉलिसी अवधि के दौरान कोई दावा नहीं करते हैं तो आरोग्य संजीवनी पॉलिसी नो-क्लेम बोनस की सुविधा देती है। उस स्थिति में यह बोनस आपके लिए 5% तक बढ़ा दिया जाता है। आपके द्वारा बनाया गया पॉलिसी प्रीमियम यहां आधार के रूप में कार्य करता है और इसके ऊपर यह बोनस छूट के रूप में उपलब्ध है।
• सादगी
ग्राहक के लिए आरोग्य संजीवनी पॉलिसी को संभालना बहुत आसान है। इसमें समान कवरेज शामिल है और इसमें ग्राहक के अनुकूल विशेषताएं हैं। इस पॉलिसी के नियम और शर्तों को समझने में आपको ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ेगी। इससे पॉलिसी खरीदना आसान काम हो जाता है।
• अक्षय
आरोग्य संजीवनी स्वास्थ्य नीति की वैधता अवधि 1 वर्ष है। इसलिए, यह आपके लिए अपनी पसंद का निर्णय लेने के लिए विभिन्न विकल्प खोलता है। आप या तो प्रीमियम का भुगतान कर सकते हैं या योजना को नवीनीकृत कर सकते हैं। अंत में, आप चाहें तो योजना को बंद भी कर सकते हैं।
• व्यापक कवरेज
यदि कोई व्यक्ति आरोग्य संजीवनी पॉलिसी के साथ खुद को पंजीकृत करता है तो वह लंबा कवरेज प्राप्त कर सकता है। यह वास्तव में स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों से संबंधित बहुत सारे खर्चों को कवर करता है। इसमें दंत चिकित्सा उपचार, अस्पताल में भर्ती होने के खर्च आदि शामिल हैं। अस्पताल में भर्ती होने से पहले से लेकर अस्पताल में भर्ती होने के बाद तक के सभी खर्च इस पॉलिसी द्वारा कवर किए जाते हैं। इसलिए, यह नीति कई प्रकार के चिकित्सा व्ययों के खिलाफ वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने की दिशा में एक समग्र दृष्टिकोण है।
• बजट के अनुकूल
आरोग्य संजीवनी स्वास्थ्य योजना एक व्यक्ति के लिए बिल्कुल सस्ती है। यदि आप सीमित कवरेज के लिए आवेदन करते हैं तो कीमत बिल्कुल वाजिब है। इसलिए, जरूरत पड़ने पर आप अपने लिए एक अच्छी गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य देखभाल का विकल्प प्राप्त कर सकते हैं।
निष्कर्ष
आरोग्य संजीवनी नीति समझने में बहुत ही सरल नीति है और उपरोक्त लाभों के अलावा अन्य लाभ भी प्रदान करती है। सभी सामान्य बीमा कंपनियां ग्राहकों को यह पॉलिसी सुविधा प्रदान करने के लिए बाध्य हैं। हालांकि, यह सरकार द्वारा प्रायोजित नहीं है और ग्राहक को इस पॉलिसी की सेवाएं प्राप्त करने के लिए भुगतान करना होगा। इसके अलावा, अगर वह स्वस्थ जीवन शैली का पालन करता है और उसे पहले से कोई मेडिकल समस्या नहीं है, तो उसे इस पॉलिसी को खरीदने से पहले मेडिकल टेस्ट कराने की जरूरत नहीं है। हालाँकि, इस नीति के लिए आवेदन करते समय केवल नीति निर्माताओं को ही सच्चाई का उत्तर देने का प्रयास करें।
SSC MTS Cut Off 2023: जानें SSC MTS Tier -1 कटऑफ और पिछले वर्ष का कटऑफ
डिजिटल डेस्क, भोपाल। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) भारत में केंद्रीय सरकारी नौकरियों की मुख्य भर्तियों हेतु अधिसूचना तथा भर्तियों हेतु परीक्षा का आयोजन करता रहा है। हाल ही में एसएससी ने SSC MTS और हवलदार के लिए अधिसूचना जारी किया है तथा इस भर्ती हेतु ऑनलाइन आवेदन भी 18 जनवरी 2023 से शुरू हो चुके हैं और यह ऑनलाइन आवेदन 17 फरवरी 2023 तक जारी रहने वाला है। आवेदन के बाद परीक्षा होगी तथा उसके बाद सरकारी रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा।
एसएससी एमटीएस भर्ती हेतु परीक्षा दो चरणों (टियर-1 और टियर-2) में आयोग के द्वारा आयोजित की जाती है। इस वर्ष आयोग ने Sarkari Job एसएससी एमटीएस भर्ती के तहत कुल 12523 पदों (हवलदार हेतु 529 पद) पर अधिसूचना जारी किया है लेकिन आयोग के द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार भर्ती संख्या अभी अनिश्चित मानी जा सकती है। आयोग के द्वारा एसएससी एमटीएस भर्ती टियर -1 परीक्षा अप्रैल 2023 में आयोजित की जा सकती है और इस भर्ती परीक्षा हेतु SSC MTS Syllabus भी जारी कर दिया गया है।
SSC MTS Tier 1 Cut Off 2023 क्या रह सकता है?
एसएससी एमटीएस कटऑफ को पदों की संख्या तथा आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की संख्या प्रभवित करती रही है। पिछले वर्षों की अपेक्षा इस वर्ष भर्ती पदों में वृद्धि की गई है और संभवतः इस वर्ष आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की संख्या में बढ़ोत्तरी हो सकती है तथा इन कारणों से SSC MTS Cut Off 2023 बढ़ सकता है लेकिन यह उम्मीदवार के वर्ग तथा प्रदेश के ऊपर निर्भर करता है। हालांकि आयोग के द्वारा भर्ती पदों की संख्या अभी तक सुनिश्चित नहीं कि गई है।
SSC MTS Tier 1 Expected Cut Off 2023
हम आपको नीचे दिए गए टेबल के माध्यम से वर्ग के अनुसार SSC MTS Expected Cut Off 2023 के बारे में जानकारी देने जा रहें हैं-
• वर्ग कटऑफ
• अनारक्षित 100-110
• ओबीसी 95 -100
• एससी 90-100
• एससी 80-87
• पुर्व सैनिक 40-50
• विकलांग 91-95
• श्रवण विकलांग 45-50
• नेत्रहीन 75-80
SSC MTS Cut Off 2023 – वर्ग के अनुसार पिछले वर्ष का कटऑफ
उम्मीदवार एसएससी एमटीएस भर्ती हेतु पिछले वर्षों के कटऑफ को देखकर SSC MTS Cut Off 2023 का अनुमान लगा सकते हैं। इसलिए हम आपको उम्मीदवार के वर्गों के अनुसार SSC MTS Previous Year cutoff के बारे में निम्नलिखित टेबल के माध्यम से बताने जा रहे हैं-
• वर्ग कटऑफ
• अनारक्षित 110.50
• ओबीसी 101
• एससी 100.50
• एससी 87
• पुर्व सैनिक 49.50
• विकलांग 93
• श्रवण विकलांग 49
• नेत्रहीन 76
SSC MTS के पदों का विवरण
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 11994 मल्टीटास्किंग और 529 हवलदार के पदों को भरा जाएगा। योग्यता की बात करें तो MTS के लिए उम्मीदवार को भारत के किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं उत्तीर्ण होना चाहिए। इसके अलावा हवलदार के पद के लिए शैक्षणिक योग्यता यही है।
ऐसे में परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए यह बेहद ही जरूरी है, कि परीक्षा की तैयारी बेहतर ढंग से करें और परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करें।
रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय: वेस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला मैच रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय ने 4 रनों से जीत लिया
डिजिटल डेस्क, भोपाल। रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय के स्पोर्ट ऑफिसर श्री सतीश अहिरवार ने बताया कि राजस्थान के सीकर में वेस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी क्रिकेट टूर्नामेंट का आज पहला मैच आरएनटीयू ने 4 रनों से जीत लिया। आज आरएनटीयू विरुद्ध जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर के मध्य मुकाबला हुआ। आरएनटीयू ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। आरएनटीयू के बल्लेबाज अनुज ने 24 बॉल पर 20 रन, सागर ने 12 गेंद पर 17 रन और नवीन ने 17 गेंद पर 23 रन की मदद से 17 ओवर में 95 रन का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जीवाजी यूनिवर्सिटी की टीम निर्धारित 20 ओवर में 91 रन ही बना सकी। आरएनटीयू के गेंदबाज दीपक चौहान ने 4 ओवर में 14 रन देकर 3 विकेट, संजय मानिक ने 4 ओवर में 15 रन देकर 2 विकेट और विशाल ने 3 ओवर में 27 रन देकर 2 विकेट झटके। मैन ऑफ द मैच आरएनटीयू के दीपक चौहान को दिया गया। आरएनटीयू के टीम के कोच नितिन धवन और मैनेजर राहुल शिंदे की अगुवाई में टीम अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन कर रही है।
विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. ब्रह्म प्रकाश पेठिया, कुलसचिव डॉ. विजय सिंह ने खिलाड़ियों को जीत की बधाई और अगले मैच की शुभकामनाएं दीं।
खबरें और भी हैं...
दैनिक भास्कर हिंदी: बिहार : कैमूर में 8 कोरोना पॉजिटिव मामले, कुल संख्या 162
दैनिक भास्कर हिंदी: Coronavirus: दिल्ली पुलिस कर्मचारियों और परिवारों को कोरोना से बचाने के लिए कमिश्नर ने 6 टीम बनाईं
दैनिक भास्कर हिंदी: उत्तराखंड जल्द होगा कोरोना मुक्त : त्रिवेंद्र
दैनिक भास्कर हिंदी: इंदौर में कोरोना से निपटने के काम से केंद्रीय दल संतुष्ट
दैनिक भास्कर हिंदी: पंचायती राज दिवस: PM की चिट्ठी- गांवों में बसती है भारत की आत्मा, कोरोना से जीतेंगे हम