Coronavirus in India: देश में कोरोना के 42 हजार 533 केस और 1,373 लोगों की मौत, जानें किस राज्य में कितने मरीज

Coronavirus update news in India
Coronavirus in India: देश में कोरोना के 42 हजार 533 केस और 1,373 लोगों की मौत, जानें किस राज्य में कितने मरीज
Coronavirus in India: देश में कोरोना के 42 हजार 533 केस और 1,373 लोगों की मौत, जानें किस राज्य में कितने मरीज

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पूरी दुनिया के साथ भारत में भी कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। केंद्र और राज्य सरकार के तमाम प्रयासों के बावजूद कोरोना वायरस अब तक देश के 26 राज्यों में पैर पसार चुका है। भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण से 72 लोगों की मौत हुई और 2,553 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके साथ ही सोमवार शाम 5 बजे तक भारत में संक्रमित लोगों की संख्या 42,533 हो गई है, जबकि 1,373 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा 11,707 लोग स्वस्थ हुए हैं और 29,453 लोग कोरोना के कारण अस्पतालों में भर्ती हैं।

बता दें कि देश में आज से Lockdown-3 का तीसरा फेज शुरू हो गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने शुक्रवार शाम को लॉकडाउन को लेकर नई गाइड लाइन जारी थी। इसके तहत देश में 17 मई तक लॉकडाउन की अवधि बढ़ा दी गई है। नई गाइड लाइन के अनुसार रेड जोन वाले जिलों में पूरी तरह से लॉकडाउन रहेगा। वहीं ग्रीन जोन में कुछ राहत दी जाएगी, लेकिन ग्रीन जोन से रेड जोन में आने-जाने पर सख्ती के साथ पाबंदी रहेगी।

महाराष्ट्र में संक्रमण के सबसे ज्यादा 12,974 मामले
भारत में संक्रमण के सबसे अधिक मामले महाराष्ट्र में हैं। यहां संक्रमण के 12,974 मामले हैं, जबकि राज्य में 548 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में दूसरे स्थान पर गुजरात है, यहां संक्रमण के मामले 5,428 हैं। साथ ही 290 लोगों की मौत हुई है। तीसरे स्थान पर राजधानी दिल्ली है, यहां संक्रमण के मामले 4,549 हैं और मरने वालों की संख्या 64 है। मरने वालों की संख्या मध्यप्रदेश में तुलनात्मक रूप से अधिक है। यहां मरने वालों की संख्या 156 है और 2,846 लोग संक्रमित हो चुके हैं।

देश में राज्यों की स्थिति:

क्र. राज्य पॉजिटिव केस (111 विदेशी) डिस्चार्ज  मौत
1 अंडमान निकोबार 33 32 0
2 आंध्रप्रदेश 1583 488 33
3 अरुणाचल प्रदेश 1 1 0
4 असम 43 32 1
5 बिहार 503 125 4
6 चंडीगढ़ 94 19 0
7 छत्तीसगढ़ 57 36 0
8 दिल्ली 4549 1362 64
9 गोआ 7 7 0
10 गुजरात 5428 1042 290
11 हरियाणा 442 245 5
12 हिमाचल प्रदेश 40 34 1
13 जम्मू-कश्मीर 701 287 8
14 झारखंड 115 22 3
15 कर्नाटक 614 293 25
16 केरल 500 401 4
17 लद्दाख 41 17 0
18 मध्यप्रदेश 2846 798 156
19 महाराष्ट्र 12974 2115 548
20 मणिपुर 2 2 0
21 मेघालय 12 0 1
22 मिजोरम 1 0 0
23 ओडिशा 162 56 1
24 पुडुचेरी 8 5 0
25 पंजाब 1102 117 21
26 राजस्थान 2886 1356 71
27 तमिलनाडू 3023 1379 30
28 तेलंगाना 1082 490 29
29 त्रिपुरा 16 2 0
30 उत्तराखंड 60 39 0
31 उत्तरप्रदेश 2645 754 43
32 पश्चिम बंगाल 963 151 35
देश में कुल संक्रमित 42533* 11707 1373

Coronavirus Update in India:

सूरत में मजदूरों ने किया हंगामा
गुजरात के सूरत में प्रवासी मजदूरों को अपने राज्य वापस जाने के लिए किसी तरह की यातायात सुविधा न मिलने पर उन्होंने हंगामा किया। उन्होंने लॉकडाउन के दिशानिर्देशों का भी उल्लंघन किया। एक प्रवासी मजदूर ने कहा कि बिहार का रहने वाला हूं यहां मील में काम करता हूं। अभी तक हमें मार्च की पगार भी नहीं मिली है। खाने का ठिकाना नहीं है, सरकार ने कोई सुविधा नहीं दी है। पुलिस वाला आता है, मारता है, डराता है और चला जाता है।

आंध्र प्रदेश में 1650 पहुंची कोरोन संक्रमितों की संख्या
राज्य नोडल अधिकारी अरजा श्रीकांत ने बताया कि 67 नए COVID19 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1650 हो गई है। अब तक कोरोना के कुल 1093 सक्रिय मामले हैं।

पंजाब में 2000 लोगों को टेस्ट किया गया
पंजाब स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने ​बताया कि लुधियाना में 99 केस पॉजिटिव हैं। अभी कोरोना पॉजिटिव केस बढ़ने के और चांसेज हैं, क्योंकि बहुत से रिजल्ट आना बाकि हैं। कल रात तक 2000-1500 के बीच सैंपल्स टेस्ट के लिए गए हैं। हमारा पूरा प्रशासन, कोरोना वॉरियर्स कोरोना के खिलाफ जुटे हुए हैं।

दिल्ली: कंस्ट्रक्शन साइट पर गार्ड ने बताया कि लॉकडाउन के समय से हमारी लेबर अंदर ही है। लेबर अब काम शुरू होने से बहुत खुश है। बाहर से भी पहले लेबर आती थी पर अब उनकी नो एंट्री हो गई है सिर्फ अंदर वाली ही काम कर रही है। यहां करीब 350 लेबर है। हम मास्क से लेकर सेनिटाइजर सबका प्रयोग कर रहे हैं।

Image

उत्तरप्रदेश: गोरखपुर काम चालू होने से हम लोगों को रोजी-रोटी मिली है। हमारे परिवार में सब्जी लेने तक के पैसे नहीं थे,हम लोग भूखे सो रहे थे।सरकार सुविधा दे रही थी पर वो हमारे गांव तक नहीं पहुंच पा रही थी: दिहाड़ी मजदूर,सरकार द्वारा जारी निर्देशों के बाद कंस्ट्रक्शन साइट्स पर काम फिर से शुरू हुआ।

Image

राज्यों से लागत का केवल 15 फीसदी वसूल रही रेलवे
रेल मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक, भारतीय रेलवे सामाजिक दूरियों को बनाए रखने के लिए प्रत्येक कोच में बर्थ खाली रखते हुए श्रमिक विशेष ट्रेनें चला रहा है। यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाने के बाद कोच में ताला लगाकर गाड़ियां खाली लौट रही हैं। रेल मंत्रालय द्वारा प्रवासियों को मुफ्त भोजन और बोतलबंद पानी दिया जा रहा है। रेल मंत्रालय के सूत्र ने बताया कि रेलवे राज्य सरकारों से इस वर्ग के लिए केवल मानक किराया वसूल रहा है जो रेलवे द्वारा की जाने वाली कुल लागत का महज 15 फीसदी है। रेलवे प्रवासियों को कोई टिकट नहीं बेच रहा है और केवल राज्यों द्वारा प्रदान की गई सूचियों के आधार पर यात्रियों को यात्रा की मंजूरी दी जाती है।

राजस्थान में आज 4 लोगों की मौत और 123 नए मरीज मिले
राजस्थान स्वास्थ्य विभाग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार राजस्थान में कोरोना वायरस के कारण आज 4 लोगों की मौत हुई है और 123 नए COVID19 मामले सामने आए हैं। राज्य में अब कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 3009 है और कुल 75 मौतें हुई हैं। 

सीएम योगी ने की समीक्षा बैठक
लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना संकट पर 11 कमेटियों के अध्यक्षों के साथ समीक्षा बैठक की।

सोनिया गांधी का बड़ा ऐलान- कांग्रेस उठाएगी घर लौट रहे मजदूरों के रेल टिकट का पूरा खर्च
कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ जारी लड़ाई में लागू किए गए लॉकडाउन की वजह से मजदूर लंबे वक्त से फंसे हुए थे। अब जब करीब एक महीने बाद उन्हें घर जाने की इजाजत मिली, तो केंद्र सरकार ने रेल किराए का सारा खर्च मजदूरों से वसूलने का फैसला लिया। इस पर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है और अब कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इसको लेकर बड़ा फैसला लिया है। कांग्रेस पार्टी सभी जरूरतमंद मजदूरों के रेल टिकट का खर्च उठाएगी।

अब तक कुल 11,07,233 नमूनों का परीक्षण किया गया
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की ओर से बताया गया है कि 4 मई, सुबह नौ बजे तक कुल 11,07,233 नमूनों का परीक्षण किया गया है।

दिल्ली के लक्ष्मी नगर में खुली शराब की दुकान
दिल्ली सरकार द्वारा गली की दुकानों, पड़ोस (कॉलोनी) की दुकानों या आवासीय परिसरों में दुकानों को खोलने की अनुमति के बाद दिल्ली के लक्ष्मी नगर में एक शराब की दुकान के बाहर लगी लंबी कतारें।

राजस्थान में 123 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 3009 हुई
राजस्थान स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, आज सुबह नौ बजे तक राज्य में कोरोना पॉजिटिव के 123 नए मामले सामने आए हैं और चार लोगों की मौत हुई है। इसके बाद राज्य में कुल मामलों की संख्या 3009 हो गई है और 75 लोगों की मौत हुई है।

ओडिशा में एक नया मामला, संक्रमितों की संख्या 163 हुई
सूचना और जनसंपर्क विभाग, ओडिशा की ओर से बताया गया है कि राज्य में 29 साल की एक महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। इसके बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 163 हो गई है।

 

Created On :   4 May 2020 3:29 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story