Covid-19 Bulletin: देश में कुल सक्रिय मामलों के 62% मामले 5 राज्यों में, अब तक 33 लाख से ज्यादा मरीज हुए ठीक

Covid-19 Bulletin: 62% of total active cases in the country in 5 states
Covid-19 Bulletin: देश में कुल सक्रिय मामलों के 62% मामले 5 राज्यों में, अब तक 33 लाख से ज्यादा मरीज हुए ठीक
Covid-19 Bulletin: देश में कुल सक्रिय मामलों के 62% मामले 5 राज्यों में, अब तक 33 लाख से ज्यादा मरीज हुए ठीक
हाईलाइट
  • प्रति 10 लाख की आबादी पर बढ़ रही है जांच की संख्या
  • अब तक 5 करोड़ जांच
  • रिकवरी रेट में लगातार बढ़त
  • देश में मृत्यु दर 1.70 फीसदी है

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। कोरोना संक्रमण के मामले में भारत अब अमेरिका के बाद दूसरे नंबर पर आ गया है। वहीं मंगलवार (8 सिंतबर) को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव राजेश भूषण और भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) के महानिदेशक डॉ. बलराम भार्गव ने प्रेस वार्ता के दौरान देश में Covid-19 महामारी को लेकर जानकारी दी। प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में कोरोना वायरस से ठीक होने वाली मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है और मृत्यु दर में कमी देखने को मिल रही है। मंत्रालय ने कहा कि देश के कुल सक्रिय मामलों के 62 फीसदी मामले 5 राज्यों में हैं। वहीं देश में अब तक 33 लाख से ज्यादा लोग स्वस्थ हो चुके है।

मंत्रालय के सचिव राजेश भूषण ने कहा कि भारत में कोरोना वायरस मरीजों के ठीक होने की दर (रिकवरी रेट) लगातार बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि इसी लिए सक्रिय मामलों और रिकवर मामलों के बीच का अंतर भी बढ़ रहा है। आज देश में आठ लाख 83 हजार सक्रिय मामले हैं तो 33 लाख 23 हजार लोग ठीक हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि देश में पांच राज्य ऐसे हैं जिनमें देश के कुल सक्रिय मामलों के 62% मामले हैं। देशभर के कुल सक्रिय मामलों में से महाराष्ट्र में 27%, आंध्र प्रदेश में 11%, कर्नाटक में 10.98%, उत्तर प्रदेश में लगभग 7% और तमिलनाडु में लगभग 6% मामले हैं।

रिकवरी रेट में लगातार बढ़त, देश में मृत्यु दर 1.70 फीसदी है
भूषण ने कहा कि देश में प्रति 10 लाख की जनसंख्या पर 53 मौतें दर्ज की गई हैं। उन्होंने कहा कि जिन देशों से हमारी तुलना की जाती है वहां प्रति 10 लाख की जनसंख्या का आंकड़ा 500 से 600 तक है। उन्होंने कहा कि अगस्त में भारत में कोरोना मृत्यु दर 2.15 फीसदी थी जो अब 1.70 फीसदी रह गई है।

देश भर में 5 करोड़ से ज्यादा लोगों की कोरोना जांच हुई
आईसीएमआर ने कहा कि किसी व्यक्ति को जांच ने नहीं डरना चाहिए। डॉ. भार्गव ने कहा कि वायरस से डरना है, जांच से नहीं डरना है। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के खिलाफ जंग को और गंभीरता से लेना है। अभी तक देश भर में 5 करोड़ से ज्यादा लोगों की कोरोना जांच कराई जा चुकी है।

लगातार बढ़ रही जांच की रफ्तार
स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि 14 राज्यों में पांच हजार से भी कम मामले हैं। महाराष्ट्र में दो लाख 37 हजार सक्रिय मामले हैं। पिछले 24 घंटे में 1133 कोरोना मरीजों की मौत हुई है। प्रति 10 लाख की आबादी पर जांच की संख्या लगातार बढ़ रही है। भारत में चिकित्सा प्रोटोकॉल में जरूरत के अनुसार बदलाव लाए गए हैं।

सब लोग योग करें, थूकने से बचें
भूषण ने कहा कि प्रति 10 लाख की आबादी पर भारत में दुनिया में सबसे कम मामले हैं। देश के कई राज्यों में कोरोना से मृत्यु दर राष्ट्रीय औसत से भी कम है। उन्होंने कहा, "मास्क पहन कर जाना है, दो गज की दूरी बनाना है"। सभी लोग योग करें, थूकने से बचें और सभी चिकित्सा मानकों का पालन गंभीरता से करें। 

वैक्सीन को लेकर रूस  ने किया संपर्क
नीति आयोग के सदस्य डॉ. वीके पॉल ने कहा कि रूस ने कोविड-19 के लिए जो वैक्सीन विकसित की है उस पर विचार किया जा रहा है। रूस की सरकार ने हमारी सरकार से संपर्क किया था और दो पहलुओं पर सहायता मांगी थी। रूस ने हमारी कंपनियों के नेटवर्क से वैक्सीन के उत्पादन और भारत में तीसरे चरण के अध्ययन के लिए मदद मांगी थी। 

 

 

Created On :   8 Sep 2020 12:54 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story