Covid-19: देश में कोरोना वायरस से 9वीं मौत, प. बंगाल और हिमाचल में एक-एक मरीज ने दम तोड़ा, अब तक 471 संक्रमित

Covid-19: Eighth death due to Corona virus in the country
Covid-19: देश में कोरोना वायरस से 9वीं मौत, प. बंगाल और हिमाचल में एक-एक मरीज ने दम तोड़ा, अब तक 471 संक्रमित
Covid-19: देश में कोरोना वायरस से 9वीं मौत, प. बंगाल और हिमाचल में एक-एक मरीज ने दम तोड़ा, अब तक 471 संक्रमित
हाईलाइट
  • देश में अब तक 480 लोगों के कोरोना से पीड़ित होने की पुष्टि
  • देश में कोरोना के कारण मरने वालों की संख्या 8 हुई

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस का कहर जारी है। सोमवार को इस जानलेवा वायरस के कारण पश्चिम बंगाल और हिमाचल प्रदेश में एक-एक संक्रमित मरीज की मौत हुई है। इसके साथ ही कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 9 पहुंच गई है। वहीं देश के 23 राज्यों में अब तक 471 लोग कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें से 34 लोग स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं और 428 लोग अब भी अस्पताल में कोरोना से जंग लड़ रहे हैं। 

कोलकाता में पहली मौत, 57 साल के अधेड़ ने दम तोड़ा
पश्चिम बंगाल में पहली मौत का मामला सामने आया है। यहां कोलकाता के दमदम इलाके में रहने वाले 57 साल के शख्स ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पं​. बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बताया कि कोरोनोवायरस से संक्रमित एक व्यक्ति की आज कार्डियक अरेस्ट के कारण मौत हुई है। वे हाल ही में परिवार के साथ इटली (Italy) से लौटे थे। इस शख्स के परिवार वाले दक्षिणी कोलकाता के किसी अस्पताल में भर्ती हैं। 

हिमाचल के टांडा मेडिकल कॉलेज में मरीज की मौत
हिमाचल प्रदेश में सोमवार को कोरोना वायरस के कारण पहली मौत हुई है। अमेरिका से लौटे तिब्बत के 69 वर्षीय एक नागरिक की मौत हुई है। तबीयत खराब होने पर उसे कांगड़ा के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया था, जहां से उसे टांडा के राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, यहां इलाज के दौरान उन्होंने सुबह करीब 11 बजे दम तोड़ दिया।

मृतकों में 6 डायबिटीज के पेशेंट

  • 10 मार्च: कर्नाटक के कलबुर्गी में 75 साल के संदिग्ध की मौत हुई थी। एक दिन बाद संक्रमित होने की पुष्टि हुई।
  • 13 मार्च: दिल्ली में 68 साल की बुजुर्ग की मौत। बेटे से संक्रमित हुई थीं।
  • 17 मार्च: मुंबई के कस्तूरबा अस्पताल में 64 साल के बुजुर्ग की मौत हो गई। पति-पत्नी और बेटी दुबई से लौटे थे।
  • 18 मार्च: पंजाब के नवांशहर के पठलावा गांव में 70 साल के बुजुर्ग की मौत हुई। इटली-जर्मनी से लौटे थे। 
  • 21 मार्च की रात: मुंबई में 63 साल के मरीज की मौत हो गई।
  • 21 मार्च की रात: पटना एम्स में 38 साल के सैफ अली की मौत। कतर से आया था।
  • 21 मार्च: गुजरात के सूरत में 67 साल के बुजुर्ग की मौत हो गई। सूरत में जिन बुजुर्ग की मृत्यु हुई, वे अस्थमा के मरीज थे।

महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा दो मौतें
कोरोना वायरस के कारण अब तक महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा दो मौतें हुई हैं। दोनों ही मामले मुंबई के हैं। यहां 17 मार्च को मुंबई के कस्तूरबा अस्पताल में 64 साल के एक कोरोना से पीड़ित बुजुर्ग की मौत हो गई थी। 1 मार्च को पुणे के पति-पत्नी और उनकी बेटी दुबई से मुंबई लौटे थे। मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उन्होंने पुणे के लिए टैक्सी बुक की थी। पति-पत्नी और उनकी बेटी बाद में कोरोनावायरस से संक्रमित हो गए। बाद में उस उसी टैक्सी में ट्रैवल करने वाले 2 और लोग और ड्राइवर भी संक्रमित हो गए। इसके बाद 22 मार्च को भी महाराष्ट्र में एक व्यक्ति की मौत हो गई। उसकी रिपोर्ट में संक्रमण का पता चला था।

Created On :   23 March 2020 2:18 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story