Covid-19 India: बीते 24 घंटे में सामने आए 54 हजार से अधिक मामले, अब तक 5 राज्यों में मिले डेल्टा प्लस के मरीज

Covid-19 India: More than 54000 cases reported in last 24 hours
Covid-19 India: बीते 24 घंटे में सामने आए 54 हजार से अधिक मामले, अब तक 5 राज्यों में मिले डेल्टा प्लस के मरीज
Covid-19 India: बीते 24 घंटे में सामने आए 54 हजार से अधिक मामले, अब तक 5 राज्यों में मिले डेल्टा प्लस के मरीज
हाईलाइट
  • 1 हजार 321 लोगों की मौत 24 घंटे में हुई
  • 54 हजार 069 नए कोरोना मामले सामने आए
  • 68 हजार 885 लोग कोरोना से ठीक भी हुए

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत में कोरोनावायरस (CoronaVirus) से संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या में अभूतपूर्व गिरावट आई है। महामारी की दूसरी लहर का भयाभय रूप अप्रैल मई के दौरान देखा गया, जिसका प्रभाव अब कम हो गया है। लेकिन खतरा अभी टला नहीं है। देश में अब भी 50 हजार से अधिक प्रति दिन संक्रमित दर्ज किए जा रहे हैं। वहीं मौतों की संख्या भी 1500 के करीब बनी हुई है। बात करें बीते 24 घंटों की तो करीब 55 हजार नए केस देखने को मिले हैं। 

आपको बता दें कि, बीते माह रोजाना नए मामलों की संख्या 4 लाख के करीब थी। इस दौरान मौतों का आंकड़ा भी 3 हजार के पार तक जा पहुंचा था। वहीं अब देश के 5 राज्यों में कोरोना के डेल्टा प्लस वैरिएंट के मामले भी देखने को मिले हैं। फिलहाल जानते हैं देश में कोरोना की स्थिति को लेकर पूरी रिपोर्ट...

जम्मू-कश्मीर: PM मोदी के साथ बड़ी बैठक आज, ये नेता होंगे शामिल, 48 घंटे का अलर्ट जारी 

स्वास्थ्य मंत्रालय की जानकारी
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 54 हजार 069 नए कोरोना मामले सामने आए हैं। वहीं 1 हजार 321 लोगों की जान इस वायरस ने ले ली। हालांकि राहत की बात यह कि इसी समय में 68 हजार 885 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं। इससे पहले मंगलवार को 50,848 नए मामले दर्ज किए गए थे।

संक्रमित मरीजों की संख्या में गिरावट
इस महामारी से संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या में जहां गिरावट आई है। वहीं देशभर में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की दर अब 96 फीसदी से ज्यादा हो गई है। इसी के साथ एक्टिव केस घटकर 2 फीसदी हैं। जबकि देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.30 फीसदी हो गई है। 

वैक्सीन की खुराक बढ़ी
कोविड-19 से लड़ाई के लिए दी जा रही वैक्सीन की खुराक भी बढ़ी है। अब तक 30 करोड़ 16 लाख कोरोना वैक्सीन के डोज दिए जा चुके हैं। बीते दिन देशभर में 64 लाख 89 हजार टीके लगाए गए। जबकि अब तक कुल 39 करोड़ 78 लाख से अधिक कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं। बीते दिन करीब 19 लाख लाख कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए।

धारा 370 हटने के बाद क्या क्या बदला, क्यों जरूरी है मोदी की बैठक?

डेल्टा प्लस के मरीज
आपको बता दें कि कोरोनावायरस की दूसरी लहर के बीच इसके डेल्टा प्लस मरीज सामने आए थे। हालांकि इनकी संख्या बेहद कम है। लेकिन अब कोरोना के डेल्टा प्लस वैरिएंट के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। महाराष्ट्र, केरल, मध्य प्रदेश और तमिलनाडु के बाद अब जम्मू-कश्मीर में डेल्टा प्लस वैरिएंट मिला है।

अब तक कुल मरीजों की संख्या     

3 करोड़ 00 लाख 82 हजार 778

ठीक हुए मरीजों की संख्या     

2 करोड़ 90 लाख 63 हजार 740

कोरोना से मरने वालों की संख्या     

3 लाख 91 हजार 981

कुल एक्टिव मामलों की संख्या    

6 लाख 27 हजार 057

देश में कुल वैक्सीनेशन    

30 करोड़ 16 लाख 26 हजार 028

Created On :   24 Jun 2021 7:07 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story