Atmanirbhar Bharat: राजनाथ सिंह ने कहा- रक्षा जरुरतों के लिए हम विदेशी सरकारों पर निर्भर नहीं रह सकते

Defence Minister Rajnath Singh says, we cannot depend on foreign governments
Atmanirbhar Bharat: राजनाथ सिंह ने कहा- रक्षा जरुरतों के लिए हम विदेशी सरकारों पर निर्भर नहीं रह सकते
Atmanirbhar Bharat: राजनाथ सिंह ने कहा- रक्षा जरुरतों के लिए हम विदेशी सरकारों पर निर्भर नहीं रह सकते

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को आत्मनिर्भर सप्ताह के तहत DPSU और OFB के नए प्रोडक्ट को लॉन्च किया। इस दौरान रक्षामंत्री ने की किसी भी राष्ट्र के विकास के लिए सुरक्षा उसकी पहली प्राथमिकता है। यह हम सभी जानते हैं कि जो राष्ट्र अपनी रक्षा करने में सक्षम हैं, वे ग्लोबल लेवल पर अपनी मजबूत छवि बनाने में सक्षम हैं। उन्होंने कहा, हम अपनी रक्षा जरूरतों को पूरा करने के लिए विदेशी सरकारों, विदेशी आपूर्तिकर्ताओं और विदेशी रक्षा उत्पादों पर निर्भर नहीं हो सकते। यह मजबूत और आत्मानिर्भर भारत ’के उद्देश्यों और भावनाओं के अनुकूल नहीं है।

Image

रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता महत्वपूर्ण
रक्षा मंत्री ने कहा, हमें न केवल अपने राष्ट्रीय हितों की पूर्ति सुनिश्चित करने में सक्षम होना चाहिए, बल्कि जरूरत के समय अन्य लोगों की मदद करने में भी सक्षम होना चाहिए। रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता किसी भी अन्य क्षेत्र की तुलना में कहीं अधिक महत्वपूर्ण है। अगर DPSU और OFB को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा करनी है तो पुरानी प्रथाओं को दूर करना होगा। हमें स्टेट डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉम्प्लेक्स को भारत की सेवा में मदद करने के लिए मॉडर्न मैनेजमेंट टेकनिक, टेक्नोलॉजी इंफ्यूजन और कोलाबोरेटिव अफर्ट्स की आवश्यकता है। रक्षा मंत्री ने कहा, मुझे यकीन है कि यह कदम न केवल नियंत्रित मूल्य निर्धारण की बाधाओं को दूर करने में मदद करेगा, बल्कि कॉर्पोरेट प्रबंधन प्रथाओं और कुशल प्रणालियों को भी इंफ्यूज करेगा।

Image

Created On :   13 Aug 2020 12:08 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story