- कृषि कानूनों पर किसानों का 58वें दिन भी प्रदर्शन जारी है, ऐसे में किसानों ने गणतंत्र दिवस के दिन ट्रैक्टर रैली निकालने की योजना बनाई है।
- नेताजी सुभाषचंद्र बोस की 125वीं जयंती 23 जनवरी को पूरे देश में मनाई जाएगी।
- सेंसेक्स 250 अंकों से ज्यादा फिसला, निफ्टी 60 अंक नीचे
- नर्मदा नदी में गंदे पानी और मैला का मिलना चिंताजनक : केंद्रीय पर्यटन राज्यमंत्री प्रह्लाद पटेल
- यूपी बोर्ड की प्रायोगिक परीक्षा का ऐलान, 3 फरवरी से होंगे इम्तिहान
दिल्ली : सीएए के समर्थन में भाजपा ने निकाला मार्च

हाईलाइट
- दिल्ली : सीएए के समर्थन में भाजपा ने निकाला मार्च
नई दिल्ली, 12 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई ने नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के समर्थन में रविवार को यहां पार्टी के प्रदेश कार्यालय से राजीव चौक तक एक मार्च निकाला, जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। मार्च का नेतृत्व भाजपा सांसद मिनाक्षी लेखी ने किया।
इस मौके पर मीनाक्षी लेखी ने विपक्ष पर आरोप लगाया कि देश में अराजकता और भ्रम का वातावरण बनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री बार बार कह रहे हैं कि इस कानून से किसी की नागरिकता नहीं जाएगी। यह कानून सिर्फ नागरिकता देने के लिए हैं, फिर भी इस मुद्दे पर कांग्रेस और उनकी सहयोगी पार्टियां देश में लोगों के बीच डर पैदा कर रही हैं।
मीनाक्षी ने कहा, हमारी सरकार 2014 में आई, जबकि जिन लोगों को नागरिकता मिल रही है वे 2014 के पहले से भारत मे रह रहे हैं। हमारे कार्यकाल में ये लोग नहीं आए थे। हम सिर्फ मानवता के नाम पर उन्हें नागरिकता दे रहे हैं, क्योंकि उन्हें पाकिस्तान और बांग्लादेश में धर्म के आधार पर प्रताड़ित किया गया है।
इस मार्च में केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर और भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी को भी शिरकत करना था, लेकिन चुनाव समिति की बैठक की वजह से ये नेता नहीं आ पाए।
इससे पहले शनिवार को भी देश के दूसरे भागों में भाजपा ने सीएए के समर्थन में रैलियां निकाली। शनिवार को मध्य प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड और बिहार में कई जगहों पर नागरिकता कानून के समर्थन में जन जागरण रैलियां निकाली गईं। दिल्ली के कई कॉलेजों में भी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से नागरिकता कानून के समर्थन में रैलियां निकाली गईं।
गौरतलब है कि पांच जनवरी से ही भाजपा नागरिकता कानून के समर्थन में देश भर में अभियान चला रही है। गृहमंत्री अमित शाह ने सीएए के समर्थन में दिल्ली से जनजागरण अभियान की शुरुआत की थी।
कमेंट करें
Real Estate: खरीदना चाहते हैं अपने सपनों का घर तो रखे इन बातों का ध्यान, भास्कर प्रॉपर्टी करेगा मदद

डिजिटल डेस्क, जबलपुर। किसी के लिए भी प्रॉपर्टी खरीदना जीवन के महत्वपूर्ण कामों में से एक होता है। आप सारी जमा पूंजी और कर्ज लेकर अपने सपनों के घर को खरीदते हैं। इसलिए यह जरूरी है कि इसमें इतनी ही सावधानी बरती जाय जिससे कि आपकी मेहनत की कमाई को कोई चट ना कर सके। प्रॉपर्टी की कोई भी डील करने से पहले पूरा रिसर्च वर्क होना चाहिए। हर कागजात को सावधानी से चेक करने के बाद ही डील पर आगे बढ़ना चाहिए। हालांकि कई बार हमें मालूम नहीं होता कि सही और सटीक जानकारी कहा से मिलेगी। इसमें bhaskarproperty.com आपकी मदद कर सकता है।
जानिए भास्कर प्रॉपर्टी के बारे में:
भास्कर प्रॉपर्टी ऑनलाइन रियल एस्टेट स्पेस में तेजी से आगे बढ़ने वाली कंपनी हैं, जो आपके सपनों के घर की तलाश को आसान बनाती है। एक बेहतर अनुभव देने और आपको फर्जी लिस्टिंग और अंतहीन साइट विजिट से मुक्त कराने के मकसद से ही इस प्लेटफॉर्म को डेवलप किया गया है। हमारी बेहतरीन टीम की रिसर्च और मेहनत से हमने कई सारे प्रॉपर्टी से जुड़े रिकॉर्ड को इकट्ठा किया है। आपकी सुविधाओं को ध्यान में रखकर बनाए गए इस प्लेटफॉर्म से आपके समय की भी बचत होगी। यहां आपको सभी रेंज की प्रॉपर्टी लिस्टिंग मिलेगी, खास तौर पर जबलपुर की प्रॉपर्टीज से जुड़ी लिस्टिंग्स। ऐसे में अगर आप जबलपुर में प्रॉपर्टी खरीदने का प्लान बना रहे हैं और सही और सटीक जानकारी चाहते हैं तो भास्कर प्रॉपर्टी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
ध्यान रखें की प्रॉपर्टी RERA अप्रूव्ड हो
कोई भी प्रॉपर्टी खरीदने से पहले इस बात का ध्यान रखे कि वो भारतीय रियल एस्टेट इंडस्ट्री के रेगुलेटर RERA से अप्रूव्ड हो। रियल एस्टेट रेगुलेशन एंड डेवेलपमेंट एक्ट, 2016 (RERA) को भारतीय संसद ने पास किया था। RERA का मकसद प्रॉपर्टी खरीदारों के हितों की रक्षा करना और रियल एस्टेट सेक्टर में निवेश को बढ़ावा देना है। राज्य सभा ने RERA को 10 मार्च और लोकसभा ने 15 मार्च, 2016 को किया था। 1 मई, 2016 को यह लागू हो गया। 92 में से 59 सेक्शंस 1 मई, 2016 और बाकी 1 मई, 2017 को अस्तित्व में आए। 6 महीने के भीतर केंद्र व राज्य सरकारों को अपने नियमों को केंद्रीय कानून के तहत नोटिफाई करना था।