सत्ता में आने पर मध्य प्रदेश में बनाएंगे रामपथ और नर्मदा परिक्रमा पथ- दिग्विजय सिंह

सत्ता में आने पर मध्य प्रदेश में बनाएंगे रामपथ और नर्मदा परिक्रमा पथ- दिग्विजय सिंह
हाईलाइट
  • दिग्विजय ने कहा- मेरी कांग्रेस के लोगों से कटुता नहीं
  • दिग्विजय सिंह ने बीजेपी पर साधा निशाना
  • कहा- धर्म की राह पर नहीं चलती बीजेपी
  • सत्ता में आने पर मध्य प्रदेश में बनाएंगे रामपथ और नर्मदा परिक्रमा पथ

डिजिटल डेस्क,नई दिल्ली। मध्य प्रदेश कांग्रेस समन्वय समिति के अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सत्ता आने पर कांग्रेस "रामपथ" और "नर्मदा परिक्रमा पथ" का निर्माण कराएगी। सिंह ने बीजेपी को निशाना बनाते हुए कहा कि ये काम बीजेपी अपने कार्यकाल में अब तक नहीं करा पाई, लेकिन हम लोग इस काम को पूरा करेंगे। सिंह ने कहा, कि जब मैं नर्मदा परिक्रमा कर रहा था उस वक्त मैंने महसूस किया था कि नर्मदा परिक्रमा के लिए पथ बनाया जाना चाहिए, ताकि लोगों को यात्रा करने में सुविधा हो।

 

धर्म की राह पर नहीं चलती है बीजेपी
दिग्विजय ने कहा कि बीजेपी की राह कभी भी धार्मिक नहीं रही है। सिंह ने बताया कि निर्मोही अखाड़े के महंत के मुताबिक 1400 करोड़ रूपये विश्व हिन्दू परिषद के लोग खा गए। प्रदेश में गायों की स्थिति बेकार होती जा रही है। अवारा पुश बढ़ते जा रहे है। किसान रात-रात भर पहरा दे रहा है कि कहीं आवारा पुश उनके खेत न चर जाए। बीजेपी सिर्फ ये बताने की कोशिश करती है कि वह धार्मिक है। लेकिन उस राह पर चलती नजर नहीं आती है। उन्होंने धर्म को लेकर कहा कि 500 साल तक मुगलों का राज रहा, 150 साल ईसाइयों का राज था, तब सनानत धर्म खत्म नहीं हुआ। जो लोग कहते हैं कि हमारा धर्म कमजोर हो गया, वे खुद कमजोर हैं।

 

मेरी कांग्रेस से नहीं कटुता 
दिग्विजय ने उनके और कांग्रेस के बीच चल रही कटुता की खबरों को लेकर कहा है कि राजनीति में प्रतियोगी तरीके से प्रतिद्वंद्विता हो सकती है, लेकिन कटुता नहीं। मेरी कभी भी बीजेपी या संघ से कटुता नहीं रही तो फिर कांग्रेस के लोगों के साथ कैसे हो सकती है। बता दें कि लगातार कांग्रेस पार्टी में कटुता और गुटबाजी की खबरें सामने आ रही थी। जिस पर कई दिग्विजय समेत कई नेता इस बात से साफ इंकार कर चुके है। 

 

शिवराज के लिए नोटिस तैयार है, जल्द जारी होगा
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से दोस्ती को लेकर दिग्विजय ने कहा, शिवराज को देने के लिये नोटिस तैयार हो गया है और बहुत जल्द जारी होगा। सिंह ने कहा कि शिवराज सिंह मुझे देशद्रोही बता चुके हैं। उन्होंने ये भी कहा कि नक्सलियों और आतंकियों से भी मेरी नजदीकियां है। अगर सच में ऐसा है तो अब तक शिवराज ने मेरे खिलाफ सबूत पेश क्यों नहीं किए। न ही मेरे खिलाफ कोई मामला दर्ज है। इसके बाद शिवराज सिंह और बीजेपी  ऐसे आरोप लगा रही है, जिससे उन लोगों का मानसिक स्तर जाहिर होता है। दिग्विजय ने कहा, वह शिवराज सिंह पर व्यापमं घोटाला और अवैध रेत खनन में शामिल होने के आरोप लगा रहे हैं। दिग्विजय ने कहा कि अपनी असफलताओं को छिपाने के लिये बीजेपी सामाजिक तनाव के मुद्दे पैदा कर रही है। यही उसकी राजनीति है। मध्य प्रदेश में विकास के मॉडल का उदाहरण देते हुए कहा, शिवपुरी जिले में कुनों नदी पर महज तीन माह पहले बना पुल पहली बारिश में ढह जाता है। ये सब ई-टेंडरिंग का कमाल है।



 

Created On :   12 Sep 2018 3:29 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story