जम्मू-कश्मीर के डोडा में बादलों का कहर, 13 की मौत, मलबे में अब भी कई जानें फंसीं

Doda in Jammu and Kashmir, 13 dead, wreaking holes too many lives
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बादलों का कहर, 13 की मौत, मलबे में अब भी कई जानें फंसीं
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बादलों का कहर, 13 की मौत, मलबे में अब भी कई जानें फंसीं

डिजिटल डेस्क,श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के डोडा, किश्तवार और उधमपुर जिलों में गुरुवार रात बादल फटने से बाढ़ और भूस्खलन की घटना घटी, जिसमें 13 लोगों की मौत हो गई और 11 लोग घायल हो गए। अचानाक आई बाढ़ में बटोटे-किश्तवार राष्ट्रीय राजमार्ग से लगे कई इलाके डूब गए। बाढ़ के कारण आधा दर्जन घर बह गए। 

डोडा के पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय इफ्तखार अहमद ने कहा कि बादल फटने के बाद नाले में पानी का स्तर और गाद अचानक बढ़ गया। इससे मुख्य बाजार की और इसके रास्ते में आने वाले कई ढांचे बह गए।

अहमद  ने बताया कि घायलों को थाथरी में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया है। अहमद ने आगे कहा कि मलबे में अब भी लोग दबे हुए हैं, ऐसे में मृतकों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा बचाव अभियान अभी जारी है ऐसे में फिलहाल हम जान-माल के नुकसान का आकलन नहीं कर सकते। हम मलबे के नीचे दबे लोगों को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, पूरे जिला प्रशासन ने पुलिस और सेना के साथ मिलकर युद्धस्तर पर बचाव अभियान शुरू कर दिया है। बटोटे-डोडा-किश्तवार राष्ट्रीय राजमार्ग को बंद कर दिया गया है। इलाके में जल और बिजली आपूर्ति भी कटी हुई है।

 

 

 

 

Created On :   20 July 2017 8:40 AM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story