संसद में बोले पीएम - कांग्रेस नहीं चाहती देश की वायुसेना मजबूत हो

Every defence deal by Cong had a middleman, says PM
संसद में बोले पीएम - कांग्रेस नहीं चाहती देश की वायुसेना मजबूत हो
संसद में बोले पीएम - कांग्रेस नहीं चाहती देश की वायुसेना मजबूत हो
हाईलाइट
  • पीएम ने कहा कि इतिहास गवाह है कि कांग्रेस पार्टी और उसकी सरकार रक्षा सौदों में दलाली के बिना काम करती ही नहीं थी।
  • पीएम ने कहा कि कांग्रेस नहीं चाहती है कि देश की वायुसेना मजबूत हो।
  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को संसद में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद देते हुए विपक्ष पर जमकर निशाना साधा।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को संसद में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद देते हुए विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। पीएम ने कहा कि कांग्रेस नहीं चाहती है कि देश की वायुसेना मजबूत हो। उन्होंने पूछा राफेल सौदा रद्द कराने पर तुली हुई कांग्रेस किस कंपनी की भलाई चाहती है? पीएम ने कहा कि इतिहास गवाह है कि कांग्रेस पार्टी और उसकी सरकार रक्षा सौदों में दलाली के बिना काम करती ही नहीं थी। इस दौरान पीएम ने ये भी कहा कि उनकी सरकार के कार्यकाल में नॉन परफॉर्मिंग एसेट (एनपीए) नहीं बढ़ा है बल्कि उसका ब्याज बढ़ा है।

और क्या कहा पीएम मोदी ने?

  • इस सरकार की पहचान ईमानदारी के लिए है, पारदर्शिता के लिए है और भ्रष्टाचार पर लगाम कसने के लिए है।
  • हम यहां से जाने के बाद जनता को अपने काम काज का लेखा जोखा देने वाले हैं। मैं आप सभी को आने वाले चुनाव में हेल्दी कॉम्पिटीशन के लिए शुभकामनाएं देता हूं।
  • हमारी नई पीढ़ी जो लोकसभा चुनाव में पहली बार वोटिंग करने वाली है, मैं उन्हें बधाई देता हूं। मुझे उम्मीद है ये पीढ़ी देश को नई दिशा देने में अपना योगदान देगी।
  • हम वो नहीं हैं जो चुनौतियों से भागते हैं। हम चुनौतियों का सामना करते हैं और लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए काम करते हैं।
  • कांग्रेस के हमारे मित्र दो समयावधि में चीजों को देखते हैं। BC - कांग्रेस से पहले, जब कुछ नहीं हुआ था। AD - वंशवाद के बाद- जहां सब कुछ हुआ।
  • मोदी से नफरत करने में, विपक्ष देश से नफरत करने लगा है। यही कारण है कि उनके नेता लंदन जाते हैं और प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ऐसी बातें कहते हैं जो देश की छवी को खराब करती हो।
  • आज खड़गे जी ने कहा कि मोदी जी जो बाहर बोलते हैं, वही राष्ट्रपति ने यहां कहा। इसका तात्पर्य है कि आप मानते हैं की आप बाहर कुछ और अंदर कुछ बोलते हैं और हम हमेशा सच बोलते हैं वो संसद हो या कोई जनसभा।
  • देश में आपातकाल थोपा कांग्रेस ने, लेकिन कहते हैं मोदी संस्थाओं को बर्बाद कर रहे है। सेनाध्यक्ष को गुंडा कांग्रेस ने कहा, और कहते हैं मोदी संस्थाओं को बर्बाद कर रहे है।
  • मोदी पर उंगली उठाने से पहले कांग्रेस को पता होना चाहिए कि जब वो मोदी पर उंगली उठाते हैं तो बाकी की चार उंगली उनकी तरफ होती है।
  • जो कहते हैं कि ये अमीरों की सरकार है, तो मैं कहता हूं कि देश के गरीब ही मेरे अमीर हैं। गरीब ही मेरा इमान है, वही मेरी जिंदगी हैं, उन्ही के लिए जीता हूं, उन्हीं के लिए यहां आया हूं। 
  • कांग्रेस के 55 वर्षों में देश में स्वच्छता कवरेज केवल 38% था, हमारे 55 महीनों में बढ़कर 98% हो गया है। हमने अपने कार्यकाल में अधिक गति से काम किया है।
  • कांग्रेस ने 2004, 2009 और 2014 में अपने मैनीफेस्टो में कहा कि तीन साल के अंदर हर घर में बिजली पहुंचाएंगे। गरीबी हटाओ की तरह हर घर में बिजली पहुंचाएंगे के वादे को भी कांग्रेस आगे बढ़ाती रही।
  • दिल्ली में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में एक तरफ हमारे खिलाड़ी पदक जीतने के लिए मेहनत कर रहें थे और कांग्रेस के लोग अपनी वेल्थ बना रहें थे।
  • कांग्रेस नहीं चाहती है कि देश की वायुसेना मजबूत हो। राफेल सौदा रद्द कराने के लिए कांग्रेस किस कंपनी की भलाई चाहती है।
  • इतिहास गवाह है कि कांग्रेस पार्टी और इनकी यूपीए सरकार का कालखंड रक्षा सौदों में दलाली के बिना काम करता ही नहीं था।
  • सच बोलने वाला बाहर भी सच बोलता है और अंदर भी सच ही बोलता है।
  • 2004 में कांग्रेस ने कहा था कि हम हर गांव को डिजिटल बनाएंगे। 2014 तक कांग्रेस सिर्फ 95 गांव में ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क पहुंचा सकी, हमारी सरकार में 1,16,000 गांवों में ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी है।
  • संवैधानिक संस्थाओं का अपमान, वंशवाद, भ्रष्टाचार ये कांग्रेस के साथियों ने भी स्वीकार कर लिया है। क्योंकि उनके लिए से संस्कृति बन गया है।
  • जो लोग देश से भाग गए थे, वो ट्विटर पर रो रहे हैं कि मैं तो 9 हजार करोड़ रुपये लेकर निकला था, लेकिन मोदी जी ने मेरे 13 हजार करोड़ जब्त कर लिए।
  • देश की रक्षा कर रहें जवानों के लिए कांग्रेस संवेदनहीन थी। जब 10 साल तक इनकी सरकार थी, तो इन्होंने सेना, वायुसेना और नौसेना की मांगों पर कोई ध्यान नहीं दिया।
  • 55 साल सत्ता भोगकर कुछ लोग अपने आपको शहंशाह मानते हैं। हर किसी को अपने से निकृष्ट मानते हैं, सबको अपमानित करना उनका स्वाभाव बन गया है।
  • महात्मा गांधी बहुत पहले समझ गए थे और उन्होंने कहा था कि कांग्रेस को बिखेर देना चाहिए। इसीलिए मैं ये काम कर रहा हूं, क्योंकि कांग्रेस मुक्त भारत मेरा नहीं महात्मा गांधी का सपना था।
  • चुनौतियों को ही चुनौती देकर सामान्य मानवी की आशा को पूरा करने में हम जुटे हैं।
  • हमारी सरकार देश के लोगों के अच्छे स्वास्थ्य और भलाई के लिए काम कर रही है।
  • हार्ट स्टेंट, घुटने की सर्जरी और दवाओं की कीमतें लगातार कम हो रही हैं, जिससे गरीब से गरीब व्यक्ति की मदद हो रही है।
  • संविधान संशोधन करके हमनें गरीब युवाओं को, उनके सपने साकार करने के लिए एक सुविधा दी है। एससी/ एसटी और अन्य पिछड़ा वर्ग की व्यवस्था को बिना हाथ लगाए, गरीबों को 10% आरक्षण दिया है।
  • देश को लूट कर विदेश भागने वाले आज ट्विटर पर रो रहे हैं।
  • वर्षों से लटकी हुईं 99 सिंचाई परियोजनाओं को हजारों करोड़ रुपये खर्च करके हमने पूरा किया है।
  • मिलावटी सरकार के कारनामे तो देख चुके हैं, मगर अब तो महामिलावट की तैयारी की जा रही है।
  • गरीबी हटाओ की तरह, बिजली पहुंचाएंगे के वादे को भी कांग्रेस आगे बढाती रही।
  • कांग्रेस के 55 साल और हमारे 55 महीने।
  • जब कभी झूठ की बस्ती में सच को तड़पते देखा है, तब मैंने अपने भीतर किसी बच्चे को सिसकते देखा है।

Created On :   7 Feb 2019 3:41 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story