Exit Polls : तेलंगाना में TRS और मिजोरम में MNF बना सकती है सरकार

exit poll of mizoram telangana assembly election 2018
Exit Polls : तेलंगाना में TRS और मिजोरम में MNF बना सकती है सरकार
Exit Polls : तेलंगाना में TRS और मिजोरम में MNF बना सकती है सरकार
हाईलाइट
  • मिजोरम एकमात्र ऐसा नॉर्थ-ईस्ट राज्य है
  • जहां कांग्रेस सत्ता में है।
  • मिजोरम की 40 सीटों के लिए 8 पार्टियों के 209 कैंडिडेट आमने-सामने हैं।
  • मिजोरम में हुए विधानसभा चुनाव में इस साल 80 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई।

डिजिटल डेस्क, आइजोल। मिजोरम की 40 सीटों के लिए 8 पार्टियों के 209 कैंडिडेट, जबकि 119 विधानसभा सीटों पर 1821 प्रत्याशी इस बार मैदान में आमने-सामने हैं। चुनाव नतीजे आने में अभी कुछ समय का वक्त बचा है, लेकिन इन दो राज्यों के एग्जिट पोल सामने आ चुके हैं। एग्जिट पोल कुछ हद तक चुनाव नतीजों का समीकरण बता देते हैं। सभी एग्जिट पोल में मिजोरम में MNF को लीड मिलती दिख रही है। वहीं तेलंगाना में TRS को लीड मिलती दिख रही है। आइए जानते हैं एग्जिट पोल में किस पार्टी को कितने सीट मिले।

तेलंगाना- तेलंगाना में एग्जिट पोल्स के मुताबिक TRS के के चंद्रेशेखर राव की सरकार बनती दिख रही है।

टाइम्स नाउ और CNX का एग्जिट पोल 
टाइम्स नाउ-CNX के मुताबिक तेलंगाना में एक बार फिर चंद्रशेखर राव की सरकार बनती दिख रही है। एग्जिट पोल में TRS को 66, बीजेपी को 7, कांग्रेस+ को 37 और अन्य को 9 सीटें मिलने का अनुमान है।

रिपब्लिक टीवी और जन की बात का एग्जिट पोल 
रिपब्लिक टीवी और जन की बात के एग्जिट पोल में TRS को 50-65 सीटें, कांग्रेस+ को 38-52 सीटें, बीजेपी को 4-7 सीटें और अन्य को 8-14 सीटें मिलने का अनुमान बताया जा रहा है।

न्यूज नेशन का एग्जिट पोल 
न्यूज नेशन के पोल में तेलंगाना में TRS को 55, कांग्रेस+ को 53, बीजेपी को 3 और अन्य को 8 सीटें मिल सकती हैं।

इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया का एग्जिट पोल 
इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल के हिसाब से TRS को 79-91 सीटें और कांग्रेस+ को 21-33, बीजेपी को 2 और अन्य को 5 सीटें मिल सकती हैं।

सी-वोटर का एग्जिट पोल 
सी-वोटर के एग्जिट पोल में TRS को 54, कांग्रेस+ को 53 सीटें, बीजेपी को 5 सीटें और अन्य को 7 सीटें मिल सकती हैं।

न्यूजX-NETA का एग्जिट पोल 
न्यूजX-NETA का एग्जिट पोल में TRS को 57, कांग्रेस+ को 46, बीजेपी को 6 और अन्य को 10 सीटें मिल सकती हैं।

तेलंगाना के बारे में आए सभी एग्जिट पोल का औसत 
TRS 65 
कांग्रेस 43
बीजेपी 05 
अन्य 06

बता दें कि तेलंगाना में हुए विधानसभा चुनाव में 119 विधानसभा सीटों पर दोपहर तीन बजे तक 56.17 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई है। तेलंगाना में 2 करोड़ 80 लाख रजिस्टर्ड वोटर हैं। यह वोटर राज्य के 32,574 मतदान केंद्रों पर अपना वोट डालेंगे। विभिन्न पार्टियों के 1821 प्रत्याशी इस बार मैदान में हैं। बता दें कि तेलंगाना के मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव (केसीआर) ने इस्तीफा देकर विधानसभा भंग करने की सिफारिश की थी। जिसे राज्यपाल ने स्वीकार भी कर लिया था। सीएम ने राज्यपाल को जाकर अपना इस्तीफा सौंपा था। जबकि उनका 8 महीने का उनका कार्यकाल बाकी है। ऐसे राव ने बड़ा दांव चला। अब राज्य तेलंगाना का चुनाव अन्य चार राज्यों के विधानसभा चुनाव के साथ कराया गया। 

मिजोरम- रिपब्लिक-सी वोटर के एग्जिट पोल्स के नतीजों के मुताबिक राज्य में किसी भी पार्टी को बहुमत मिलता नहीं नजर आ रहा है। 

रिपब्लिक-C वोटर
रिप्बलिक-C वोटर के मुताबिक मिजोरम में कांग्रेस की सरकार जा सकती है। रिपब्लिक-C वोटर के एग्जिट पोल के आंकड़ों के मुताबिक मिजोरम में एमएनएफ को 16-20, कांग्रेस को 14-18 और अन्य को 0-3 सीटें मिल सकती हैं। ऐसे में नॉर्थ ईस्ट के एक मात्र राज्य जिसमें कांग्रेस मौजूद है, अपना अस्तित्व गंवाती हुई दिख रही है।

न्यूजX-NETA का एग्जिट पोल 
न्यूजX-NETA का एग्जिट पोल में एमएनएफ को 19, कांग्रेस को 15 और अन्य को 6 सीटें मिल सकती हैं।

टाइम्स नाउ और CNX का एग्जिट पोल 
टाइम्स नाउ-CNX के आंकड़ों के मुताबिक मिजोरम में एमएनएफ को 18, कांग्रेस को 16 और अन्य को 6 सीटें मिल सकती हैं।

इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया का एग्जिट पोल 
इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल के हिसाब से MNF को 19, कांग्रेस को 10 और अन्य को 11 सीटें मिल सकती हैं।

मिजोरम के बारे में आए सभी एग्जिट पोल्स का औसत 
कांग्रेस 15
MNF 19
अन्य 6

बता दें कि मिजोरम में हुए विधानसभा चुनाव में इस साल 80 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई है। वहीं 2013 विधानसभा चुनाव में मिजोरम में 83.41 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। मिजोरम एकमात्र ऐसा नॉर्थ-ईस्ट राज्य है, जहां कांग्रेस सत्ता में है। मिजोरम में 7,70,395 रजिस्टर्ड वोटर हैं। इनमें 3.93 लाख महिला और 3.74 लाख पुरुष वोटर हैं। यह वोटर राज्य के 1,164 मतदान केंद्रों पर अपना वोट डालेंगे। वहीं त्रिपुरा में शिविरों से आने वाले "ब्रू" शरणार्थियों के लिए भी 15 स्पेशल बूथ बनाए गए हैं। ब्रू जनजाति के करीब 32 हजार लोग 1997-98 से कैंप में रह रहे हैं। इनमें से 11 हजार रजिस्टर्ड वोटर हैं।

इस बार मिजोरम की 40 सीटों के लिए 8 पार्टियों के 209 कैंडिडेट आमने-सामने हैं। इनमें कांग्रेस 40 सीट, मिजो नेशनल फ्रंट (MNF) 40, बीजेपी 39, नेशनल पीपुल्स पार्टी (NPP) 9 और नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (NCP) 5 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। मिजोरम चुनाव में महिला प्रत्याशियों की संख्या 15 है। 2013 में हुए पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 45% और MNF को 28% वोट मिले थे। वहीं बीजेपी को राज्य में केवल 0.37% वोट मिले थे। बीजेपी का यह सबसे कम वोट शेयर था। राज्य में 90% आबादी क्रिश्चियन हैं। 

 

Created On :   7 Dec 2018 11:58 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story