- भारत में पिछले 24 घंटे में #COVID19 के 13,823 नए मामले सामने आए। 162 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,52,718 हो गई है।
- J-K: अख्नूर सेक्टर पर पाकिस्तान ने तोड़ा सीजफायर, फायरिंग में 4 भारतीय जवान जख्मी
- तांडव विवाद: मुंबई पहुंची UP पुलिस, आज वेब सीरीज के डायरेक्टर-प्रोड्यूसर से होगी पूछताछ
- गुरु गोबिंद सिंह का प्रकाश पर्व आज, PM मोदी ने उनके साहस और बलिदान को किया याद
- मुस्लिम संगठनों की ओर से 22 जनवरी को बुलाया गया बेंगलुरु बंद कैंसिल
हरियाणा में भाजपा, कांग्रेस में कांटे की टक्कर, एक्जिट पोल में त्रिशंकु विधानसभा के संकेत

हाईलाइट
- आजतक और एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल में त्रिशंकु विधानसभा के संकेत
- दुष्यंत चौटाला की जनता जननायक पार्टी किंगमेकर बन सकती है
- चुनाव परिणाम 24 अक्टूबर को घोषित होंगे
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आजतक और एक्सिस माई इंडिया की ओर से मंगलवार को जारी एग्जिट पोल हरियाणा की मनोहर लाल खट्टर सरकार के लिए बुरा संकेत दे रहे हैं। अगर एग्जिट पोल सच साबित हुआ तो हरियाणा में त्रिशंकु विधानसभा की स्थिति होगी। ऐसे में इनेलो टूटकर बनी दुष्यंत चौटाला की जनता जननायक पार्टी(जेजेपी) किंगमेकर बन सकती है। चुनाव परिणाम 24 अक्टूबर को घोषित होंगे।
आजतक-एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल ने भाजपा को कुल 90 में से 32-44 सीटें दी हैं, वहीं कांग्रेस को 30 से 42 सीटें मिलने का अनुमान है। यह एग्जिट पोल बताता है कि हरियाणा में दोनों राष्ट्रीय दलों के बीच कांटे की टक्कर है। भाजपा और कांग्रेस के वोट शेयर में भी मामूली फर्क है। भाजपा को 33 प्रतिशत तो कांग्रेस को 32 प्रतिशत वोट मिलता दिख रहा है।
खास बात है कि ओम प्रकाश चौटाला की इंडियन नेशनल लोकदल(इनेलो) टूटकर दुष्यंत चौटाला की अगुवाई में बनी जनता जननायक पार्टी(जेजेपी) को छह से 10 सीटें मिल रही हैं। इस प्रकार अगर सचमुच त्रिशंकु विधानसभा बनी, तो दुष्यंत चौटाला की जेजेपी सरकार बनाने में किंगमेकर की भूमिका में आ सकती है। एग्जिट पोल में बताया गया है कि 31 प्रतिशत जाट वोटों पर जेजेपी ने कब्जा किया है। हिसार, रोहतक और करनाल में जेजेपी की मजबूत पकड़ सामने आई है। एग्जिट पोल में अन्य के खाते में छह से 10 सीटें गईं हैं।
गौरतलब है कि 2014 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को सर्वाधिक 47 सीटें मिलीं थीं, वहीं कांग्रेस को 15 सीटों से संतोष करना पड़ा था, जबकि इनेलो को 19, हरियाणा जनहित कांग्रेस को दो, निर्दलीय एवं अन्य को सात सीटें मिलीं थीं। राज्य में तब मनोहर लाल खट्टर के नेतृत्व में भाजपा ने बहुमत से सरकार बनाई थी। इससे पहले सोमवार को जारी किए गए ज्यादातर एग्जिट पोल्स में बीजेपी को बहुमत मिलता दिखाई दे रहा था।
एबीपी-सी वोटर के एग्जिट पोल में बीजेपी को 72, कांग्रेस को 8 जबकि अन्य को 10 सीटें दी गई है। टाइम्स नाउ के एग्जिट पोल में बीजेपी को 71, कांग्रेस को 11 और अन्य को 8 सीटें दी गई है। टीवी 9 भारतवर्ष के एग्जिट पोल में बीजेपी को 47, कांग्रेस को 23 और अन्य को 20 सीटें दी गई है। न्यूज 18- आईपीएसओएस के एग्जिट पोल में बीजेपी को 75, कांग्रेस को 10 और अन्य को 5 सीटें दी गई है।
कमेंट करें
ये भी पढ़े
Real Estate: खरीदना चाहते हैं अपने सपनों का घर तो रखे इन बातों का ध्यान, भास्कर प्रॉपर्टी करेगा मदद

डिजिटल डेस्क, जबलपुर। किसी के लिए भी प्रॉपर्टी खरीदना जीवन के महत्वपूर्ण कामों में से एक होता है। आप सारी जमा पूंजी और कर्ज लेकर अपने सपनों के घर को खरीदते हैं। इसलिए यह जरूरी है कि इसमें इतनी ही सावधानी बरती जाय जिससे कि आपकी मेहनत की कमाई को कोई चट ना कर सके। प्रॉपर्टी की कोई भी डील करने से पहले पूरा रिसर्च वर्क होना चाहिए। हर कागजात को सावधानी से चेक करने के बाद ही डील पर आगे बढ़ना चाहिए। हालांकि कई बार हमें मालूम नहीं होता कि सही और सटीक जानकारी कहा से मिलेगी। इसमें bhaskarproperty.com आपकी मदद कर सकता है।
जानिए भास्कर प्रॉपर्टी के बारे में:
भास्कर प्रॉपर्टी ऑनलाइन रियल एस्टेट स्पेस में तेजी से आगे बढ़ने वाली कंपनी हैं, जो आपके सपनों के घर की तलाश को आसान बनाती है। एक बेहतर अनुभव देने और आपको फर्जी लिस्टिंग और अंतहीन साइट विजिट से मुक्त कराने के मकसद से ही इस प्लेटफॉर्म को डेवलप किया गया है। हमारी बेहतरीन टीम की रिसर्च और मेहनत से हमने कई सारे प्रॉपर्टी से जुड़े रिकॉर्ड को इकट्ठा किया है। आपकी सुविधाओं को ध्यान में रखकर बनाए गए इस प्लेटफॉर्म से आपके समय की भी बचत होगी। यहां आपको सभी रेंज की प्रॉपर्टी लिस्टिंग मिलेगी, खास तौर पर जबलपुर की प्रॉपर्टीज से जुड़ी लिस्टिंग्स। ऐसे में अगर आप जबलपुर में प्रॉपर्टी खरीदने का प्लान बना रहे हैं और सही और सटीक जानकारी चाहते हैं तो भास्कर प्रॉपर्टी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
ध्यान रखें की प्रॉपर्टी RERA अप्रूव्ड हो
कोई भी प्रॉपर्टी खरीदने से पहले इस बात का ध्यान रखे कि वो भारतीय रियल एस्टेट इंडस्ट्री के रेगुलेटर RERA से अप्रूव्ड हो। रियल एस्टेट रेगुलेशन एंड डेवेलपमेंट एक्ट, 2016 (RERA) को भारतीय संसद ने पास किया था। RERA का मकसद प्रॉपर्टी खरीदारों के हितों की रक्षा करना और रियल एस्टेट सेक्टर में निवेश को बढ़ावा देना है। राज्य सभा ने RERA को 10 मार्च और लोकसभा ने 15 मार्च, 2016 को किया था। 1 मई, 2016 को यह लागू हो गया। 92 में से 59 सेक्शंस 1 मई, 2016 और बाकी 1 मई, 2017 को अस्तित्व में आए। 6 महीने के भीतर केंद्र व राज्य सरकारों को अपने नियमों को केंद्रीय कानून के तहत नोटिफाई करना था।