कांग्रेस में भाजपा से अकेले लड़ने की क्षमता नहीं-एंटनी 

former minister AK Antony believes that the Congress alone can not fight with BJP
कांग्रेस में भाजपा से अकेले लड़ने की क्षमता नहीं-एंटनी 
कांग्रेस में भाजपा से अकेले लड़ने की क्षमता नहीं-एंटनी 
हाईलाइट
  • कांग्रेस भाजपा को हराने के लिए एक बड़े गठबंधन की तलाश में
  • कांग्रेस में भाजपा से अकेले मुकाबला करने की ताकत नहीं-एंटनी
  • राहुल गांधी एक मजबूत नेता के तौर पर उभरे हैं-एंटनी

डिजिटल डेस्क, तिरुवनंतपुरम। तीन बड़े राज्यों में विधानसभा चुनावों में जीत के बाद कांग्रेस पार्टी का जोश चरम पर है। कांग्रेस लोकसभा चुनाव में अकेले के दम पर सरकार बनाने के बारे में विचार कर रही है। वहीं पार्टी के एक वरिष्ठ नेता की राय कुछ अलग है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व रक्षा मंत्री एके एंटनी का मानना है कि कांग्रेस में भाजपा से अकेले मुकाबला करने की ताकत नहीं है।

मोदी को हटाना मुश्किल
केरल के तिरुवनंतपुरम में प्रदेश कांग्रेस कमिटी के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एंटनी ने कहा कि कांग्रेस अपने अकेले के दम पर नरेंद्र मोदी को सत्ता से नहीं हटा सकती। हालांकि लोकसभा चुनाव में मोदी के खिलाफ कांग्रेस बड़ा चेहरा होगी। इसी के चलते कांग्रेस भाजपा को हराने के लिए एक बड़े गठबंधन की तलाश कर रही है।

मोदी राहुल से डरते हैं
एके एंटनी ने कहा कि पिछले कुछ समय में राहुल गांधी एक मजबूत नेता के तौर पर उभरे हैं। उन्होंने कहा इसीलिए मोदी राहुल से डरते हैं। एंटनी ने इस साल होने वाले लोकसभा चुनावों को "कुरुक्षेत्र की लड़ाई" की तरह बताया है। उन्होंने कहा कि देश को बचाने के लिए सांप्रदायिक शक्तियों को हराना होगा। 

यूपी में गठबंधन मुश्किल
लोकसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को एसपी-बीएसपी ने गठबंधन में जगह नहीं दी है। वहीं शनिवार को होने वाली अखिलेश और मायावती की साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए भी कांग्रेस को न्योता नहीं भेजा गया है। अब कांग्रेस के सामने यूपी में आरएलडी और अन्य छोटे दलों से गठबंधन करने का या फिर अकेले चुनाव मैदान में उतरने का ही रास्ता बचा है। 

 

 

Created On :   12 Jan 2019 6:47 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story