पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह दिल्ली एम्स में भर्ती, स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया मिलने पहुंचे

Former Prime Minister Manmohan Singh admitted to AIIMS in Delhi
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह दिल्ली एम्स में भर्ती, स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया मिलने पहुंचे
दिल्ली पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह दिल्ली एम्स में भर्ती, स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया मिलने पहुंचे

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की तबीयत खराब होने के बाद उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती करवाया गया है। सिंह का इलाज कर रही डॉक्टरों की टीम के मुताबिक फिलहाल उनकी हालत स्थिर है। उन्हें आवश्यक मेडीकल ट्रीटमेंट दिया जा रहा है। इस बीच सभी राजनीतिक दल उनके जल्द स्वास्थ्य होने की कामना कर रहे हैं। 

 

इस बीच राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार समेत कांग्रेस के कई अन्य नेताओं ने मनमोहन सिंह के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। जानकारी के मुताबिक दो दिन पहले उन्हें बुखार आया था। बुधवार को चिकित्सकों की सलाह पर उन्हें भर्ती कराया गया है।

मनमोहन सिंह को चिकित्सकों की देखरेख में उन्हें रखा गया है। चिंता की कोई बात नहीं है। वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री चन्नी ने ट्वीट किया, पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह के जल्द स्वस्थ होने और अच्छी सेहत की कामना करता हूं। वहीं कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा, मनमोहन सिंह जी के जल्द और पूरी तरह स्वस्थ होने की कामना करती हूं।

मैं डॉ मनमोहन सिंह जी के अच्छे स्वास्थ्य और शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं- पीएम मोदी

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया उनसे AIIMS में मिलने पहुंचे हैं

 

Created On :   14 Oct 2021 4:29 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story