- लखनऊ में किसान आंदोलन और कोविड संक्रमण के मद्देनजर धारा 144 लागू
- केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने हैदराबाद में ली कोरोना वैक्सीन की पहली डोज
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मैरीटाइम इंडिया समिट का आज 11 बजे करेंगे उद्घाटन
- डीजल-पेट्रोल के बाद बढ़े सीएनजी और पीएनजी के दाम, आज से लागू हुई कीमत
- चीनी हैकर्स ने एसआईआई और भारत बायोटेक को बनाया निशाना, कर रहा साइबर हमले
बांझ रहें पर कुसंस्कारी बच्चे पैदा न करें, बीजेपी विधायक ने महिलाओं को दी नसीहत
हाईलाइट
- कांग्रेस गरीबी हटाओ के नारे के साथ आई थी सत्ता में, पर उसने गरीबों को ही हटा दिया
- कुसंस्कारी बच्चे ही पैदा करते हैं गड़बड़ी, समाज के लिए संकट पैदा करने से बचें महिलाएं
- महिलाएं समझदारी दिखातीं तो नहीं पैदा होते गलत नीतियां बनाने वाले
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बीजेपी विधायकों के बिगड़े बोल थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। मध्य प्रदेश में गुना विधानसभा से एक और विधायक का विवादित बयान सामने आया है। मध्य प्रदेश के गुना से बीजेपी विधायक पन्नालाल शाक्य ने महिलाओं को बच्चे पैदा करने के संबंध में नसीहत दी है। उन्होंने कहा महिलाएं चाहे बांझ रहें, मगर ऐसे बच्चों को कदापि जन्म नहीं दें, जो संस्कारी न हों और जो समाज में विकृति पैदा करने वाला हो।
कांग्रेस ने गरीबी नहीं, गरीब को हटाया
एक कार्यक्रम को संबोधित करने के दौरान विधायक पन्नालाल शाक्य ने कहा कि कांग्रेस गरीबी हटाओ नारे के साथ आई थी, मगर उसने गरीब को ही हटा ही दिया। शाक्य ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में गलत नीतियां बनाने वाले नेता पैदा हुए। उन्हें भी तो किसी न किसी मां ने जन्म दिया होगा। उन्होंने कहा महिलाएं बांझ रहें, मगर ऐसे बच्चे बिल्कुल पैदा नहीं करें जो संस्कारी न हों। उन्होंने कहा कि कुसंस्कारी बच्चे ही समाज में विकृति पैदा करते हैं।
विराट के विवाह पर भी उठाया था सवाल
आपको याद होगा कि यह बीजेपी विधायक पन्नालाल शाक्य वही व्यक्ति हैं, जिन्होंने विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के विवाह पर भी सवाल उठाए थे। पन्नालाल शाक्य ने कहा था विराट ने पैसा भारत में कमाया, लेकिन विवाह संस्कार करवाने के लिए उन्हें हिन्दुस्तान में कोई जगह नहीं मिली। उन्होंने सवाल किया क्या हिन्दुस्तान इतना अछूत है? उन्होंने कहा, 'भगवान राम, भगवान कृष्ण, विक्रमादित्य और युधिष्ठिर का विवाह इसी भूमि पर हुआ। आप सबके भी हुए होंगे या होने वाले होंगे। हममें से विवाह करने के लिए कोई विदेश नहीं जाता। उन्होंने कहा विचित्र बात है कि कोहली ने पैसा यहां कमाया और विवाह में अरबों रुपये इटली में खर्च किए।
कमेंट करें
Real Estate: खरीदना चाहते हैं अपने सपनों का घर तो रखे इन बातों का ध्यान, भास्कर प्रॉपर्टी करेगा मदद

डिजिटल डेस्क, जबलपुर। किसी के लिए भी प्रॉपर्टी खरीदना जीवन के महत्वपूर्ण कामों में से एक होता है। आप सारी जमा पूंजी और कर्ज लेकर अपने सपनों के घर को खरीदते हैं। इसलिए यह जरूरी है कि इसमें इतनी ही सावधानी बरती जाय जिससे कि आपकी मेहनत की कमाई को कोई चट ना कर सके। प्रॉपर्टी की कोई भी डील करने से पहले पूरा रिसर्च वर्क होना चाहिए। हर कागजात को सावधानी से चेक करने के बाद ही डील पर आगे बढ़ना चाहिए। हालांकि कई बार हमें मालूम नहीं होता कि सही और सटीक जानकारी कहा से मिलेगी। इसमें bhaskarproperty.com आपकी मदद कर सकता है।
जानिए भास्कर प्रॉपर्टी के बारे में:
भास्कर प्रॉपर्टी ऑनलाइन रियल एस्टेट स्पेस में तेजी से आगे बढ़ने वाली कंपनी हैं, जो आपके सपनों के घर की तलाश को आसान बनाती है। एक बेहतर अनुभव देने और आपको फर्जी लिस्टिंग और अंतहीन साइट विजिट से मुक्त कराने के मकसद से ही इस प्लेटफॉर्म को डेवलप किया गया है। हमारी बेहतरीन टीम की रिसर्च और मेहनत से हमने कई सारे प्रॉपर्टी से जुड़े रिकॉर्ड को इकट्ठा किया है। आपकी सुविधाओं को ध्यान में रखकर बनाए गए इस प्लेटफॉर्म से आपके समय की भी बचत होगी। यहां आपको सभी रेंज की प्रॉपर्टी लिस्टिंग मिलेगी, खास तौर पर जबलपुर की प्रॉपर्टीज से जुड़ी लिस्टिंग्स। ऐसे में अगर आप जबलपुर में प्रॉपर्टी खरीदने का प्लान बना रहे हैं और सही और सटीक जानकारी चाहते हैं तो भास्कर प्रॉपर्टी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
ध्यान रखें की प्रॉपर्टी RERA अप्रूव्ड हो
कोई भी प्रॉपर्टी खरीदने से पहले इस बात का ध्यान रखे कि वो भारतीय रियल एस्टेट इंडस्ट्री के रेगुलेटर RERA से अप्रूव्ड हो। रियल एस्टेट रेगुलेशन एंड डेवेलपमेंट एक्ट, 2016 (RERA) को भारतीय संसद ने पास किया था। RERA का मकसद प्रॉपर्टी खरीदारों के हितों की रक्षा करना और रियल एस्टेट सेक्टर में निवेश को बढ़ावा देना है। राज्य सभा ने RERA को 10 मार्च और लोकसभा ने 15 मार्च, 2016 को किया था। 1 मई, 2016 को यह लागू हो गया। 92 में से 59 सेक्शंस 1 मई, 2016 और बाकी 1 मई, 2017 को अस्तित्व में आए। 6 महीने के भीतर केंद्र व राज्य सरकारों को अपने नियमों को केंद्रीय कानून के तहत नोटिफाई करना था।