गोवा : महिला ने साथी के साथ मिलकर पति की 2 चाचियों की हत्या की

Goa: Woman murders husbands two aunts along with partner
गोवा : महिला ने साथी के साथ मिलकर पति की 2 चाचियों की हत्या की
गोवा : महिला ने साथी के साथ मिलकर पति की 2 चाचियों की हत्या की
हाईलाइट
  • गोवा : महिला ने साथी के साथ मिलकर पति की 2 चाचियों की हत्या की

पणजी, 16 नवंबर (आईएएनएस)। गोवा में 29 वर्षीय महिला और उसके साथी को दो बुजुर्ग महिलाओं की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। दोनों बुजुर्ग महिलाएं आरोपी महिला के पति की चाची लगती थीं।

यह घटना रविवार की देर शाम सिरोलिम गांव में हुई। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि दोनों बुजुर्ग महिलाओं को पहले पेडेस्टल पंखे से पीटा गया, फिर ब्लेड से गला काट दिए गए। घटना के समय महिला का पति बाहर गया था।

अंजुना पुलिस स्टेशन के अधिकारियों ने आरोपी रोविना लोबो (1 साल के बच्चे की मां) और उसके सहयोगी सुभान राज्याबल्लू को सोमवार सुबह गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने कहा है कि इन दोनों ने 64 साल की मार्टा लोबो और 62 वर्षीय वेरा लोबो की हत्या कर दी थी। अंजुना पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक सूरज गवास ने कहा, रोविना ने हत्या की योजना को अंजाम देने के लिए सुभान राज्यबल्ली को काम पर रखा था। रोविना के पति के दोनों चाचियों से अच्छे संबंध नहीं थे।

एसडीजे/एसजीके

Created On :   16 Nov 2020 11:01 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story